यहां पर आपको एसबीआई बैंक एटीएम चार्जेस, ट्रांजेक्शन लिमिट, फ्री ट्रांजेक्शन और अन्य कई प्रकार की जानकारी प्रदान करेंगे।
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई यानि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने समूह के एटीएम पर लेन-देन निःशुल्क कर दिया है, इसके लिए ग्राहक का पिछले माह औसत बैलेन्स 25,000 रुपए से अधिक होना चाहिए। इससे कम बैलेन्स रहने वाले खातों के लिए बैंक के बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग एटीएम ट्रांजेक्शन की संख्या पर लिमिट निर्धारित है। उदाहरण के तौर पर, एसबीआई के जिन कस्टमर्स का मासिक औसत बैलेन्स 25,000 रुपए है वे स्टेट बैंक ग्रुप के किसी भी एटीएम में 10 ट्रांजेक्शन निःशुल्क कर सकते हैं, जिसके कुछ निश्चित नियम हैं जिन्हें आप बैंक की कॉर्पोरेट वेबसाइट sbi.co.in पर देख सकते हैं।
SBI एटीएम विदड्रॉल चार्जेज
एसबीआई दी गई लिमिट से ज़्यादा ट्रांजेक्शन करने की फीस 5 रुपए और 20 रुपए तक जीएसटी तक चार्ज करता है जो कि ट्रांजेक्शन के प्रकार और ATM के प्रकार पर निर्भर करता है।
निश्चित सीमा से ज़्यादा एटीएम फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन
वेबसाइट के अनुसार स्टेट बैंक समूह की दी गई सीमा से ज़्यादा फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने पर 10 रुपए और जीएसटी चार्ज लगता है। इसमें एसबीआई समूह के मेट्रो शहर में 6 एटीएम शामिल हैं दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद और अन्य जगह।
इसी प्रकार अन्य बैंक के एटीएम पर ट्रांजेक्शन करने का चार्ज भी एसबीआई 20 रुपए और जीएसटी लेता है।
मासिक सीमा से अधिक नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन
एसबीआई ऐसे हर ट्रांजेक्शन पर 5 रुपए और जीएसटी चार्ज करता है। मासिक सीमा से अधिक नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने पर यह चार्ज लागू होता है।
किसी दूसरे बैंक के एटीएम पर ट्रांजेक्शन करने पर बैंक 8 रुपए और जीएसटी चार्ज भी करता है यह छोटे/नो फ्रिल डिपॉजिट खाताधारकों पर लागू होता है। केंद्र के द्वारा निर्धारित नियम के अनुसार इन कस्टमर्स को भी 5 फ्री ट्रांजेक्शन्स का लाभ मिलता रहेगा।
SBI के एटीएम पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन
जो कस्टमर मासिक औसत बैलेन्स 25,000 से अधिक रखता है, एसबीआई उन्हें अपने ग्रुप के एटीएम केन्द्रों पर मुफ़्त ट्रांजेक्शन की छूट देता है। उदाहरण के तौर पर, एक ग्राहक का मई में मासिक औसत बैलेन्स 27,000 रुपए है तो वह अगले माह एटीएम पर मुफ़्त ट्रांजेक्शन कर सकता है।
एसबीआई ने अन्य बैंकों के एटीएम पर भी यह लाभ उठाने की कुछ शर्तें रखी हैं।
अन्य बैंकों के ATM पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन
एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार एसबीआई के जो ग्राहक 1 लाख से ऊपर का मासिक औसत बैलेन्स रखते हैं वे अन्य बैंकों के एटीएम पर भी मुफ़्त ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
इसके अलावा, एसबीआई एटीएम की कुछ सुविधाओं के लिए विशेष चार्जेज भी लेता है।
कैंसिल ट्रांजेक्शन
यदि अपर्याप्त बैलेन्स के कारण ट्रांजेक्शन रद्द हो जाता है तो एसबीआई वर्तमान में 20 रुपए और जीएसटी चार्ज लेता है।
कार्डलेस विदड्रॉल
एसबीआई अपने समूह के एटीएम पर कार्डलेस विदड्रॉल की सुविधा भी देता है। यह कार्डलेस विदड्रॉल के लिए एसबीआई 22 रुपए और जीएसटी चार्ज करता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications