यहां पर आपको पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम अकाउंट (मासिक आय योजना खाते) के बारे में विस्तार से बताएंगे।
इंडिया पोस्ट, जो डाक सेवाओं के अलावा बैंकिंग सेवाएं भी प्रदान करता है, छोटे बचतकर्ताओं के लिए कई बचत योजनाएं प्रदान करता है। मासिक आय योजना (एमआईएस) इंडिया पोस्ट द्वारा पेश किया गया एक ऐसा उत्पाद है जो डाकघर के MIS खाते पर सालाना 7.3 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान करता है। डाकघर मासिक आय योजना (एमआईएस) खाते पर ब्याज मासिक देय है। मासिक आय खाता सेट करने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 1,500 रुपए है। सिंगल खाते के लिए अधिकतम निवेश सीमा 4.5 लाख रुपये है और संयुक्त खाते में 9 लाख रुपए की जरुरत पड़ती है।

आइए आपको पोस्ट ऑफिस के मासिक आय योजना खाते के बारे में 10 जरुरी बाते बताते हैं जो कि बचत करने में मदद करती हैं:
1. पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना खातों को लोगों द्वारा चेक या नकद के माध्यम से खोला जा सकता है।
2. इंडिया पोस्ट के अनुसार चेक के मामले में, सरकारी खाते में चेक की प्राप्ति की तारीख खाता खोलने की तारीख होनी चाहिए।
3. पोस्ट ऑफिस एमआईएस खाते की परिपक्वता अवधि 5 साल होनी चाहिए।
4. उद्घाटन के समय नामांकन सुविधा उपलब्ध है और एमआईएस (MIS) खाता खोलने के बाद भी।
5. एमआईएस खाता एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में ट्रांसफर किया जा सकता है।
6. सभी खातों में शेष राशि जोड़कर अधिकतम निवेश सीमा के अधीन किसी भी डाकघर में एमआईएस खातों को खोला जा सकता है।
7. खाता नाबालिग के नाम पर खोला जा सकता है और 10 साल या इससे अधिक आयु का बच्चा अपना खाता स्वंय भी संचालित कर सकता है।
8. संयुक्त खाते दो या तीन वयस्कों द्वारा खोला जा सकता है। प्रत्येक संयुक्त खाते में सभी संयुक्त खाता धारकों के बराबर हिस्सा होता है।
9. एकल मासिक आय योजना (एमआईएस) खाता भी संयुक्त खाते में परिवर्तित किया जा सकता है और इसके विपरीत भी।
10. यदि परिपक्वता अवधि से पहले 1 साल बाद ही आप जमा राशि से पैसे निकालना चाहते हैं तो 2 प्रतिशत का डिस्काउंट डिडक्शन के रुप में होगा तो वहीं यदि आप परिपक्वता अवधि से पहले 3 साल बाद पैसे निकालना चाहते हैं तो जमा राशि से 1 प्रतिशत का डिडक्शन होगा। यहां पर डिस्काउंट का मतलब जमा राशि से डिडक्शन करना है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications