अगर आप तुरंत या इमरजेंसी में लोन निकालना चाहते हैं तो आपको यहां पर बताए गए 7 आसान तरीकों को अपनाना होगा।
भले ही कितनी योजनाएं आ जानें लेकिन फिर भी लोन पाने की प्रक्रिया अभी भी उतनी आसान नहीं है जितनी की लगती है। कई बार ऐसा होता है कि जल्दबाजी में आपको लोन चाहिए होता है पर जानकारी ने होने की वजह से आपको लोन लेने में परेशानी होती है। अगर आपको किसी काम के लिए लोन लेने की जरुरत है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि लोन कैसे लिया जाए तो हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ आसान टिप्स जिन्हें अपनाकर आप आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं।
किसी कंपनी या संस्था से लें लोन
कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को एडवांस सैलरी या फेस्टिवल एडवांस लोन के तौर पर देती हैं। इस लोन को आप 3 से लेकर 24 महीने के अंदर चुका सकते हैं। यह लोन आपको तीन दिन के अंदर मिल सकता है। इस राशि पर आपको 5-8 प्रतिशत की दर से ब्याज चुकाना पड़ सकता है।
होम लोन पर टॉप अप लेना न भूलें
अगर आपने होम लोन लिया है तो आप टॉप-अप के रुप में लोन ले सकते हैं। टॉप-अप के रुप में आपको अधिकतम 50 लाख रुपए मिल सकते हैं। हालांकि इसे लेने के लिए कई नियम और शर्तें हैं। इस पर ब्याज 9 से 13 फीसदी की दर से चुकाना होता है। यह भी आपको 3 दिन के अंदर मिल सकता है।
पर्सनल लोन का भी है विकल्प
पर्सनल लोन का मिलना पूरी तरह से कस्टमर और बैंक के रिश्ते पर निर्भर करता है। यह आपको 30 मिनट से 3 दिन के अंदर मिल सकता है। पर्सनल लोन में ब्याज दर काफी ज्यादा होती है। आपको 13 से 24 फीसदी तक की दर से ब्याज देना होता है।
प्रॉपर्टी के नाम पर लोन
अगर आपके नाम से कोई प्रॉपर्टी है तो आप उसे गिरवी रख कर लोन ले सकते हैं। लोन की राशि 5 लाख से 10 करोड़ तक की हो सकती है। इसमें ब्याज दर 9.5 फीसदी से लेकी 13 फीसदी तक होती है। लोन चुकाने की सीमा 2 साल से लकर 15 साल तक होती है। यह लोन आपको 3 से लेकर 20 दिन तक में मिल सकता है।
म्यूचुअल फंड और शेयर के बदले लोन
अगर आपने शेयर, म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस आदि में इन्वेस्ट किया हुआ है तो इसके बदले भी बैंक आपको लोन देते हैं। इसमें 9 से 15 फीसदी तक की दर से आपको ब्याज चुकाना होता है।
गोल्ड के बदले भी ले सकते हैं लोन
गोल्ड या गोल्ड ज्वेलरी को गिरवी रखकर भी आप लोन ले सकते हैं। सोने के बदले आप 10,000 से लेकर 25 लाख तक का लोन ले सकते हैं। हालांकि लोन चुकाने की समयसीमा काफी कम होती है। इसे आप 6 से 12 महीने तक के लिए चुका सकते हैं। इसके लिए ब्याज दर 10 से लेकर 26 फीसदी तक होती है। यह लोन आपको बैंक के अलावा कई निजी फाइनैंस कंपनियां भी देती हैं। गोल्ड लोन आपको 1 दिन के अंदर आसानी से मिल सकता है।
क्रेडिट कार्ड से
आपको अगर तुरंत और काफी कम राशि की जरुरत है तो आप क्रेडिट कार्ड से कैश निकाल सकते हैं। हालांकि क्रेडिट कार्ड से पैसे सीमित मात्रा में ही निकाल सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर 2.5 फीसदी से लेकर 3 फीसदी तक का ब्याज चुकाना पड़ सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications