कर्नाटक चुनावों के बाद से जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम देश में बढ़ रहे हैं वह वाकई चिंता का विषय है। पेट्रोल के बढ़ते दाम से जहां आम जनता परेशान है वहीं डीजल के बढ़ते दाम से किसान और ट्रांसपोर्ट्स की मुसीबतें बढ़ गई हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 76.87 रुपए हो गया है, जबकि मुंबई में दाम 84.70 पैसे के स्तर पर पहुंच चुका है, मुंबई के अलावा भोपाल और बिहार में पेट्रोल के दाम 80 रुपए के स्तर को पार कर गए हैं। भोपाल में पेट्रोल 82.47 रुपए प्रति लीटर है जबकि बिहार में 82.35 रुपए प्रति लीटर है।
इस बीच ये बहस शुरु हो गई है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के बढ़ते दाम का असर सिर्फ भारत पर ही है या फिर इसके पड़ोसी देश भी पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका में पेट्रोल के दाम भारत के मुकाबले कम हैं या ज्यादा आइए देखते हैं।
नेपाल में पेट्रोल और डीजल के दाम
आइए सबसे पहले देखते हैं कि भारत के पड़ोसी देश नेपाल में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है। भारत के मुकाबले नेपाल में डीजल और पेट्रोल दोनों के दाम बहुत ज्यादा हैं।
नेपाल में डीजल और पेट्रोल के दाम (22/05/2018)
- डीजल- 90.50 नेपाली रुपए प्रति लीटर
- पेट्रोल- 108.50 नेपाली रुपए प्रति लीटर
- डीजल- 65.00 टका प्रति लीटर (हाईस्पीड डीजल)
- पेट्रोल- 89.00 टका प्रति लीटर (हाई ऑक्टेन), 86.00 टका प्रति लीटर (समान्य पेट्रोल)
- डीजल- लंका ऑटो डीजल 109 श्रीलंकन रुपए प्रति लीटर और लंका सुपर डीजल 4 स्टार 119 श्रीलंकन रुपए प्रति लीटर है।
- पेट्रोल- लंका पेट्रोल 92 ऑक्टेन 137 श्रीलंकन रुपए प्रति लीटर, लंका पेट्रोल 95 ऑक्टेन 148 श्रीलंकन रुपए प्रति लीटर है।
- डीजल- 98.76 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर
- पेट्रोल- 87.70 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर है
बांग्लादेश में डीजल और पेट्रोल के दाम
नेपाल के बाद रुख करते हैं बांग्लादेश का और देखते हैं कि बांग्लादेश में पेट्रोल और डीजल का दाम भारत के मुकाबले कितना है। आप बांग्लादेश में पेट्रोल डीजल के दाम देखें उससे पहले आपको ये बता दें कि बांग्लादेश में पिछले 2 साल से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल के दाम में आखिरी बदलाव 24 अप्रैल 2016 में किया गया था।
बांग्लादेश में डीजल और पेट्रोल के दाम (22/05/2018)
श्रीलंका में डीजल और पेट्रोल के दाम
बांग्लादेश के बाद अब रुख करते हैं श्रीलंका का, श्रीलंका में पेट्रोल और डीजल के दाम भारत के मुकाबले बहुत ज्यादा हैं, सिलॉन पेट्रोलियम कॉर्पोरेश की वेबसाइट के मुताबिक श्रीलंका में पेट्रोल के दाम 130 रुपए से भी ज्यादा हैं।
श्रीलंका में डीजल और पेट्रोल के दाम (22/05/2018)
पाकिस्तान में डीजल और पेट्रोल के दाम
अब बारी है पाकिस्तान, पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर भारत और पाकिस्तान में काफी तुलना होती है। आइए देखते हैं भारत के पड़ोसी पाकिस्तान में डीजल और पेट्रोल का क्या दाम है?
पाकिस्तान में डीजल और पेट्रोल के दाम (22/05/2018)
केंद्र सरकार पर तेल के दाम करने का दबाव
अब अगर तुलना करें तो भारत के मुकाबले सिर्फ बांग्लादेश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं और कम हैं, बाकी देशों में भारत के मुकाबले दाम ज्यादा हैं। हालांकि क्रूड सरकार पर यह दबाव है कि वह दाम कम करे लेकिन तेल कंपनियों की मनमानी के आगे सरकार भी बेबस है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications