यहां पर आपको इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जीरो बैलेंस अकाउंट, सफल, सुगम और सरल के बारे में 10 प्रमुख बातें बताएंगे।
क्या आप जानते हैं डाक विभाग के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक तीन प्रकार के बैंक खाते प्रदान करता है? राज्य संचालित इंडिया पोस्ट बैंक की शुरूआत जनवरी 2017 में हुई थी और यह खाते खाताधारकों को 1 लाख तक की राशि अपने सेविंग खाते में रखने की अनुमति देते हैं। इसके अलावा इन खातों के साथ डिजिटल पेमेंट व विप्रेषित धन की सुविधा भी जुड़ी है। आप अपनी ज़रूरत अनुसार कोई भी खाता खुलवा सकते हैं।
इन सामान्य बचत खातों को 'सफल', 'सुगम' व 'सरल' खातों में विभाजित किया गया है। इंडिया पोस्ट वेबसाइट के अनुसार, ये तीनों जीरो बचत खाते हैं और इसलिए खाताधारक को अपने खाते में न्यूनतम राशि रखने की ज़रूरत नहीं है। ये खाते त्रैमासिक आधार पर खातों पर 5.5 प्रतिशत का ब्याज प्रदान करते हैं।
सफल, सुगम और सरल नामक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खातों के बारे में आपको ये 10 बातें पता होनी चाहिए:
1. आयु:
सफल, सुगम और सरल नामक तीनों खातों को 10 साल से अधिक उम्र वाले किसी भी व्यक्ति के नाम पर खोला जा सकता है। इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के अनुसार आवेदक को केवाईसी सत्यापन करना होगा। केवाईसी, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बनाए कुछ नियम हैं जिनके अनुसार की बैंक खाताधारक की पृष्टि करती है।
2. न्यूनतम जमा राशि:
IPPB के अनुसार आवेदक को सामान्य बचत खाता (सफल) खोलते वक्त 100 रुपए की न्यूनतम राशि जमा करनी पड़ेगी। परंतु अन्य दो खातों के लिए ऐसा करना ज़रूरी नहीं है। इन तीनों खातों में खाताधारक को न्यूनतम राशि रखने की आवश्यकता भी नहीं है। हालांकि, सफल और सुगम खातों में अधिकतम एक लाख की राशि रखी जा सकती है जबकि सरल खाते में अधिकतम राशि की सीमा केवल 50,000 रुपए है।
3. नि:शुल्क सेवाएं:
सफल, सरल व सुगम नामक तीनों खाते कुछ निःशुक्ल सेवाएं प्रदान करते हैं। इसमें एटीएम कार्ड व डेबिट कार्ड पर बीमा सेवा, मोबाइल अलर्ट व डुप्लिकेट बैंक स्टेटमेंट्स पर प्रिंटिंग की सेवा मौजूद है। इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, इंडिया पोस्ट और पीएनबी एटीएम पर लेनदेन शुल्क नहीं लगया जाता।
4. डेबिट कार्ड: हालांकि पहले डेबिट कार्ड पर बीमा निःशुल्क है, परंतु दोबारा बनाए गए कार्ड पर खाताधारक को 100 रुपए की बीमा राशि चुकानी पड़ती है।
5. बैंक शाखा में लेनदेन:
खाता खोलने के बाद खाताधारक बिना कोई शुक्ल दिए हर महीने बैंक शाखा में 4 लेनदेन कर सकता है। किसी अन्य शाखा या ग्राहक सेवा पॉइंट पर किए गए लेनदेन पर आपको 20 रुपए प्रति लेनदेन पर चुकाने पड़ सकते हैं।
6. एटीएम लेनदेन: बड़े शहर में डंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक हर महीने किसी भी एटीएम में तीन लेनदेन सेवा प्रदान करता है जबकि छोटे शहरों में ये बैंक पाँच एटीएम की सेवा प्रदान करता है।
7. अतिरिक्त एटीएम लेनदेन शुल्क:
अन्य बैंकों के एटीएम पर किए गए निःशुल्क लेनदेन की सीमा पार करने पर ग्राहक को प्रति वित्तीय लेनदेन पर 20 रुपए चुकाने पड़ेंगे। परंतु हर गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए बैंक 8रु की फी चार्ज करेगा।
8. एटीएम नकद निकासी सीमा:
फिलहाल सफल और सुगम बैंक खातों में आईपीपीबी, प्रति बारी में एटीएम से 10,000 रुपए निकालने की सुविधा प्रदान करती है और प्रति दिन 25,000 रुपए निकाले जा सकते हैं। किंतु सरल खाताधारक हर महीने केवल 10,000 रुपए निकाल सकता है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के अनुसार, खाताधारक निकासी के लिए निकासी स्लिप, एटीएम, पॉइंट ऑफ सेल आउटलेट और ई-कॉमर्स लेनदेन का इस्तेमाल कर सकता है।
9. पिन पुनः प्रदान करना: IPPB 50 रुपये के शुल्क पर पिन पुनः प्रदान करती है।
10. एनईएफटी/आईएमपीएस शुल्क: एनईएफटी/आईएमपीएस लेनदेन पर बैंक 2.5 से 5 रुपये के बीच का शुल्क वसूलती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications