यहां पर आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करने के विभिन्न तरीके बताएंगे।
शायद आप यह नहीं जानते होंगे पर यह सच है कि म्यूचुअल फंड में आप कई तरीकों से निवेश कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड अलग-अलग प्रकार के होते हैं। ये म्युचुअल फंड विभिन्न प्रकार की योजनाएं पेश करते हैं जो आपकी आवश्यकताओं के हिसाब से लाइफटाइम के लिए सही रहता है। यहां पर म्यूचुअल फंड में निवेश करने के अलग-अलग तरीके बताये गए हैं।
म्यूचुअल फंड एजेंट
आप सभी एजेंट के बारे में अच्छे से जानते होंगे क्योंकि एजेंट के द्वारा म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने की एक पुरानी प्रथा है। आप ऐसे किसी भी एजेंट के साथ संपर्क कर सकते हैं जो कि इस क्षेत्र का एक्सपर्ट हो। आपको उस एजेंट को कोई एक्सट्रा कमीशन देने की भी जरुरत नहीं होती है। क्योंकि एजेंट को म्यूचुअल फंड कंपनी की ओर से पैसे मिलते हैं। एजेंट आपको अलग-अलग म्यूचुअल फंड के बारे में बताएगा। तो कुछ ऐसे भी एजेंट होते हैं जिनके पास कई कंपनियों के लिंक होते हैं जिससे वो लॉगिन भी कर सकते हैं। तो आप भी देख सकते हैं कि कौन सा म्यूचल फंड कैसे परफॅार्म का रहा है।
एएमसी (AMC) के द्वारा
परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी (एसेस्ट मैनेजमेंट कंपनी) के द्वारा आप डायरेक्ट निवेश कर सकते हैं। ऐसे कई म्यूचुअल फंड हैं जो कि ऑनलाइन निवेश करने की सुविधा प्रदान करते हैं। आप डायरेक्ट एएमसी के ऑफिस भी जाकर पहली बार इन्वेस्ट कर सकते हैं। दूसरी बार से वही म्यूचुअल फंड उनके वेबसाइट से इन्वेस्ट कर सकते हैं। अगर आप एएमसी के डिफरेंट ऑफिस से इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आपको उन सभी कंपनी में विजिट करना होगा। एसआईपी के द्वारा एएमसी में निवेश करना सबसे अच्छा माना जाता है।
AMFI वेबसाइट के माध्यम से
आप एमफआई की वेबसाइट में विजिट कर सकते हैं और वहां पर निवेश भी कर सकते हैं। एएमएफआई अपने आप में एक बहुत बड़ी म्यूचुअल फंड की कंपनी है जिसके एजेंट पूरे इंडिया में फैले हुए हैं। इनका एक और इन्वेस्टर जोन है जिसका नाम है एआरएन (ARN)सर्च जो कि AMFI का रजिस्टर नम्बर प्रोवाइड कराता है। इस नम्बर पर क्लिक करने से आप एक नए सर्च पेज पर पहुंच जाएंगे। अगर आप अपने आस-पास के एजेंट को सर्च करना चाहते हैं तो उस क्षेत्र का पिन कोड डालकर सर्च कर सकते हैं।
डीमेट अकाउंट से निवेश करें
अगर आपके पास डीमेट अकाउंट है तो यह म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने का बहुत ही अच्छा मीडियम होगा। लेकिन यहां पर आपको कमीशन भी देना होगा। कुछ चार्ज परसेंटेज बेसिस पर होंगे तो कुछ समान शुल्क के आधार पर होंगे। डीमेट अकांउट से म्यूचुअल फंड खरीदने और बेचने का काम आप एक ही जगह से कर सकते हैं। जिओजित सिक्योरिटीज, एचडीएफसी सिक्योरिटीज़, आईसीआईसीआई डायरेक्ट, इंडिया बुल्स, शेयरखान, आदि इस क्षेत्र में अच्छी तरह से जाने जाते हैं।
वेब पोर्टल द्वारा
ऐसे कई सारे वेब पोर्टल हैं जो कि आपको म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने की अनुमति देते हैं। आप बस पोर्टल पर अपना अकाउंट उनके साथ बनाइए, वो सारे डॉक्यूमेंट्टस आपके पास भेज देंगे। इसके लिए आपको 1रुपए भी देने की जरुरत नहीं है। एएमसी से जो उन्हें कमीशन मिलता है वही पर्याप्त होता है। फंड्स इंडिया, फंड्स सुपर मार्ट कुछ ऐसे ही पोर्टल हैं। लेकिन इन्वेस्ट करने से पहले एक बार एडवाइज जरुर लें।
बैंक के माध्यम से
कुछ बैंक म्यूचुअल फंड एजेंट होते हैं। तो अपने आस-पास के बैंक में पता करिए जहां म्यूचुअल फंड बेचे जाते हैं। अगर उनका किसी फंड हाउस से टाई-अप है तो आपको इन्वेस्ट करना चाहिए।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
