सोना यानि कि गोल्ड से भारतीयों को कितना लगाव है ये बात किसी से छिपी नहीं है। भारतीयों के 'गोल्ड प्रेम' से दुनिया वाकिफ है। देश में लोग सोने के आभूषण पहनने के अलावा चढ़ावे में भी चढ़ा देते हैं, दान कर देते हैं। विदेशों में रहने वाले भारतीयों में भी सोने को लेकर गहरा लगाव है इसलिए जब भी वह वापस देश लौटते हैं तो सोना साथ में खरीदकर जरूर लाते हैं।
सोने की तस्करी का शक
कई बार देखा गया है कि लोगों को सोने के साथ एयरपोर्ट पर रोक लिया जाता है। एयरपोर्ट अथॉरिटि को इस बात का शक रहता है कि मिडिल ईस्ट से लोग सोने की तस्करी करते हैं इसलिए लोगों को एयरपोर्ट पर रोक लिया जाता है। इस डर से लोग बाहर से सोना खरीद कर नहीं लाते हैं लेकिन हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि आप विदेश से कितना ड्यूटी फ्री सोना खरीद कर ला सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़े पूरी जानकारी...
ड्यूटी फ्री सोने की सीमा
ड्यूटी फ्री सोना लाने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों की जानकारी होनी चाहिए। अगर आपने एक वर्ष से अधिक विदेश में रह चुके हैं तो आप 50 हजार रुपए तक का सोना भारत में ड्यूटी फ्री लेकर आ सकते हैं। वहीं महिलाओं के लिए ये छूट एक लाख रुपए तक है। महिलाएं एक लाख रुपए तक की कीमत का सोना ड्यूटी फ्री गोल्ड लेकर भारत आ सकती हैं।
सोने के सिक्के-बिस्किट ड्यूटी फ्री नहीं
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि अगर ऐसा है तो क्या विदेश से सोने के सिक्के या फिर सोने के बिस्किट ड्यूटी फ्री शर्तों के अंतर्गत लेकर आ सकते हैं ? इसका जवाब है नहीं । क्योंकि ड्यूटी फ्री की शर्तें सिर्फ सोने के आभूषणों पर लागू हैं और उनकी भी सीमा है ऐसे में आपको सोने के सिक्कों और बिस्किट्स पर ड्यूटी देना पड़ेगा।
कितना है ड्यूटी शुल्क
अब इसके बाद एक और सवाल आपके मन में उठ रहा होगा कि, अगर सोना निर्धारित कीमत से अधिक है तो कितनी ड्यूटी चुकानी होगी? तो इसका जवाब है कि आपके पास ड्यूटी फ्री सोने से जितना अधिक सोना है उसका 10.3 प्रतिशत आपको चुकाना होगा। इस मामले में भी आपको नियम और शर्तें जान लेनी चाहिए कि कोई भी व्यक्ति 1KG से अधिक सोना नहीं ला सकता है।
रसीद साथ रखिए
आप यदि विदेश से सोने के आभूषण या फिर सिक्के खरीदकर ला रहे हैं तो आपको उसकी रसीद साथ रखनी चाहिए। ये कस्टम्स में पूछ-ताछ के दौरान आपकी मदद करेगी साथ ही आपके पास खरीददारी और सोने की सही कीमत का एक प्रमाण भी रहेगा। इस तरह की रसीद आपको आगे आने वाली परेशानियों से बचाएगी। अगर आपके पास खरीदे गए गोल्ड की रसीद नहीं है तो ऐसा मान लिया जाएगा कि आप गोल्ड की तस्करी कर रहे थे या चोरी-छिपे विदेश से सोना ला रहे थे, जिसके लिए आपको जुर्माना और जेल दोनों हो सकती है।
अफवाहों की जांच करें
आम तौर पर लोगों में ये भ्रांतियां होती है कि विदेश से यदि सोने के आभूषण खरीद कर ला रहें हैं तो उन्हें पहन कर आना चाहिए क्योंकि पहने हुए आभूषणों पर किसी तरह की ड्यूटी नहीं देनी पड़ती है। लेकिन ये सच नहीं है। यहां भी वही नियम और शर्तें लागू रहती हैं।
विदेश जाने वक्त भी दें गोल्ड का ब्यौरा
आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि विदेश जाने से पहले आपको अपने गहनों के संबंध में कस्टम को जानकारी दे देनी चाहिए। चाहे आपने छोटी सी अंगूठी ही क्यों ना पहनी हो विदेश जाने से पहले आपको एयरपोर्ट पर ये सुनिश्चित करना होगा कि यह आभूषण आपका है और आप इसे देश से ही पहन कर जा रहे हैं। इससे आप वापसी के दौरान होने वाली परेशानी से बच सकते हैं।
निष्कर्ष
अब दौर पहले के जैसा नहीं रहा। पहले देश में ये धारणा थी कि यहां मिलने वाला सोना उतना खरा नहीं जितना विदेशी सोना होता है। लेकिन सरकार के नियम अब कड़ाई से लागू किए जा रहे हैं जिससे बाजार में सिर्फ हॉलमार्क के ही सोने के आभूषण बिक रहे हैं। इसलिए अब इस बात से चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है कि देश में मिलने वाला सोना खरा है या नहीं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications