आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम जिससे हम सब अवगत है। वह देश भर में कॉल सेंटर की सुविधा देने जा रही है। इस सप्ताह कॉल सेंटर नंबर को जारी कर दिया जायेगा। बता दें कि यह नं
आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम जिससे हम सब अवगत है। वह देश भर में कॉल सेंटर की सुविधा देने जा रही है। इस सप्ताह कॉल सेंटर नंबर को जारी कर दिया जायेगा। बता दें कि यह नंबर 14555 टॉल फ्री होगा। जहां आप कॉल करके आयुष्मान भारत स्कीम संबंधित किसी भी तरह की जानकारी को हासिल कर सकते है। हालांकि 25 सिंतबर से आयुष्मान भारत स्कीम को देश भर में लांच किया जायेगा।
6 जोन से शुरु होगा कॉल सेंटर
हालांकि शुरू में देश के 6 जोन में कॉल सेंटर लगाए जाएंगे। इनमें यूपी, ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ व सेंट्रल जोन शामिल हैं। वहीं बाद में राज्य अपनी जरूरत के मुताबिक कॉल सेंटर का विस्तार कर सकते हैं। फिलहाल इन छह जोन के कॉल सेंटर में 200 कर्मी 24 घंटे के हिसाब से काम करेंगे। वहीं बाद में इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
कॉल सेंटर में फोन करके लाभार्थी अपने नजदीक के अस्पताल से लेकर स्कीम से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल कर सकते हैं। कॉल सेंटर तीन राष्ट्रीय अवकाश के दिन को छोड़ बाकी सभी दिन 24 घंटे काम करेंगे। इस सप्ताह से कॉल सेंटर स्थापित करने का काम शुरू हो जाएगा।
कॉल सेंटर में नौकरी के लिए ग्रेजुएट होना अनिवार्य
आयुष्मान स्कीम से जुड़े कॉल सेंटर में नौकरी के लिए कम से कम ग्रेजुएट होना होगा। शुरू में सभी जोन में 30-35 कर्मी के हिसाब से भर्ती होगी। सभी जोन को मिलाकर कुल 200 भर्तियां होगी। बाद में इस संख्या को 500 तक किया जा स कता है। कॉल सेंटर के कर्मियों से ई-मेल व ई-चैट के जरिए भी आयुष्मान भारत स्कीम की जानकारी ली जा सकेगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों को फ्री हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा ये भी पढ़ें।
आयुष्मान भारत स्कीम क्या है
देश के 10 लाख ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा के नीचे हैं। या यूं कहें कि अभी-अभी गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं, उन्हें इस स्कीम का लाभ मिलेगा। इसके तहत सरकार उनके बीमार पड़ने पर इलाज में 5 लाख रुपये तक के खर्च का वहन करेगी। स्कीम का लाभ लेने के लिए किसी पंजीयन की आवश्यकता नहीं है। बीमारी के इलाज के लिए सिर्फ कोई भी पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। ईपीएफओ के 60 लाख पेंशनर्स को मिल सकता है आयुष्मान स्कीम का लाभ ये भी अवश्य पढ़ें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
