यहां पर आपको बताएंगे कि आप कैसे 10 तरीके से एचआरए में टैक्स लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट वेतनभोगी व्यक्ति द्वारा अपनी मां को किए गए किराए के भुगतान को एचआरए छूट के लिए मान्य नहीं मानता। पिछले साल आयकर न्यायाधिकरण के एक फैसले ने सभी को चौंका दिया। न्यायाधिकरण ने इस आधार पर दावे को खारिज कर दिया कि रसीदों के अलावा वेतनभोगी के पास किराए के भुगतान को पुष्टि करने वाला और कोई भी दस्तावेज मौजूद नहीं था। तथा वेतनभोगी बिना किराया दिए अपनी मां से आसानी से रसीदें प्राप्त कर सकता है।
यदि आप भी एक कर्मचारी हैं और अपने पूरे HRA छूट का दावा करना चाहते है तो नीचे दी गई बातों पर गौर करें:
रहना चाहिए रेंट एग्रीमेंट
सबसे पहले आपके पास एक मान्य रेंटल एग्रीमेंट होना चाहिए। इस एग्रीमेंट में किराए की अवधि तथा हर महीने दिए जाने वाले किराए का उल्लेख मौजूद होना चाहिए। इसके अलावा, आप द्वारा भुगतान किए जाने वाले अन्य बिलों का भी उल्लेख करार में होना चाहिए।
एक से अधिक परिवार हैं तो उसका भी उल्लेख हो
अगर एक किराए के घर में एक से अधिक परिवार रह रहे हैं तो करार में इसका भी उल्लेख होना जरूरी है। करार में किराए के साथ अन्य उपयोगिता बिलों के विभाजन अनुपात की भी जानकारी होनी चाहिए।
चेक से करें किराए का भुगतान
हो सके तो अपने किराए का भुगतान कैश के बजाय चेक से करें। इस तरह आपके भुगतान का सबूत आपके पास मौजूद होगा। यह ट्रांजेक्शन आपके खाते में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा।
रशीद लेना न भूलें
मकान मालिक से हर महीने भुगतान किए गए किराए की रसीद लेना ना भूलें। अगर आपका मासिक किराया 3,000 रुपयों से अधिक है तो एचआरए छूट का दावा करने के लिए नियोक्ता को किराए की रसीद प्रदान करना अनिवार्य है।
रशीद के साथ पैन नंबर भी जरुरी
यदि आपके किराये की वार्षिक रकम 1 लाख रुपये से अधिक है, तो एचआरए छूट का पूर्ण लाभ पाने के लिए आपको नियोक्त को किराए के भुगतान की रसीदों सहित मकान मालिक का पैन नंबर भी प्रदान करना होगा। इस तरह आपका टीडीएस भी कम काटा जाएगा।
PAN नहीं तो देना होगा घोषणा पत्र
यदि मकान मालिक का पैन कार्ड ना हो, तब मकान मालिक को घोषणा पत्र तैयार करके देना होगा। इसके अलावा, आपके मकान मालिक को 'फॉर्म 60' पर मांगी गई आवश्यक जानकारी भी प्रदान करनी होगी। इस बात की पुष्टि मकान किराए पर लेने से पहले कर लें वरना आप एचआरए छूट का पूर्ण लाभ नहीं उठा पाएंगे। एचआरए की छूट पाने के लिए ये दोनों कागज़ नियोक्ता को सबमिट करने होंगे।
पैन नहीं दिया तो नहीं मिलेगा HRA में छूट
यदि आप नियोक्ता को मकान मालिक का पैन नंबर प्रदान नहीं करते ऐसी स्थिति में ना तो आपको एचआरए छूट मिलेगी और आपका टीडीएस भी कट जाएगा। हालांकि कर्मचारी, आयकर अधिनियम के तहत रिटर्न फाइल करते वक्त एचआरए छूट का दावा कर सकता है लेकिन आपके एवं आपके नियोक्ता द्वारा जमा किए गए फ़ॉर्म 26AS में दर्ज वेतन आय में कोई मेल नहीं होगा। ऐसा होने पर आयकर विभाग इसकी जानकारी मांग सकता है।
जितना किराया बताया है उतना देंगे तभी मिलेगा HRA का लाभ
यदि आप करार में मौजूद राशि से अधिक या कम किराया दे रहे हैं तो इसका आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा। क्योंकि छूट की गणना कर्मचारी द्वारा भुगतान की गई राशि की रसीदों के आधार पर ही की जाएगी। इसलिए आपके करार मैं मौजूद राशि एवं भुगतान की राशि में कोई अंतर नहीं होनी चाहिए।
आपको खुद रहना होगा उस घर में
एचआरए छूट का दावा करने के लिए आपको खुद उस किराए के मकान में रहना होगा। यदि आपके माता-पिता मकान मालिक हैं, तब रिटर्न फाइल करते वक्त वे किराए की आय भी शामिल करें।
50 हजार से अधिक किराया होने पर 5% TDS करना होगा डिडक्ट
यदि आप हर महीने 50,000 से अधिक किराया दे रहे हैं तो अपने मकान मालिक को दिए गए किराए पर 5% टीडीएस डिडक्ट करें। यदि आप टीडीएस डिडक्ट नहीं करते तब हर महीने आपको 1% के दर पर ब्याज देना होगा। यदि आप टीडीएस डिडक्ट करते हैं पर जमा नहीं करते तब हर महीने आपको 1.5% के दर पर ब्याज देना होगा। देरी करने पर प्रति दिन 200 रुपए का जुर्माना भी लग सकता है।
आप 100% तक एचआरए छूट प्राप्त कर सकते हैं लेकिन उसके लिए शर्त है कि आप ने छूट की सारी शर्तों का पालन किया हो।
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications