The World's Top 10 Economies: यह लिस्ट आईएमएफ (IMF) के विश्व आर्थिक आउटलुक डाटाबेस, अप्रैल 2017 के अनुमानों पर आधारित है। डाटा का चयन सीआईए वर्ल्ड फैक्टबुक से लिया गया है। जैसा कि आप जानते हैं कि विश्व बैंक की रिर्पोट के अनुसार भारत दुनिया की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है ऐसे में आपको यहां पर दुनिया की टॉप 10 इकोनॉमी के बारे में बताएंगे।
1. संयुक्त राज्य अमेरिका
नॉमिनल जीडीपी के मामले में अमेरिकी अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे बड़ी है। 19.42 ट्रिलियन डॉलर अमेरिकी अर्थव्यवस्था सकल विश्व उत्पाद का 25% है। संयुक्त राज्य अमेरिका एक आर्थिक महाशक्ति है जो प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के संदर्भ में बहुत उन्नत है और प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन भी है। हालांकि, पीपीपी के आधार पर जीडीपी के मामले में बात की जाए तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था चीन से पीछे है। ऐसे में, चीन का सकल घरेलू उत्पाद 23.19 ट्रिलियन डॉलर अमेरिकी जीडीपी 19.42 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है। हालांकि,अमेरिकी प्रति व्यक्ति जीडीपी के साथ-साथ पीपीपी में चीन से आगे है; अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए प्रति व्यक्ति जीडीपी (पीपीपी) लगभग 59,609 डॉलर जबकि चीन में 16,676 डॉलर है। नॉमिनल संबंध में, प्रति व्यक्ति चीन का जीडीपी बढ़कर 8,480 डॉलर हो जाता है।
2. चीन
चीन ने 1970 के दशक में एक केंद्रीय रूप से योजनाबद्ध बंद अर्थव्यवस्था से खुद को विनिर्माण और निर्यात केंद्र में बदल दिया है। चूंकि इसने 1978 में बाजार सुधारों की शुरुआत की, इसलिए देश ने सालाना 10% की औसत वृद्धि हासिल की (हालांकि हाल ही में यह धीमा हो गया है) और, इस प्रक्रिया में, 1.3 अरब आबादी का लगभग आधे हिस्से को गरीबी से छुटकारा मिला और चीन बिना किसी विवाद के दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई। चीनी अर्थव्यवस्था ने पहले ही, क्रय शक्ति समानता (पीपीपी) के आधार पर जीडीपी के मामले में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ दिया है, और अगले कुछ सालों में इसके अमेरिका से आगे बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, नॉमिनल जीडीपी के मामले में अर्थव्यवस्थाओं के बीच बड़ा अंतर अभी भी है।
साल 2022 के लिए अमेरिका और चीन के लिए नॉमिनल जीडीपी क्रमश: 23.76 ट्रिलियन डॉलर और 17.71 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जबकि पीपीपी के मामले में जीडीपी अमेरिका के लिए 23.76 ट्रिलियन डॉलर और चीन के लिए $ 34.31 ट्रिलियन अनुमानित है।
3. जापान
वर्तमान में जापान की अर्थव्यवस्था नॉमिनल जीडीपी के मामले में तीसरे नंबर पर है, जबकि क्रय पावर समानता के आधार पर जीडीपी की तुलना करने पर यह चौथे स्थान पर आता है। 2008 से अर्थव्यवस्था को मुश्किल समय का सामना करना पड़ रहा है, जब पहली बार मंदी के लक्षण दिखें। सबजीरो बॉन्ड आय और कमजोर मुद्रा के ने अपरंपरागत रूप से अर्थव्यवस्था को और अधिक प्रभावित किया है। आर्थिक विकास एक बार फिर सकारात्मक है, 2016 में लगभग 1% और 2017 में लगभग 1.2% तक; हालांकि, अगले पांच वर्षों के दौरान यह 1% से नीचे रहने का अनुमान है। जापान का नॉमिनल जीडीपा 4.84 ट्रिलियन डॉलर है, इसका जीडीपी (पीपीपी) 5.42 ट्रिलियन डॉलर है, और प्रति व्यक्ति जीडीपी (पीपीपी) 42,860 डॉलर है।
4. जर्मनी
जर्मनी यूरोप की सबसे बड़ी और मजबूत अर्थव्यवस्था है। विश्व स्तर पर, यह अब नॉमिनल जीडीपी के मामले में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जर्मनी की अर्थव्यवस्था मशीनरी, वाहन, घरेलू उपकरण, और रसायनों के निर्यात के लिए जाना जाता है। जर्मनी में एक कुशल श्रम शक्ति है, लेकिन आने वाले सालों में अर्थव्यवस्था को अनगिनत चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नॉमिनल जीडीपी का साइज $ 3.42 ट्रिलियन है, जबकि क्रय शक्ति समानता के मामले में इसका जीडीपी 4.13 ट्रिलियन डॉलर है। जर्मनी की जीडीपी (पीपीपी) प्रति व्यक्ति $ 49,814 है, और हाल के कुछ सालों में अर्थव्यवस्था 1-2% की औसत गति से आगे बढ़ी है और इसी तरह रहने का अनुमान है।
