अपनी बचत को निवेश करने से पहले काफी समझदारी बरतने की जरुरत है। अगर आप अपनी बचत को कहीं ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां फायदा ज्यादा मिले और टैक्स भी बचे तो नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट बेहतर
अपनी बचत को निवेश करने से पहले काफी समझदारी बरतने की जरुरत है। अगर आप अपनी बचत को कहीं ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां फायदा ज्यादा मिले और टैक्स भी बचे तो नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट बेहतर विकल्प हो सकता है। बता दें कि अगले महीने से एनएससी में निवेश करना पहले से ज्यादा फायदेमंद होगा।
सरकार ने 1 अक्टूबर से 5 साल की एनएससी पर ब्याज दर 7.6 से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दी है। इतना ब्याज अभी भी किसी प्रमुख बेंक के फिक्सड डिपॉजिट पर नहीं मिल रहा है। वहीं एनएससी में पैसा जमा करने पर इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत छूट भी मिलती है।
1 अक्टूबर से लागू
बता दें कि एनएससी में ब्याज दर 1 अक्टूबर से 8 फीसदी सालाना हो गया है। इससे पहले 7.6 फीसदी था। वहीं ब्याज सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से लगेगा। जो कि स्कीम के मेच्योरिटी पर मूलधन के साथ जोड़कर मिलेगा। वहीं दूसरी ओर प्रमुख बैंक एफडी पर 4 फीसदी 7.75 फीसदी तक ही ब्याज दे रहे हैं।
बैंक एफडी पर ब्याज
- एसबीआई में एफडी योजनाओं पर 5.75 फीसदी से 6.85 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।
- बीओबी में एफडी योजनाओं पर 4.25 फीसदी से 6.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
- आईसीआईसीआई बैंक में एफडी योजनाओं पर 4 फीसदी से 7.25 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है।
- एचडीएफसी बैंक में एफडी योजनाओं पर 4 फीसदी से 7.75 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है।
इतना निवेश कर सकते
इंडिया पोस्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पोस्ट ऑफिस के एनएससी स्कीम के तहत निवेश की कुल अवधि 5 साल की है। इंडिया पोस्ट के अनुसार इस स्कीम के तहत खाता कम से कम 100 रुपये से खुलता है।वहीं, इसमें निवेश की अधिकतम लिमिट तय नहीं है। यानी स्कीम में आप कितना भी पैसा जमा कर सकते हैं जो 100 के गुणक में हो।
निवेश कैसे करते है ?
- एनएससी के तहत खाता देशभर में पोस्ट ऑफिस के ब्रांच में खोला जा सकता है।एनएससी स्कीम डिपार्टमेंट ऑफिस इकोनॉमिक अफेयर द्वारा पोस्ट ऑफिस के जरिए संचालित की जा रही है।
- वहीं एक सिंगल होल्डर टाइप सर्टिफिकेट कोई भी एडल्ट अपने नाम से या अपने बच्चे के नाम से खरीद सकता है. एनएससी में 100, 500, 1000, 5000, 10,000 या इससे ज्यादा के सर्टिफिकेट मिलते हैं. इसमें निवेश करने की कोई सीमा नहीं है। आप अपनी क्षमता के मुताबिक कितनी भी धनराशि का एनएससी खरीद सकते हैं।
- पहले एनएससी पर 7.6 फीसदी सालाना ब्याज था। इस लिहाज से योजना में 5 लाख रुपये जमा करने पर मेच्योरिटी पर कुल 7.21 लाख रुपये यानी करीब 2.21 लाख रुपये ब्याज मिलता।
- जबकि अब योजना में 8 फीसदी सालाना (कंपाउंडिंग) ब्याज बना रहे तो इस लिहाज से 5 लाख जमा पर मेच्योरिटी पर कुल करीब 7.35 लाख रुपये यानी 2.34 लाख रुपये ब्याज मिलेगा।
इनकम टैक्स से छूट
एनएससी में निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट मिलती है। हालांकि यह छूट 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर ही मिलती है।
पहले से ज्यादा अब होगा फायदा
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications