यहां पर आपको आपकी लाड़ली के लिए निवेश के तीन बेहतर प्लान के बारे में बताएंगे जो भविष्य में बच्ची के लिए आर्थिक रुप से मददगार साबित हो सकती है।
अक्सर माता-पिता यह सोच में रहते हैं कि अपनी लाड़ली बेटी के लिए वो कहां पैसे लगाएं ताकि भविष्य में उसके लिए सेविंग की जा सके। हालांकि कई निवेश योजनाएं हैं जिन्हें आज बेचा जा रहा है, बच्चों के लिए निवेश की बात करें तो इक्विटी म्यूचुअल फंड, सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान या एसआईपी सहित कई सुरिक्षत निवेश योजनाएं हैं। यहां पर आपको तीन ऐसी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं, जो कि बालिकाओं के लिए फायदेमंद हो सकती हैं और भविष्य में आर्थिक रुप से सहायक साबित हो सकती हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना
यह कई कारणों से देश में उपलब्ध सर्वोत्तम निवेश योजनाओं में से एक है। सबसे पहले, यह है कि इसमें प्रतिवर्ष 8.1 प्रतिशत की वर्तमान ब्याज दर प्राप्त होती है जो कि सरकारी द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं में सबसे बेहतर है। दूसरा यह है कि निवेशक के हाथ में कर मुक्त ब्याज है। तीसरा यह है कि निवेश की गई राशि आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर छूट के लिए अर्हता प्राप्त करती है।
इसमें न्यूनतम जमा 1000 रुपये की छोटी राशि के तक हो सकती है और अधिकतम राशि वित्तीय वर्ष में 1,50,000 रुपये हो सकता है। 100 रुपये के गुणकों में बाद में जमा स्वीकार किए जाते हैं। जमा राशि एकमुश्त में की जा सकती है और एक महीने या वित्तीय वर्ष में पैसे जमा करने की कोई सीमा नहीं है। बैंकों के द्वारा जो ब्याज दर इस समय प्रदान की जा रही है उन सब में से इसमें सबसे ज्यादा है।
पीपीएफ (PPF)
पब्लिक प्रोविडेंट फंड आपकी लाड़ली के लिए एक कॉर्पस बनाने में सक्षम बनाता है। यहां पर भी मिलने वाली ब्याज कर मुक्त है और निवेश आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर छूट के लिए अर्हता प्राप्त करता है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी 7.6 प्रतिशत है जो की सबसे अच्छा नहीं माना जा सकता है।
कुछ एनबीएफसी (NBFCs) AAA रेटिंग के साथ अब 8.75 प्रतिशत की ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं। हालांकि, ये सभी कर योग्य हैं।
पीपीएफ 15 साल के कार्यकाल के साथ, एक लड़की के माता-पिता को निवेश कॉर्पस बनाने में मदद करता है। हालांकि, यदि आप सुकन्या समृद्धि खाते से तुलना करते हैं, तो पीपीएफ एक बहुत ही आकर्षक प्रस्ताव नहीं है, क्योंकि ब्याज दरें बहुत कम हैं। इसलिए, यदि आपकी एक बेटी है तो सुकन्या समृद्धि योजना आपके लिए सबसे सही होगी।
म्यूचुअल फंड एसआईपी
यदि आप जोखिम लेने के इच्छुक हैं, तो सर्वश्रेष्ठ शर्त इक्विटी म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश की होगी। लंबी अवधि के दौरान एसआईपी ने अच्छी-खासी वापसी की है। हालांकि, हम यह बताना चाहते हैं कि कोई निश्चितता नहीं है कि ये आगे जाने पर आपको इसमें आपके इच्छानुसार अच्छा रिटर्न मिलेगा या नहीं। इसमें हमेशा आप यह मान के चलें कि कभी भी आपको रिस्क उठाना पड़ सकता है हालांकि रिटर्न भी अधिक हो सकता है।
इसलिए निवेशक को हमेशा यह हम सलाह देंगे कि निवेश से पहले उचित एडवाइस लें और सावधानी के साथ निवेश करें। विज्ञापनों को देखकर लुभाएं नहीं खासकर तब जब कि आप रिस्क नहीं उठाना चाहते हैं।
अस्वीकरण
यह लेख किसी भी तरह के निवेश योजना, शेयर और वित्तीय योजनाएं खरीदने या बेचने के लिए आपको बाध्य नहीं करता है। ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, इसके सहायक और लेखक इस लेख में जानकारी के आधार पर होने वाले नुकसान या क्षति को स्वीकार नहीं करते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
