एटीएम, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए हम लोगों की रोजमर्रा की आर्थिक जरूरतों को पूरा करना बेहद आसान हो गया है। लेकिन कार्ड को कैरी करना उतना ही कठिन हो गया है।
एटीएम, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए हम लोगों की रोजमर्रा की आर्थिक जरूरतों को पूरा करना बेहद आसान हो गया है। लेकिन कार्ड को कैरी करना उतना ही कठिन हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि अलग- अलग कार्ड रखने की जरूरत नहीं है। हाल ही में एक सरकारी बैंक ने नए जमाने का कार्ड पेश किया है।जिसमें एक ही कार्ड में डेबिट और क्रेडिट कार्ड की सुविधा है। आप अपने हिसाब से इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस कार्ड में 24 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी मिल रहा है।
कॉम्बो कार्ड
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में 2 इन 1 रूपे डेबिट और क्रेडिट सुविधा वाला कॉम्बो कार्ड पेश किया है। अपने स्थापना के 100 साल के मौके पर बैंक ने यह खास कार्ड लॉन्च किया। अब कार्ड होल्डर्स को अब अलग-अलग डेबिट और क्रेडिट कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी।
कॉम्बो कार्ड की खासियत
रूपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड और रूपे सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड को ऑपरेट करने के लिए दो अलग-अलग पिन जेनरेट करने होंगे। बता दें कि कार्ड को स्वैप करते वक्त आपको डेबिट और क्रेडिट का ऑप्शन उपलब्ध होगा। ऑप्शन चुनने के बाद पिन के द्वारा आप डेबिट-क्रेडिट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
कैश विड्रॉल की लिमिट भी
इतना ही नहीं कैश विड्रॉल की लिमिट भी दी गयी है। डेबिट कार्ड में डेली 1 लाख रुपये तक का कैश विड्रॉल लिमिट है। यानी आप डेबिट कार्ड से रोजाना 1 लाख रुपये निकाल सकते है। वहीं क्रेडिट कार्ड में कार्ड लिमिट तक कैश विड्रॉल कर सकते है।
कार्ड धारकों को फ्री में मिलेगा 24 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जिन ग्राहकों को यह कॉम्बो कार्ड में कार्ड मिलेगा उन्हें मुफ्त में 24 लाख रुपये तक एग्रीगेट एक्सीडेंटल इंश्योरेंस मिल रहा है। इस बीमा के लिए ग्राहकों को किसी तरह का चार्ज देने की जरुरत नहीं होगी।
इंडसइंड बैंक ने लांच किया था कॉम्बो कार्ड
आपको बता दें कि देश में पहली बार इंडसइंड बैंक ने कॉम्बो कार्ड लांच किया था। जिसका एस हिस्सा डेबिट कार्ड की तरह काम करता है और दूसरा हिस्सा क्रेडिट कार्ड की तरह। बैंक ने इस कार्ड को इंडसइंड बैंक डूओ कार्ड नाम दिया है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
