यहां पर आपको गोल्ड में निवेश का मुख्य कारण बताएंगे, साथ ही बताएंगे कि सोने में निवेश करना किस तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है।
लोगो द्वारा अपने वित्तीय उद्देश्यों को पूरा करने के लिए गोल्ड में निवेश करने के कई कारण हैं। हालाँकि ये लोग वो हैं जो स्वर्ण में निवेश किसी गलत उद्देश्य के लिए करते हैं।
ऐसा करने से वे निवेश के उस अनुपयुक्त नतीजे पर पहुंचते हैं जो उनके वित्तीय उद्देश्यों को खतरे में डाल सकता है। यहाँ पांच कारण बताये जा रहे हैं कि क्यों हमें अपने विनियोग पोर्टफोलियो में स्वर्ण को शामिल करना चाहिए।
मुद्रास्फीति के विरूद्ध पूर्वसमाधान (Hedge against inflation)
जब मुद्रास्फीति बढ़ती है तब मुद्रा का मूल्य घट जाता है। समय के साथ, लगभग सभी मुख्य मुद्राएं स्वर्ण के सापेक्ष मूल्य में अवमूल्यांकित कर दी जाती हैं। इसलिए लोग अपने धन को स्वर्ण के रूप में रखने के पक्ष में होते हैं। इस प्रकार जब मुद्रास्फीति उच्च स्तर पर होती है, प्रमुखतः जब मुद्रास्फीति द्विअंकीय उच्च स्तर पर होती है तब समय के साथ अर्थव्यवस्था में स्वर्ण मुद्रास्फीति के विरूद्ध पूर्वसमाधान (हेजिंग) का कार्य करता है।
मूर्त संपत्ति (Tangible asset)
स्वर्ण उन सम्पत्तियों में से है जो कि मूर्त रूप में होती है, यह विनियोगकर्ताओं के भीतर सुरक्षा की भावना पैदा करती है। अन्य मूर्त सम्पत्तियों जैसे जमीन-जायदाद की तुलना में स्वर्ण को खरीदना अपेक्षाकृत ज्यादा आसान है। अन्य संपत्ति को जब डिजिटल रूप में रखा जाता है तो उसके हैक होने या अन्य दुरूपयोग का खतरा होता है जबकि स्वर्ण के मामले में ऐसा नहीं होता है। हालाँकि, यह अपनी स्वयं की जोखिम के साथ रहता है इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
पोर्टफोलियो के विभक्तिकरण के लिए
कुछ अर्थशास्त्रियों का यह विश्वास है कि अन्य सभी मुख्य सम्पत्तियों के साथ नकारात्मक सहसम्बन्ध के कारण स्वर्ण एक बहुत प्रभावकारी पोर्टफोलियो विभक्तिकारक माना जाता है। अब तक, एक नियम के अनुसार, स्वर्ण ने किसी भी मुख्य संपत्ति वर्ग के साथ महत्वपूर्ण सांख्यिकीय सहसम्बन्ध नहीं दिखाया है।
हालाँकि, कई लोग यह सुझाव देते हैं कि इस बात का प्रमाण है कि जब समता (इक्विटी) दवाब में होती है, अन्य शब्दों में, जब शेयर के मूल्य तेजी से गिर रहे हों, तब स्वर्ण और समता के बीच नकारात्मक सहसम्बन्ध उत्पन्न हो सकता है स्वर्ण किसी के पोर्टफोलियो को उच्चावचन से बचता है क्योंकि अर्थशास्त्र के दोनों रूप व्यष्टि और समष्टि अर्थशास्त्र जो सभी संपत्ति वर्ग को प्रभावित करते है, स्वर्ण के मूल्य को प्रभावित नहीं करते हैं। एक पोर्टफोलियो के दिए हुए आय के स्तर के लिए, स्वर्ण को उसमे शामिल करने पर उस पर जोखिम और उच्चावचन कम हो जाता है।
तरलता प्रदाता
आवश्यकता पड़ने पर स्वर्ण को अन्य सम्पत्तियों जैसे रियल एस्टेट की अपेक्षा जल्दी बेचा जा सकता है। स्वर्ण में विनियोग के लिए कोई लॉक-इन-पीरियड भी नहीं होता है सिवाय सोवेरियन गोल्ड बॉन्ड के। हालाँकि भौतिक स्वर्ण का शोधन मूल्य, इसकी शुद्धता, डेनोमिनेशन और बाजार मूल्य के साथ अन्य कारकों पर निर्भर करता है।
कागजी स्वर्ण के मामले में इसका शोधन मूल्य शोधन तिथि पर प्रचलित बाजार मूल्य पर निर्भर करता है। जब धन की कमी हो तब स्वर्ण पर लोन भी लिया जा सकता है।
भू राजनीतिक कारक
गोल्ड सामान्यतया भू- राजनीतिक अशांति के समय अच्छा काम देता है और वर्तमान में कोरिया की न्यूक्लियर क्षमता ने इस पीली धातु की समृद्धि को और बढ़ा दिया है। भू राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद वर्ष 2018 में स्वर्ण ने $1300 से $1360 का व्यापार किया है। यद्यपि चिंताएं कम हुई है, $1300 ने मनोवैज्ञानिक सपोर्ट का काम किया है। एमसीएक्स पर, 31,000 रुपये ने घरेलु बाजार में एक अच्छे सपोर्ट के रूप में काम किया है, युद्ध जैसे संकट जो कि किसी भी संपत्ति वर्ग के मूल्यों पर नकारात्मक प्रभाव डालते है, वो भी स्वर्ण के मूल्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं इसलिए स्वर्ण की मांग धन के सुरक्षित निवेशीकरण के लिहाज से बढ़ रही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
