ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 10 अक्टूबर से बिग बिलियन डे का आगाज होने वाला है। इस फेस्टिव सेल के दौरान कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी छूट के साथ अब इंश्योरेंस भी देगी।
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 10 अक्टूबर से बिग बिलियन डे का आगाज होने वाला है। इस फेस्टिव सेल के दौरान कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी छूट के साथ अब इंश्योरेंस भी देगी। बता दें कि ये सेल 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगी। जिसमें मोबाइल पर ग्राहकों को छूट का फायदा 11 अक्टूबर से मिलेगा।
इंश्योरेंस पेशकश बिग बिलियन डेज के साथ शुरु
दरअसल फ्लिपकार्ट ने रविवार को कहा कि कॉरपोरेट एजेंट का लाइसेंस मिलने के बाद वह बीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रही है। फ्लिपकार्ट ने एक बयान जारी कर कहा है कि फ्लिपकार्ट ने बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के साथ इसकी शुरुआत की है। इसके जरिए कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने वाले मोबाइल फोन के लिए प्रोटेक्शन प्रोग्राम चलाएगी।
बता दें कि फ्लिपकार्ट पर बजाज आलियांज की इंश्योरेंस पेशकश बिग बिलियन डेज के साथ शुरु होंगी। जिसके तहत कस्टमर्स को इंश्योर्ड फोन को रिपेयर कराने या कैश में पेमेंट लेने, फ्री पिकअप और ड्रॉप की पेशकश की जायेगी।
ये भी अमेजन त्योहारी सीजन में 50,000 लोगों को नौकरी देगा पढ़ें।
भारत में 36 फीसदी मोबाइल फोन यूजर्स के पास स्मार्टफोन
फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और फिनटेक के प्रमुख रवि गरीकिपती का कहना हैं कि ग्राहक पहले नीति पर आगे बढ़ते हुए, और इस क्षेत्र में अग्रणी स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। बजाज आलियांज के साथ साझेदारी के तहत इंश्योरेंस प्रोडक्ट उपलब्ध कराना, हमारी फोन के लिए आफ्टर सेल्स सर्विस का हिस्सा होगा। इंश्योरेंस खरीदने से लेकर क्लेम तक की प्रोसेस पूरी तरह से हमारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत होगी।
वहीं बजाज आलियांज के एमडी व सीईओ तपन सिंघल ने कहा कि दोनों कंपनियां मिलकर एक कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान को शुरू कर रही हैं। इससे लाखों कस्टमर्स को फायदा होगा। आकलन के आधार पर भारत में लगभग 36 फीसदी मोबाइल फोन यूजर्स के पास स्मार्टफोन हैं। उनमें से अधिकांश कस्टमर्स की प्रमुख चिंता फोन स्क्रीन को नुकसान या फोन चोरी होने की होती है।
इंश्योरेंस 1 साल के लिए वैलिड
इस बात से भी अवगत कराया गया कि फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म पर मिलने वाला इंश्योरेंस 1 साल तक वैलिड होगा। इसमें इंश्योर्ड फोन पर एक्सीडेंटल कवर, स्क्रीन और लिक्विड डैमेज सहित फोन की चोरी तक शामिल होगी। कस्टमर्स इस सीएमपी प्लान को मोबाइल फोन की खरीदारी के वक्त ही 99 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे। कंपनी को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने के बाद प्रोडक्ट की डिलीवरी डेट से ही पॉलिसी भी एक्टिवेट हो जाएगी।
इंश्योरेंस क्लेम ऐसे करें
इंश्योरेंस क्लेम के लिए कस्टमर फ्लिपकार्ट ऐप, ईमेल या फोन कॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं। उनके पास फोन को रिपेयर कराने या फिर कैश में पेमेंट पाने का विकल्प रहेगा। कैश उनके फ्लिपकार्ट में रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट या किसी अन्य अकाउंट में डिपॉजिट कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications