गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं और तमाम स्टूडेंट्स अब स्कूल से कॉलेज की पढ़ाई की तरफ रुख करेंगे। कॉलेज का माहौल स्कूल से काफी अलग होता है इसीलिए स्टूडेंट्स के खर्चे भी बढ़ जाते हैं, पॉकेट मनी कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स के लिए काफी नहीं होती है इसीलिए हम यहां आपके लिए कुछ स्मार्ट पार्ट टाइम बिजनेस आइडिया के टिप्स लेकर आए हैं। इसे अपना कर आप अपनी जरूरतों को पूरा भी कर सकते हैं और स्मॉल बिजनेस इंडस्ट्री के दांवपेंच भी समझ सकते हैं। तो फिर देर किस बात की आइए जानते हैं टॉप-10 स्मार्ट पार्ट टाइम बिजनेस आइडिया के बारे में।
बिजनेस शुरु करने से पहले कुछ बातों के रखें ध्यान
सबसे पहले आपको ये देखना होगा कि आप पढ़ाई के साथ-साथ छोटा बिजनेस कर पाएंगे या नहीं। क्या आपके पास इतना समय है कि आप छोटा बिजनेस शुरु कर सकते हैं? खुद से ये सवाल पूछें कि क्या आप इतने क्रिएटिव हैं कि कुछ नया स्माल बिजनेस शुरु कर सकते हैं जिससे आपकी पढ़ाई पर प्रभाव ना पड़े? आपको नए आइडिया के बारे में सोचना होगा। आप हायर स्टडीज में जो पढ़ाई कर रहे हैं उस विषय से जुड़ा व्यवसाय शुरु कर सकते हैं। आप अगर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं तो सिर्फ उसी पर ध्यान दीजिए क्योंकि इसकी पढ़ाई बहुत एकाग्रता और समय मांगती है। तो ये कुछ ऐसी बातें थी जिनका ध्यान आपको अपना स्माल बिजनेस शुरु करने से पहले रखना चाहिए।
क्रिएटिव आर्ट्स
अगर आप क्रिएटिव हैं और आपको कुछ बनाने में मजा आता है तो आप इंटनेट के माध्यम से जूट के बैग बनाना सीख सकते हैं, इसके अलावा आप पुरानी टी-शर्ट्स से बैग-पिलो कवर आदि बनना भी सीख सकते हैं और उसे अपने स्माल बिजनेस आइडिया के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अपने प्रोडक्ट्स को आप नजदीकी बुटीक पर सेल भी कर सकते हैं। इससे आपको बाजार के चलने के बारे में जानकारी मिलेगी।
यूट्यूब से करें कमाई
अगर आप यूट्यूब के जरिए कमाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपना एक यूट्यूब चैनल बनाना होगा जिसके बाद एक थीम चुननी होगी और उसी थीम पर आपको एक प्रोग्राम बना कर यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करना होगा। हाल ही में यूट्यूब ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किए हैं। इसमें आपको व्यूज पर पैसे तभी मिलेंगे जब आपके कम से कम 1 हजार सब्सक्राइबर्स होंगे और कम से कम 4 हजार घंटे का व्यू होगा। इसलिए आपको ऐसा कंटेंट तैयार करना होगा जिससे आपके सब्सक्राइबर्स और व्यूज जल्दी पूरे हो जाएं।
गिटार क्लासेज (म्यूजिक)
आज कल बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि छोटे शहरों में भी लोगों को गिटार सीखना पसंद है। अगर आपको गिटार की बेसिक से थोड़ी ज्यादा जानकारी है तो आप अपने आस-पास के स्टूडेंट्स को हफ्ते में 5 दिन 2 घंटे की गिटार क्लास दे सकते हैं। इससे आपकी प्रेक्टिस भी होती रहेगी और कमाई भी होगी। आप अपने शहर में गिटार क्लासेज की फीस पता कर सकते हैं और फिर उससे कम फीस में अपनी गिटार क्लास शुरु कर सकते हैं।
योगा-जिम क्लासेस
अगर आपको योगासन या जिम वर्क आउट के बारे में जानकारी है तो आप इसे भी अपने बिजनेस में शामिल कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि योगा या जिम के लिए आपके पास सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक का वक्त होगा और इस दौरान आपका कोई जरूरी काम भी नहीं छूटेगा। ये काम भी आप सप्ताह में 5 दिन 1 से 2 घंटे के लिए कर सकते हैं।
ट्यूशन
ये एक ऐसा जॉब है जिसके बारे में आपको बताना नहीं पड़ेगा। अगर आप साइंस क्षेत्र के छात्र हैं तो आपके पास फिजिक्स, कमेस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी जैसे विषयों में ट्यूशन देने की काफी संभावनाएं है। खासकर कि आप 10वीं तक के बच्चों को मैथ्स विषय में ट्यूशन दे सकते हैं। इसमें आपको अच्छे पैसे भी मिलेंगे साथ ही विषय पर आपकी पकड़ और भी मजबूत हो जाएगी।
आईटी सपोर्ट
अगर आपको टेक्नोलॉजी में ज्यादा दिल्चापी है, तो आप इस सेक्टर में पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं। आईटी इंडस्ट्री पूरी दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला सेक्टर है और इसी के चलते यहां नौकरियों के ज्यादा मौके भी मौजूद होते हैं। इसके लिए आप किसी छोटी संस्थान में कंप्यूटर और इससे जुड़े उपकरण को सुधरने का काम कर सकते हैं।
सोशल मीडिया असिस्टेंट
आजकल सोशल मीडिया की फील्ड में कई नई नौकरियां पैदा हो गईं है। यहां आपको कंपनियों के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालना होता है और उनके कंटेंट को मैनेज करना होता है।
कंप्यूटर क्लासेज
आपको कंप्यूटर प्रोग्राम्स के बारे में अच्छी जानकारी है तो आप लोगों को पेड क्लासेस देकर सी++, जावा, और बेसिक प्रोग्रामिंग सिखा सकते हैं। इसके लिए शाम का वक्त चुने और 1 घंटे से अधिक समय की क्लास ना दें।
इवेंट प्रमोटर
ये भी एक अच्छा पार्ट टाइम जॉब है। कई बड़ी-बड़ी ऑर्गेनाइजेशन अपने प्रोडक्ट को लांच करने के लिए इवेंट करवाते हैं। सोशल मीडिया मैनेजर के समान, इस नौकरी के लिए एक निजी स्तर पर नेटवर्किंग की भी आवश्यकता होती है। कई होटल और रेस्टोरेंट वाले लोग भी प्रमोटर्स का काफी इस्तेमाल करते हैं।
रिज्यूमे बनाना
अगर आपके पास भाषा का अच्छा ज्ञान है और आपके पास लिखने की कला है तो आप रिज्यूमे राइटर का काम कर सकते हैं। अधिकार लोग अपने रिज्यूमे को आकर्षक बनवाना चाहते हैं। इसलिए लोग अच्छे रिज्यूमे बनाने वाले को सर्च करते हैं। अगर आप ये कर सकते हैं, तो ये पार्ट टाइम जॉब आपके लिए परफेक्ट है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
