यहां पर आपको बैंकिंग, सेविंग और निवेश के लिए सबसे बेहतर पर्सनल फाइनेंस एप के बारे में बताएंगे।
डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने के लिए एक ओर जहां सरकार पुर जोर कोशिश में लगी हुई है तो वहीं दूसरी ओर प्राइवेट कंपनियां भी इस ओर अपना कदम बढ़ा रही हैं। आजकल ऐसी कोई चीज या ऐसा कोई काम नहीं होगा जिसके लिए एप ना हो। लगभग हर काम के लिए दुनियाभर के एप आपको गूगल प्ले स्टोर में मिल जाएंगे। आज यहां आपको आपके लिए जरुरी पर्सनल फाइनेंस एप के बारे में बताएंगे जो कि आपके बजट, सेविंग और निवेश का पूरा ख्याल रखते हैं। तो आइए जानते हैं कि ये एप कौन-कौन से हैं।
ACORN
इस एप्लीकेशन से यूजर कम अमाउंट के इन्वेस्टमेंट भी कर सकता है। इसमें यूजर 3500 स्टॉक्स और बांड्स पर एक साथ इंवेस्ट कर सकता है। इसमें यूजर 30 अमेरिकी डॉलर से 180 अमेरिकी डॉलर तक इन्वेस्ट कर सकता है। तो वहीं अगर वो और ज्यादा इन्वेस्ट करना चाहता है तो वो 30,000 अमेरिकी डॉलर तक इन्वेस्ट कर सकता है।
आइये जानते हैं इसके और महत्वपूर्ण फीचर:
1. इससे यूजर एक समय में कई जगह इन्वेस्टमेंट कर सकता है। वही यूजर को इसी एप के जरिये वो रेफेर्रल्स की जानकारी भी ले सकता है।
2. इस एप में आप कहीं भी,किसी भी समय अपने बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
3. इसके अलावा यूजर इसमें अपने सारे इन्वेस्टमेंट, सेविंग्स की भी जानकारी हासिल कर सकता है।
4. वहीं यूजर इसमें कहीं भी किसी भी समय विथड्रा करा सकता है। इसके लिए कोई अलग से चार्ज नहीं लगेगा।
MINT
मिंट सबसे ज्यादा प्रयोग किये जाने वाला फाइनेंस एप है। ये पूरी तरह से फ्री है। ये बिना किसी परेशानी के आप के पूरे पैसे को एक जगह रखता है। इस एप में सभी ग्राफ और चार्ट्स एक ही जगह रहते हैं। जिससे यूजर को ये सारी बातें समझने में काफी ज्यादा आसानी होती है। वहीं इस एप की वजह से आप अपने बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड्स, बिल्स, इन्वेस्टमेंट सभी एक साथ रख सकते हैं।
आइये जानते हैं इसके अन्य फीचर
- इससे आप को अपनी फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में आसानी से पता चल जाता है।
- इससे आप अपने बिल्स और पैसे दोनों एक साथ मैनेज कर सकते हैं।
- इससे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होती है।
- आप अपना बजट और अच्छे से बना पाते हैं।
- तो वहीं इससे आप और अच्छे क्रेडिट स्कोर भी पा सकते हैं।
LEVEL MONEY
इस एप्लीकेशन को Mobile money meter के नाम से भी जाना जाता है। इस एप में यूजर को उसके फ्यूचर इन्वेस्टमेंट के लिए खासी मदद भी मिलती है।
अन्य फीचर
इस एप के जरिये यूजर को फ्यूचर इन्वेस्टमेंट के लिए जानकारी मिलती है। ताकि वो बेहद सुरक्षित तरीके से इन्वेस्टमेंट कर सके। इस एप में एप खुद ही आप को आप के खर्चे और सेविंग्स के बारे में जानकारी देगा। इसमें आप अपने बैंक अकाउंट और क्रेडिट कार्ड्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
DIGIT
ये एप एक यूजर के सेविंग्स का भी ध्यान रखता है। इसमें यूजर को भी उसकी सेविंग की जानकारी नहीं होती है। ये एप अपने आप यूजर की इनकम की जानकारी हासिल करने के बाद यूजर की सेविंग करना शुरू कर देता है। साथ ही यूजर को सेविंग्स के लिए किसी भी अन्य तरीके के अकाउंट नहीं बनाने नही पड़ते हैं। इसके अलावा यूजर किसी भी समय इस एप से अपने पैसे भी निकाल सकते हैं।
Wally
इस एप से यूजर अपने महीने भर के खर्च के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है। इसके अलावा इसमें यूजर अपने दिन भर के खर्च की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा ये आप के महीने भर की बिल्स को एक साथ रख सकता है।
CREDIT KARMA
इस एप से यूजर को अपने क्रेडिट स्कोर को बढ़ाने में मदद मिलती है। जिससे उसे लोन और क्रेडिट कार्ड हासिल करने में आसानी होती है। तो वहीं इसके साथ आप को अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं भी मिलती हैं।
अन्य फीचर
- इसमें यूजर को फ्री क्रेडिट कार्ड मॉनिटरिंग भी होती है। जिससे यूजर को आने वाले समय क्रेडिट कार्ड के बदलाव को लेकर भी जानकारी मिल जाती है।
- डायरेक्ट डिस्प्यूट: अगर यूजर को किसी भी पेमेंट में कोई भी दिक्कत होती है तो वो क्रेडिट कर्मा को छोड़ने बिना ही डायरेक्ट डिस्प्यूट सबमिट कर सकता है।
- इसमें आप फ्री एजुकेशन को लेकर टिप्स और टूल्स भी मिलते है।
Goodbudget
इस एप को called Easy Envelope Budget Aid (EEBA) भी कहते हैं। इससे यूजर को अपने महीने भर के बजट प्लान करने में आसानी होती है। साथ ही आप को बजट बनाने के तरीके के भी जानकारी मिल जाती है।
More From GoodReturns

आज का Financial Raashifal: 08 मार्च, 2026 - व्यावहारिक कदमों के साथ अस्थिरता से निपटें

आज का Financial Raashifal: 04 मार्च, 2026 - अस्थिरता को समझें और अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 03 मार्च, 2026 - आज पैसे के व्यावहारिक अवसर जानें

आज का Financial Raashifal: 09 मार्च, 2026 - स्मार्ट रणनीति के साथ अस्थिरता को नेविगेट करें

आज का Financial Raashifal: 07 मार्च, 2026 - समय पर अवसर प्राप्त करें और जोखिम कम करें।

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 3 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 20,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications