यदि आप ऑनलाइन पीएफ क्लेम करने की तैयारी में हैं तो आपको ये 5 बातें जरुर याद रखना चाहिए।
PF क्लेम करने से पहले आपको कई बातों को अपनी जहन में रखना आवश्यक होता है। आजकल पीएफ का पैसा निकालना काई बड़ी बात नहीं है क्योंकि यह आसानी से ऑनलाइन भी निकल जाता है। लेकिन इसमें भी कुछ जरुरी चीजें हैं जिन्हें दूर किए बिना आप यह काम नहीं कर सकते हैं। इन चीजों को अगर आप पहले ही फिक्स कर लेंगे तो ऐन मौके पर परेशानी झेलने से बच जाएंगे। तो आइए आपको बताते हैं कि आपको कौन-कौन से बातें पीएफ क्लेम करने से पहले ध्यान रखनी चाहिए-
PF ऑनलाइन क्लेम करने से पहले
1-अपने यूनिवर्सल अकाउंट नबंर, UAN को एक्टिवेट करें।
2-यूएएन से जुड़ा मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए।
3-यूएएन को आधार से लिंक करें।
4-बैंक अकाउंट अपडेट करें।
पीएफ क्लेम करने की प्रक्रिया
अगर आप ऑनलाइन क्लेम करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने यूनिवर्सल अकाउंट नबंर, यूएएन को एक्टिवेट करना होगा और यूएएन से जुड़ा मोबाइल नंबर एक्टिवेट करना होगा। आधार की डीटेल भरनी होगी और इस तरह से केवाईसी फार्म भरेंगे, जिसके बाद एक पासवर्ड मिलेगा। इस पासवर्ड को डालने के बाद आपका आधार ईपीएफओ के डाटाबेस से जुड़ जाएगा। इसके अलावा बैंक अकाउंट का डिटेल देना होगा। जिसमें पीएफ के पैसे जाएंगे।
ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन
क्लेम करने के लिए आपको आधार कंपोजिट क्लेम फॉर्म भरना होगा। ईपीएफओ की बेबसाइट पर, एम्प्लाई के सेक्शन में लॉगिन करने के बाद आपको यह ऑप्शन मिलेगा। इस फॉर्म में आपकी डीटेल पहले से मौजूद होगी। इसमें आपको सलेक्ट करना होगा कि आप किस तरह से पैसे निकालना चाहते हैं। फाइल सेटलमेंट, पार्शियल विदड्रॉल या पेंशन विदड्रॉल फॉर्म।
पार्शियल विद्ड्रॉल
इसमें पहले फॉर्म 31 का इस्तेमाल होता था मगर उसका यूज खत्म हो गया है। अगर अपने पीएफ अकाउंट में से कुछ रकम निकालना चाहते हैं तो पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आपसे डेट ऑफ ज्वाइनिंग पूछी जाएगी और ये डेट EPFO के डाटा बेस से मैच होनी चाहिए।
इन कामों के लिए निकाल सकते हैं पार्शियल विद्ड्रॉल
- घर खरीदने के लिए
- घर बनाने के लिए
- होम लोन की पेमेंट के लिए
- एजुकेशन और शादी के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए
- घर की मरम्मत कराने के लिए
ये लेख आपको कैसा लगा इसके बारे में हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही बिजनेस, पर्सनल फिनांस और शेयर बाजार की खबरों से हर पल अपडेट रहने के लिए हमें फॉलो करें ट्विटर पर और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications