आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड से 23 सिंतबर को लांच करेंगे। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहते हैं। इसके जरिये देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये का हेल्
आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड से 23 सिंतबर को लांच करेंगे। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहते हैं। इसके जरिये देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। बता दें कि योजना के दायरे में देश के करीब 50 करोड़ गरीब लोग आंएगे। इस योजना की पूरी जानकारी देने के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट लांच कर दिया है।

हांलाकि कई लोग फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को गुमराह कर उनके साथ धोखा कर रहे थे। लेकिन अब आसानी से आयुष्मान भारत योजना के तहत कौन पात्र है इसका पता हेल्पलाइन पर फोन कर और वेबसाइट में मोबाइल नंबर की जानकारी देकर कर सकते है। सरकार ने https://www.abnhpm.gov.in/ नाम से आयुष्मान भारत की वेबसाइट लांच की है। जिसमें योजना की पूरी जानकारी है। वेबसाइट पर आपको जल्द ही इस योजना से जुड़े हॉस्पिटल्स की सूची भी मिलेगी।
साथ ही 14555 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इस पर आप कॉल कर पता कर सकते हैं कि आप आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र हैं या नहीं। आप वेबसाइट https://mera.pmjay.gov.in/search/ पर जाकर भी अपना मोबाइल नंबर देकर इसको चेक कर सकते हैं। मोबाइल नंबर डालने के बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा। इसको आपको वेबसाइट में डालना होगा। फिर आप नाम, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड नंबर और आरएसबीवाई यूआरएन और अपने प्रदेश का नाम डालकर चेक कर सकते हैं कि इसमें आपका नाम जुड़ा है या नहीं। लोगों की मदद के लिए सरकार ने आयुष्मान मित्र भी नियुक्त किए हैं। लोगों को क्यूआर कोड वाले लेटर भी दिए जाएंगे। इसमें उनकी पूरी जानकारी रहेगी। इस योजना के हितग्राही पहले ही तय हो चुके हैं। इसलिए अगर कोई आपको रजिस्ट्रेशन के लिए कहता है तो उसके झांसे में न आएं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
