आपके काम आने वाली खबर है। अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं तो अब पेटीएम के जरिए भी कर सकते हैं। पेटीएम अपने पेमेंट्स बैंक के जरिए एफडी करने की सुविधा देता है।
आपके काम आने वाली खबर है। अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं तो अब पेटीएम के जरिए भी कर सकते हैं। पेटीएम अपने पेमेंट्स बैंक के जरिए एफडी करने की सुविधा देता है। दरअसल आरबीआई के पेमेंट्स बैंक के लिए तय किए गए नियमों के मुताबिक, पेमेंट्स बैंकों के सेविंग्स अकाउंट में 1 लाख रुपये से ज्यादा का अमाउंट नहीं रखा जा सकता है। इस कारण पेटीएम इस लिमिट से ज्यादा अमाउंट हो जाने पर अतिरिक्त अमाउंट को एफडी में कन्वर्ट कर देता है।
इंडसइंड बैंक के साथ टाई-अप
हालांकि बता दें कि इस एफडी पर ब्याज दर इंडसइंड की एफडी रेट के हिसाब से रहती है। क्योंकि पेमेंट्स बैंक को एफडी सुविधा देने की इजाजत नहीं है। यही कारण हैं कि पेटीएम ने कस्टमर को एक्स्ट्रा अमाउंट पर अतिरिक्त फायदा देने के लिए इंडसइंड बैंक के साथ टाई-अप कर रखा है।
एफडी का मैच्योरिटी पीरियड 13 माह का
बता दें कि पेटीएम से एफडी का मैच्योरिटी पीरियड 13 माह का है। इतना ही नहीं इस पर इंडसइंड बैंक की एफडी रेट्स के हिसाब से 8 फीसदी ब्याज मिल रहा है। कस्टमर चाहे तो इसे मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने से पहले ही तुड़वा सकता है। वहीं इस पर कोई चार्ज भी नहीं देना होता है। हालांकि एफडी को 7 दिन से पहले बंद करने पर आपको ब्याज हासिल नहीं होगा।
सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 8.24 फीसदी
पेटीएम से कराई जाने वाली एफडी ऑटो रिल्यूअल के दिन तक कस्टमर सीनियर सिटीजन कैटेगरी में आ जाता है। वहीं अगर आने वाला है तो पेटीएम पर ब्याज सीनियर सिटीजन स्कीम के हिसाब से मिलने लगेगा। इंडसइंड बैंक में 13 महीने की पेटीएम पर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज 8.24 फीसदी है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
