प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई ने बुधवार को चुनिंदा मैच्योरिटी की फिक्स्ड डिपॉजिट एफडी पर ब्याज दरों में 0.25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।
प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई ने बुधवार को चुनिंदा मैच्योरिटी की फिक्स्ड डिपॉजिट एफडी पर ब्याज दरों में 0.25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। वहीं बैंक की ओर से जारी बयान के अनुसार, दो से अधिक और तीन साल तक की अवधि के लिए 1 करोड़ रुपये तक के डिपॉजिट पर 7.50 फीसदी देगा। पहले इस अवधि के लिए निर्धारित डिपॉजिट पर ब्याज दरें 7.25 फीसदी थीं। हांलाकि बता दें नई दरें आज से लागू हो जाएंगी।
आईसीआईसीआई बैंक के एफडी की नई दरें
वहीं बयान के अनुसार, बैंक ने 46-60 दिन, 61-90 दिन, 91-120 दिन और 121-184 दिन की एफडी पर भी ब्याज दरों में 0.25 फीसदी का इजाफा किया है। एक साल से 389 दिन की जमा पर ब्याज दरें 0.15 फीसदी बढ़ी हैं। वहीं, 390 से दो साल की एफडी पर ब्याज दरें 0.10 फीसदी बढ़ गई हैं।
वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज
आईसीआईसीआई विभिन्न अवधि के टर्म डिपॉजिट ऑफर करता है इसमें 7 दिन से 14 दिनों जितने कम समय का टर्म डिपॉजिट भी शामिल है। इसके अलावा विभिन्न मैच्योरिटी वाले टर्म डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। टर्म डिपॉजिट इंटरनेट बैंकिंग और iMobile ऐप के जरिए भी शुरू किया जा सकता है।
क्या कर्ज भी होगा महंगा
बता दें कि रिजर्व बैंक आरबीआई की ओर से दो बार ब्याज दरें बढ़ाने और लिक्विडिटी संकट के बीच ब्याज दरों में बढ़ोतरी का रुख है। वहीं अन्य दूसरे बैंक भी इस तरह का कदम उठा सकते हैं। आमतौर पर जमा दरों में बढ़ोतरी के बाद कर्ज की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है।
आईसीआईसीआई बैंक के प्रमुख, रिटेल लायबिलिटी ग्रुप, प्रणव मिन ने बताया कि बैंक फाइनेंशियल मार्केट में अस्थिरता देख रहे हैं, जिससे एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव देखने को मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
