यहां पर आपको बताएंगे कि कैसे इन 5 तरीकों से आप बचत करना सीख सकते हैं।
बचत क्या है बचत करने के तरीके क्या हैं? अकसर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से यह चर्चा करते रहते हैं कि आप बचत नहीं कर पा रहे हैं। आपके पास बिल्कुल भी सेविंग नहीं है। तो अब आपको टेंशन लेने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि अब आपके पैसे भी बचेंगे और बचत भी होगी। यहां पर आपको हम बचत के ऐसे ही 5 तरीके बताने वाले हैं जिनके बारे में आपने कभी न कभी सोचा तो जरुर होगा पर अपनी दिनचर्या में अभी तक इसे शामिल नहीं किया है। तो तैयार हो जाइए बचत के इन तरीकों को अपनाने के लिए।
सार्वजनिक वाहन का इस्तेमाल करें
न तो कभी तेल की कीमतें कम होंगी और न ही आप कभी गाडि़यों का उपयोग कम करेंगे। जैसा कि आप सब जानते हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमत हर महीन-पंद्रह दिन में घटती बढ़ती रहती है लेकिन कीमतें घटने से ज्यादा बढ़ जाती हैं जिसका असर आपके मंथली इनकम पर पड़ता है क्योंकि आपकी सैलरी साल में सिर्फ एक ही बार बढ़ती है। तो इसलिए अपने पैसे बचाने के लिए आप खुद के वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैस बस और ट्रेन का किराया भी आपके पर्सनल व्हीकल के पेट्रोल से कम ही पड़ता है।
सेकंड हैण्ड चीजें भी हो सकती हैं काम की
अक्सर ऐसा होता है कि अगर आपने एक जगह से दूसरी जगह प्रस्थान किया है तो आप नए घर में जाकर फिर से सारी चीजें नई खरीदते हैं। जिससे आपका खर्च डबल हो जाता है। तो इन खर्चों से बचने का तरीका है कि आप नए सामान खरीदने के वजाय सेकंड हैण्ड चीजें खरींदे। जैसे कि सोफा, बेड, शू-केश और डायनिंग टेबल आदि। जब हम नई चीजों को बेचते हैं तो उसमें हमें लागत कम मिलती है। इसलिए सेकण्ड हैण्ड चीजों को खरीदना ही उचित होगा न कि नई चीजों को खरीदना। सेकंड हैण्ड चीजें आप OLX, Quiker और फेसबुक के वाय एण्ड सेल ग्रुप से भी खरीद सकते हैं और वहां पर अपना सामान बेच भी सकते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग से करें बचत
जब आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आप डेबिट कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें आपको कई बार कुछ चीजों में डिस्काउंट और रिवार्ड्स भी मिलते हैं। किराने का सामान, मूवी टिकट, दवाईयां सब कुछ आपको ऑनलाइन मिल जाएगा। ऑनलाइन खरीदे गए सामान में आपको होम डिलीवरी मिलेगी। यानी कि खरीदने में डिस्काउंट मिलने के साथ-साथ आपका आने जाने का खर्चा और समय भी बचेगा।
होल सेल से करें खरीददारी
1 किलो और 25 किलो के रेट में काफी फर्क होता है। जैसे आप जब चावल दाल खरीदते हैं तो 5 किलो के बजाए 25 किलो 25 किलो की बोरी लें इससे 20 प्रतिशत पैसे आप बचा सकते हैं। ज्यादा उपयोग में आने वाली चीजें थोक में खरीदें।
लॉयल्टी कार्ड का करें उपयोग
आज कल सभी बैंक के पास डेबिट और क्रेडिट कार्ड के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम्स होते हैं इससे आप हर बार पेमेंट करने पर छोटी-छोटी बचत कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