5. यूनाइटेड किंगडम
2.5 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ यूनाइटेड किंगडम वर्तमान में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश है। पीपीपी के मामले में इसका जीडीपी 2.91 ट्रिलियन डॉलर से थोड़ा अधिक है जबकि प्रति व्यक्ति जीडीपी (पीपीपी) 44,001 डॉलर है। यूके की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से सेवाओं द्वारा संचालित होती है, क्योंकि यह क्षेत्र जीडीपी का 75% से अधिक योगदान देता है। कृषि 1% योगदान के साथ, जीडीपी में मैन्यूफैक्चरिंग का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है। हालांकि कृषि का जीडीपी में कोई बड़ा योगदान नहीं है, यूके की खाद्य जरूरतों का 60% घरेलू जमीन पर उत्पादित होता है, भले ही इस क्षेत्र में 2% से कम श्रम बल नियोजित किया जाता है।
6. भारत
भारत 2.59 ट्रिलियन डॉलर के नॉमिनल जीडीपी के साथ दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 9.49 ट्रिलियन डॉलर पर क्रय शक्ति समानता के मामले में देश जीडीपी में तीसरे स्थान पर है। देश की बड़ी आबादी की वजह से प्रति व्यक्ति नॉमिनल जीडीपी घटकर 1,850 डॉलर हो जाती है। पश्चिमी देशों की तुलना में भारत का जीडीपी अभी भी कृषि (17%) पर निर्भर है। हालांकि, हाल के वर्षों में सेवा क्षेत्र में भी बढ़ोतरी हुई है और अब ये जीडीपी का 57% है, जबकि उद्योगों का 26% योगदान है। अर्थव्यवस्था की ताकत निर्यात, उच्च बचत दर, अनुकूल जनसांख्यिकी, और मध्यम वर्ग की बढ़ोतरी पर सीमित निर्भरता में निहित है। भारत ने हाल ही में चीन को सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में पीछे छोड़ दिया है और 2022 तक लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंचने की उम्मीद है।
7. फ्रांस
फ्रांस, 2.42 ट्रिलियन डॉलर के नॉमिनल जीडीपी के साथ दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। क्रय शक्ति समानता के मामले में इसका जीडीपी 2.83 ट्रिलियन डॉलर है। फ्रांस की गरीबी दर कम है और जीवनशैली का लेवल उच्च है, जो इसकी जीडीपी (पीपीपी) प्रति व्यक्ति 43,652 डॉलर के रूप में दिखाई देता है। यह देश दुनिया के शीर्ष निर्यातकों और आयातकों में से एक है। फ्रांस ने पिछले कुछ वर्षों में मंदी का अनुभव किया है और सरकार अर्थव्यवस्था को फिर से बढ़ाने के साथ-साथ बेरोजगारी का मुकाबला करने के लिए अत्यधिक दबाव में है, जो 2017 की पहली तिमाही में 9.6% थी जिसमें साल 2016 की चौथी तिमाही की तुलना में मामूली गिरावट देखी गई।
8. ब्राजील
2.14 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ, ब्राजील अब नॉमिनल जीडीपी के मामले में आठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ब्राजील की अर्थव्यवस्था ने सेवाओं, मैनयूफैक्चरिंग और कृषि क्षेत्रों का विकास किया है और अर्थव्यवस्था में प्रत्येक क्षेत्र से क्रमशः 68%, 26%, और 6% का योगदान है। ब्राजील ब्रिक (BRIC) देशों में से एक है, और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, 2015 में मंदी ने ब्राजील को 3.6% (2016) की कम वृद्धि दर के साथ विश्व अर्थव्यवस्था रैंकिंग में सातवें से नौवें स्थान पर पहुंचा दिया।
9. इटली
नॉमिनल जीडीपी के मामले में इटली 1.81 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया में तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था की दौड़ में नौवें पोजीशन पर है। इटली यूरोजोन की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, लेकिन इस क्षेत्र में ऋण संकट का भी प्रभाव हुआ है।
10. कनाडा
कनाडा ने साल 2015 में रूस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया। यह 2022 तक ये 1.6 ट्रिलियन डॉलर 1.9 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे ये रूस से आगे बना रहेगा। कनाडा में एक सर्विस ओरिएंटेड अर्थव्यवस्था है, और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से मैन्यूफैक्चिरंग, तेल और पेट्रोलियम क्षेत्र में भी अच्छी बढ़ोतर हुई है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications