SBI, PNB, ICICI समेत विभिन्न बैंको की सेविंग और फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें

आप हमेशा से ही बैंको के ब्याज दरों को लेकर असमंजस में रहते हैं, इसके लिए आप विभिन्न वेबसाइट्स और विभिन्न बैंकों की पोर्टल पर भी जाकर ब्याज दरों के बारे में पता करते हैं। पर अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, हम आपके लिए देश के तमाम बैंकों की बचत खाते की ब्याज दरों और उनकी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों की जानकारी एक ही जगह पर दे रहे हैं।

SBI बैंक

SBI बैंक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत का सबसे बड़ा बैंक है और ये दुनिया के टॉप-50 बैंको की लिस्ट में शामिल है। हाल ही में SBI की सेविंग खातों की ब्याज दरों में कटौती की गई है।

 

  • बचत खाते पर ब्याज दर- 3.5 % वार्षिक
  • बचत खाते पर ब्याज दर 4.0% वार्षिक (खाते में 1 करोड़ से अधिक की राशि पर)

 

आगे विस्तार से देखें FD की ब्याज दरें

 

समयब्याज दर (सामान्य) ब्याज दर (वरिष्ठ नागरिक) 
7 से 45 दिन के लिए 5.75 6.25 6.25
46 से 179 दिन के लिए 6.25 6.75 6.75
180 से 210 दिन के लिए 6.35 6.85 6.85
211 से 1 वर्ष से कम समय के लिए 6.4 6.9 6.9
1 वर्ष या फिर 2 वर्ष से कम समय के लिए 6.4 6.9 6.9
2 वर्ष या फिर 3 वर्ष से कम समय के लिए 6.5 7 7.1
3 वर्ष या फिर 5 वर्ष से कम समय के लिए 6.5 7 7.2
5 से 10 वर्ष के लिए 6.5 7 7.25
ICICI बैंक

ICICI बैंक

ICICI बैंक भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर का बैंक है। पूरे देश में ICICI बैंक की शाखाएं हैं और इसके करोड़ो कस्टमर्स हैं।

 

  • बचत खाते पर ब्याज दर- 3.5% वार्षिक
  • बचत खाते पर ब्याज दर- 4.0% वार्षिक (50 लाख से अधिक की राशि पर)
FD पर ब्याज दरें आगे विस्तार से देखें

 

समयब्याज दर (सामान्य)ब्याज दर (वरिष्ठ नागरिक)
7 से 14 दिन के लिए 4 4.5
15 से 29 दिन के लिए 4.25 4.75
30 से 45 दिन के लिए 5.5 6
46 से 60 दिन के लिए 5.75 6.25
61 से 90 दिन के लिए 6 6.5
91 से 120 दिन के लिए 6 6.5
121 से 184 दिन के लिए 6 6.5
185 से 289 दिन के लिए 6.25 6.75
290 दिन या 1 वर्ष से कम समय के लिए 6.5 7
1 से लेकर 389 दिन के लिए 6.6 7.1
390 दिन से 2 वर्ष के लिए 6.75 7.25
2 वर्ष 1 दिन से लेकर 5 वर्ष के लिए 6.5 7
5 वर्ष 1 दिन से लेकर 10 वर्ष के लिए 6.5 7
5 वर्ष के लिए टैक्स सेविंग एफडी (1.5 लाख रुपए तक) 6.5 7
HDFC बैंक

HDFC बैंक

पर्सनल लोन और होम लोन देने के मामले में HDFC बैंक सबसे आगे है। HDFC बैंक प्राइवेट सेक्टर का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है और पूरे देश में इसकी शाखाएं हैं।

बचत खाते पर ब्याज दर- 4.0% वार्षिक

 

समयब्याज दर सामान्यब्याज दर वरिष्ठ नागरिक
1 वर्ष 1 दिन से लेकर 1 वर्ष 3 दिन के लिए 6.50% 7.00%
1 वर्ष 4 दिन से लेकर 1 वर्ष 16 दिन के लिए 6.25% 6.75%
1 वर्ष 17 दिन से लेकर 5 वर्ष तक के लिए 7.00% 7.50%
5 वर्ष से अधिक 10 वर्ष तक के लिए 6.00% 6.50%
PNB बैंक

PNB बैंक

पंजाब नैशनल बैंक भारत का एक प्रमुख और पुराना बैंक है। पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) को 19 मई, 1894 को भारतीय कंपनी अधिनियम के तहत अनारकली बाज़ार लाहौर में इसके कार्यालय के साथ पंजीकृत किया गया था।

 

  • बचत खाते पर ब्याज दर- 4.0% वार्षिक

 

फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें आगे विस्तार से देखें

 

समयसामान्य ब्याज दर वरिष्ठ नागरिक ब्याज दर
7 से 14 दिन के लिए 5.7 6.2
15 से 29 दिन के लिए 5.7 6.2
30 से 45 दिन के लिए 5.7 6.2
46 से 90 दिन के लिए 6.35 6.85
91 से 179 दिन के लिए 6.35 6.85
180 से 270 दिन के लिए 6.35 6.85
271 दिन या फिर 1 वर्ष से कम समय के लिए 6.35 6.85
1 वर्ष के लिए 6.6 7.1
1 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष के लिए 6.75 7.25
3 वर्ष से अधिक 5 वर्ष तक के लिए 6.25 6.75
5 वर्ष से अधिक 10 वर्ष तक के लिए 6.25 6.75
बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ़ बड़ौदा भारत का सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नैश्नल बैंक के बाद यह इस क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है।

  • बचत खाते पर ब्याज दर- 3.5% वार्षिक 
  • बचत खाते पर ब्याज दर- 4.0% वार्षिक (50 लाख रुपए से अधिक की राशि पर)
  • फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर- न्यूनतम 4.25%, अधिकतम 6.60% प्रतिवर्ष
  •  

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की एक इकाई है, जिसकी 55.43% अंश पूंजी भारत सरकार के पास है।

    • बचत खाते पर ब्याज दर- 4.0% वार्षिक
    • फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर- न्यूनतम 5.0%, अधिकतम 6.50% प्रतिवर्ष (सामान्य ब्याज दर)
    •  

      एक्सिस बैंक

      एक्सिस बैंक

      ऐक्सिस बैंक जिसका पुराना नाम यूटीआई बैंक है, भारत का एक प्रमुख निजी क्षेत्र का बैंक है। स्थापना के समय इस बैंक का नाम यूटीआई बैंक था जिसे बाद में बदलकर ऐक्सिस बैंक कर दिया गया।

      • बचत खाते पर ब्याज दर- 3.5% वार्षिक
      • बचत खाते पर ब्याज दर- 4.0% वार्षिक (50 लाख रुपए से अधिक की राशि पर)
      • फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर- न्यूनतम 3.50%, अधिकतम 6.90% प्रतिवर्ष (सामान्य डिपॉजिट)
      •  

        केनरा बैंक

        केनरा बैंक

        केनरा बैंक भारत की एक प्रमुख वाणिज्यिक बैंक है। भारत में इसकी स्थापना 1906 में, अम्मेम्बल सुब्बा राव पई द्वारा की गयी थी, यह भारत के सबसे पुराने भारतीय बैंकों में से एक है, इसका मुख्यालय बैंगलूरू में स्थित है।

        • बचत खाते पर ब्याज दर- 4.0% वार्षिक
        • फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर- न्यूनतम 4.20%, अधिकतम 6.0% प्रतिवर्ष (सामान्य डिपॉजिट)
        •  

          देना बैंक

          देना बैंक

          जुलाई 1969 में देना बैंक 13 अन्य बड़े बैंको के साथ राष्ट्रीयकृत हुआ था। देना बैंक की स्थापना 26 मई 1938 में देवकरण नानाजी के परिवार के द्वारा की गई थी।

          • बचत खाते पर ब्याज दर- 4.0% वार्षिक
          • फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर- न्यूनतम 4.0%, अधिकतम 6.30% प्रतिवर्ष (सामान्य डिपॉजिट)
          •  

            विजया बैंक

            विजया बैंक

            विजया बैंक, बंगलौर, कर्नाटक, भारत में अपने कॉर्पोरेट कार्यालय के साथ एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। यह भारत में राष्ट्रीयकृत बैंकों में से एक है।

            • बचत खाते पर ब्याज दर- 3.5% वार्षिक 
            • बचत खाते पर ब्याज दर- 4.0% वार्षिक (50 लाख से अधिक की राशि पर)
            • फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर- न्यूनतम 4.0%, अधिकतम 6.25% प्रतिवर्ष (सामान्य डिपॉजिट 1 करोड़ रुपए से कम जमा पर)
            •  

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+