इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक जिसकी शुरुआत 1 सितंबर को की गयी थी। बता दें कि आईपीपीबी ने बीमा क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। यह सुविधा का लाभ देने के लिए इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने बजाज
इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक जिसकी शुरुआत 1 सितंबर को की गयी थी। बता दें कि आईपीपीबी ने बीमा क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। यह सुविधा का लाभ देने के लिए इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने बजाज अलायंज लाइफ इंश्योरेंस के साथ समझौता किया है। ऐसे में जल्द ही आपका डाकिया आपको बैंकिंग सेवाएं देने के साथ ही इंश्योरेंस भी उपलब्ध कराएगा।
सिर्फ तीन तरह के बीमा उत्पाद ही बेच सकती
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और बजाज अलायंज लाइफ इंश्योरेंस के बीच हुए समझौते के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक बीमा कंपनी बजाज अलायंज लाइफ इंश्योरेंस के लिए कॉर्पोरेट एजेंट के तौर पर काम करेगी। बीमा नियामक की ओर सेतय किये गये नियमों के तहत बैंक सिर्फ तीन तरह के बीमा उत्पाद ही बेच सकते है। जिसमें लाइफ इंश्योरेंस, नॉन लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस भी शामिल हैं।
1 सितंबर को लांच किया था
आपको याद दिला दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 सितम्बर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सबसे बड़े इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ किया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि पेमेंट्स बैंक की शुरुआत के साथ ही देश में बैंकिंग का नया दौर शुरू हो गया है। शुरुआत में आईपीपीबी के देशभर में 650 ब्रांच और 3,250 सर्विस सेंटर काम करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब आपको देश में डाकिया बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरुआत के बाद डाकिया डाक लाएगा और डाकिया आपके घर पर बैंक की सुविधाएं भी लेकर आएगा।
कई सारी सेवाओं का लाभ मिलेगा
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और बजाज अलायंज लाइफ इंश्योरेंस के बीच हुए समझौते के तहत बैंक के ग्राहकों को बजाज अलायंज लाइफ इंश्योरेंस के सभी उत्पादों का लाभ मिल सकेगा। इसमें जीवन बीमा, एक्सीडेंटल इंश्योंरेंस, विकलांगता लाभ और क्रिटिकल इलनेस जैसे इंश्योरेंस हैं। वहीं बैंक के ग्राहकों को बचत व चालू खाता खोलने, मनी ट्रांस्फर, बिल पेमेंट, इंटरप्राइज और मर्चेट पेमेंट सहित अन्य सेवाएं मिल सकेंगे।
बैंक की सेवाएं 3250 केंद्रों पर
इस बैंक की खासियत ये है कि इसकी सभी सेवाओं भारतीय डाक विभाग के वृहद नेटवर्क के जरिए लोगों तक पहुंच सकेंगी। वहीं डाकिया आपके घर तक इन सेवाओं को पहुंचाएगा। फिलहाल इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सेवाएं 3250 केंद्रों पर मौजूद हैं पर जल्द ही इसे बढ़ा कर देश भर में मौजूद 155,000 डाकखानों तक की शाखाओं तक पहुंचा दिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications