यहां पर आपको 5 टैक्स फ्री निवेश के बारे में बताएंगे जहां पर आप अच्छी बचत कर सकते हैं।
अक्सर लोग निवेश योजनाओं में पैसे तो लगाते हैं लेकिन वो यह नहीं जान पाते हैं कि किस योजना में उन्हें कितने प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। आयकर कानून की धारा 80 सी के तहत आपको कर लाभ दिया जाता है जिसका आपको पूरी तरह लाभ उठाना चाहिए। यदि आप करदाता हैं तो आप न केवल कर बचाते हैं बल्कि आप कुछ ऐसी चीजों में निवेश करते हैं जिनमें आपको अच्छा रिटर्न मिलता है। यहाँ धारा 80 सी के तहत कर बचाने के लिए कई उत्तम निवेशों के बारे में बताया गया है।
लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड
इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम के तहत निवेश के लिए यह एक उत्तम निवेश है जो धारा 80 सी के तहत कर लाभ प्रदान करता है। इससे आपको न केवल 1.5 लाख का टैक्स बेनिफिट (कर लाभ) मिलता है बल्कि इस पर आपको रिटर्न्स भी अच्छे मिलते हैं। पिछले एक साल में इस फंड ने 18% रिटर्न उत्पन्न किया है। पिछले तीन सालों में फंड का रिटर्न 24% औसत प्रतिवर्ष रहा है। तो यदि आप धारा 80 सी के तहत अच्छे निवेश की तलाश में हैं तो ये सबसे अच्छा निवेश है। हालाँकि हम इस बात पर जोर देना चाहेंगे कि स्टॉक मार्केट से जुड़े होने के कारण रिटर्न्स की कोई गारंटी नहीं है और यह हाई रिस्क (अधिक खतरे वाला) वाला निवेश है।
पीपीएफ (PPF)
जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड या पीपीएफ एक अच्छा कर बचाने वाला निवेश है। हम इसे "एफिशियंट" कहेंगे क्योंकि इससे आपको 80 सी के तहत न केवल कर लाभ मिलता है बल्कि इस पर मिलने वाले ब्याज पर भारत में कोई टैक्स नहीं लगता। यह निवेश की एक अच्छी योजना है क्योंकि इस पर 8.1% की दर से ब्याज मिलता है जो अभी तक की सबसे अधिक दर है। अत: यह सभी के लिए लाभदायक है। पीपीएफ पर निवेश की सीमा 1.5 लाख है। इस निवेश का एक नुकसान यह है कि इसमें 15 वर्षों का लॉक-इन पीरियड होता है।
DSP ब्लैकरॉक टैक्स सेवर
एक अन्य ईएलएसएस टैक्स सेविंग निवेश है जिसने पिछले एक साल में अच्छे रिटर्न दिए हैं। इस फंड ने एक वर्ष में 36% के आसपास रिटर्न दिए हैं। डीएसपी ब्लैकरॉक टैक्स सेवर ने कई जाने माने स्टॉक्स जैसे भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक में निवेश किया है। आप इस फंड में सुनियोजित निवेश योजना के तहत या एक साथ न्यूनतम 500 रूपये निवेश कर सकते हैं। लंबी अवधि के लिए निवेश करने के दृष्टिकोण से यह एक अच्छा निवेश है। हालाँकि जैसा कि पहले बताया गया है ये निवेश जोखिम युक्त होते हैं और इनके कम प्रदर्शन की संभावना भी होती है क्योंकि ये स्टॉक मार्केट से जुड़े हुए निवेश हैं।
बैंक टैक्स सेविंग डिपॉजिट
ये भी आपको आयकर की धारा 80 सी के तहत कर बचाने में सहायक हैं। इन डिपॉज़िट पर 5 वर्षों का लॉक इन पीरियड होता है। ब्याज की दर उस बैंक पर निर्भर करती है जिसमें आप पैसा जमा कर रहे हैं। अधिक से अधिक आपको 7 से 7.5 प्रतिशत तक ब्याज मिल सकता है। इससे अधिक ब्याज की उम्मीद नहीं की जा सकती। यह अच्छी टैक्स सेविंग स्कीम नहीं है जो आयकर की धारा 80 सी के तहत आपको कर लाभ प्रदान करती है।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)
यदि आप सुरक्षित सरकारी योजना के बारे में सोच रहे हैं तो नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट सबसे उत्तम योजना है। पांच वषों बाद 100 रूपये के सर्टिफिकेट का मूल्य 146 रूपये हो जाता है। इसमें प्रतिवर्ष 1.5 लाख रुपयों तक किया गया निवेश में आयकर नियम की धारा 80 सी के तहत आयकर में छूट मिलती है। इसमें लगभग 8% की दर से ब्याज मिलता है जो बुरा नहीं है। लंबी अवधि के लिए यह निवेश अच्छा है। ध्यान रहे कि इसके लिए लॉक इन पीरियड 5 वर्ष का है।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

ITR डेडलाइन मिस हो गई? घबराएं नहीं, 31 दिसंबर तक ऐसे भरें बिलेटेड रिटर्न

ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख 31 अगस्त: गलतियों से बचने के लिए देखें ये जरूरी चेकलिस्ट

31 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज है ई-वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख, वरना अटक सकता है रिफंड!

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications