यदि आप घर या फ्लैट खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो यहां पर आपके लिए कुछ जरुरी और महत्वपूर्ण टिप्स बता रहे हैं जिसे आपको ध्यान रखना चाहिए।
हर किसी का घर खरीदने का सपना होता है। रियल एस्टेट के विकास पर देश का विकास निर्भर करता है। स्मार्ट लोग रियल एस्टेट में कम ब्याज दर होने पर प्रॉपर्टी खरीदते हैं क्योंकि रियल एस्टेट में निवेशकों के लिए बाज़ार का भाव कम हो तो ही अच्छा होता है। अगर आप पहली बार घर खरीद रहे हैं तो हम आपको यहां पर कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो कि आपके काम आ सकती हैं।
निर्माणाधीन (अंडर कंस्ट्रक्शन) प्रॉपर्टी
अधिकतर घर खरीदने वाले लोगों को इस बात पर शंका होती है कि बना बनाया घर खरीदें या फिर निर्माणाधीन प्रॉपर्टी या रेडी टू मूव इन। अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी खरीदना थोड़ा जोखिम भरा है क्योंकि प्रोजेक्ट के पूरे होने में पता नहीं कितना समय लगेगा। और जब तक प्रोजेक्ट पूरा होगा तब तक आपको मकान किराया भी देना पड़ेगा और ईएमआई भी चुकानी पड़ेगी।
अफोर्डेबल हाउस
विज्ञापनों पर ना जाएँ। कई बार होर्डिंग और पेम्पलेट में आकर्षक चीजें दिखाई जाती हैं लेकिन वाकई में वो होती नहीं हैं। ऐसे प्रापर्टी को प्राथमिकता दें जिससे आपकी लाइफस्टाइल ज़्यादा प्रभावित ना हो।
लोकेशन
जहां तक रियल एस्टेट का सवाल है आपको भविष्य की सोचनी चाहिए, कि उस एरिया का विकास कैसा होगा, सुविधाएं कैसी है और एरिया में कोई नकारात्मक बात तो नहीं है। जब भी आप कोई प्रॉपर्टी खरीदते हैं तो लोकेशन सबसे अहम है।
डाउन पेमेंट
किसी भी होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले, डाउन पेमेंट के लिए तैयार रहें जो कि रजिस्ट्रेशन के समय देना है और बाकी की राशि बैंक सीधा आपके डेवलपर को देगा। सामान्य तौर पर, डाउन पेमेंट 10-20 प्रतिशत होता है। फिर भी, जितना हो सके डाउन पेमेंट ज़्यादा करना चाहिए ताकि ईएमआई कम देनी पड़े।
अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स
आपको अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स ही देखना चाहिए, पूरी सावधानी चाहिए क्योंकि रियल एस्टेट में कई फ्रॉड होते रहते हैं। कई बैंक लोन देने से पहले प्रामाणिकता और प्रॉपर्टी के दस्तावेज़ पहले देखते हैं। चूंकि अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स में जोखिम नहीं रहता है इसलिए बैंक भी उनमें ही रूचि लेते हैं।
क्रेडिट स्कोर
लोन के लिए आवेदन करने से पहले, अपना क्रेडिट स्कोर ज़रूर जांच लें क्योंकि होम लोन के स्वीकृत होने में यह मुख्य भूमिका निभाता है।
होम लोन की सामान्य बात
युवा रियल एस्टेट खरीददार होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले अपना होम वर्क पहले करते हैं। बैंक लोन स्वीकृत करने में कई दिन लगाता है क्योंकि वह अपनी प्रक्रिया पूरी करता है।
किश्त चुकाने के लिए सैलरी अकाउंट को ही चुनें
यदि आपके कई अकाउंट हैं तो बेहतर होगा कि आप ईएमआई या किश्त चुकाने के लिए सैलरी अकाउंट को ही चुनें। कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट पर बैंक आकर्षक ब्याज ऑफर करते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
