धनतेरस स्पेशल: यहां पर आपको बताएंगे की सोने में निवेश करना कितना फायदेमंद है साथ ही बताएंगे कि धनतरेस पर गोल्ड खरीदने से क्या लाभ होता है।
दिवाली के मात्र दो दिन पहले हिंदू रीति-रिवाज में धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। साथ ही इस दिन सोने को खरीदने की भी मान्यता है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि यह शुभ माना जाता है और इससे घर में समृद्धि आती है। ये तो बातें हुईं मान्यताओं पर, क्या सोने में निवेश करना सच में फायदेमंद साबित होगा या नहीं यह आपको यहां पर हम बताएंगे। इसके अलावा आपको यहां पर अपने प्रदेश में धनतेरस के मौके पर मिलने वाले सोने और चांदी के दाम का भी पता चलेगा।
सोने की समृद्धि
सोने की समृद्धि देश की मुद्रास्फीति पर निर्भर करती है। आंकड़ों के अनुसार 2005 से अब तक अगर किसी ने हर साल सोना खरीदा है तो उसे 7 प्रतिशत तक का सालाना रिटर्न मिला है। मान लीजिए किसी ने हर साल 10 ग्राम सोना खरीदा है तो उसका उस पर 3.07 रुपए खर्च आया होगा, जिसकी वर्तमान कीमत 4.43 लाख रुपए हो गई होगी। आपके शहर में सोने का दाम
गोल्ड रिटर्न की तुलना नहीं कर सकते इक्विटी से
इसके अलावा यह भी सच है कि सोने पर मिले रिटर्न की इक्विटी आदि से तुलना नहीं की जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2005 से अब तक निफ्टी करीब 12 प्रतिशत बढ़ा है। अगर निवेशक ने सोना खरीदने में जितने पैसे लगाए उतने इक्विटी फंड में लगाए होते तो उसे करीब 13 प्रतिशत का रिटर्न मिला होता और उसका पैसा लगभग दोगुना यानी करीब 6 लाख हो गया होता है। 2005 से 2008 तक सोने ने डबल डिजिट में रिटर्न दिया, लेकिन 2011 से 2014 के बीच यह रिटर्न सेविंग बैंक अकाउंट पर मिलने वाले रिटर्न से भी कम हो गया।
अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोना
आपको बता दें कि 2018 में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 8 प्रतिशत गिरी है तो वहीं घरेलू बाजार में यह 8 प्रतिशत बढ़ी है। ज्यादातर सोना बाहर से आयात होता है, ऐसे में रुपए की कीमत गिरने से सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है। भारत और चीन गोल्ड के सबसे बड़े उपभोक्ता हैं, ऐसे में दोनों देशों की करंसी टूटने से सोने की कीमत पर भी असर होगा।
अब आपको बताएंगे कि धनतेरस पर सोना क्यों खरीदा जाता है और इसके क्या फायदे हैं-
धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों फायदेमंद
धनतेरस का मतलब होता है धन के लिए मनाया जाने वाला त्योहार जो कि कार्तिक महीने के 13वें दिन होता है। इस दिन लोग सोने, चांदी के अलावा भी कई सारी चीजें खरीदते हैं। यदि कोई भी किसी प्रकार के बिजनेस की शुरुआत करना चाहता है तो वह भी इसी दिन शुरु करता है। इस दिन लक्ष्मी, गणेश के अलावा भगवान कुबेर की की पूजा की जाती है जिन्हें कि धन का देवता माना जाता है। इसलिए इस दिन पर खासतौर पर सोना या चांदी ही लोग खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि निवेश का यह सबसे अच्छा जरिया माना जाता है। आपके शहर में चांदी का दाम
मोदी की तस्वीर वाले खास सिक्के
इस बार धनतेरस के मौके पर सूरत के ज्वेलर्स ने ऐसे चांदी और सोने के सिक्के बनाए हैं जिनमें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनी हुई है। खास बात तो यह है कि ये बार अच्छी-खासी संख्या में बिक भी रहे हैं। पीमए मोदी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर वाले सोने और चांदी के बार भी सूरत के मार्केट में नजर आ रहे हैं। इन सिक्कों का वजन 10 ग्राम से लेकर एक किलो तक के हैं।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications