अब माता-पिता अपनी बेटी के अच्छे भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में खोल सकते हैं। इस योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत की थी। इस योजना के तेहद माता-पिता अपनी बेटी की शिक्षा और शादी के लिए पैसा जमा कर सकते हैं, जो आगे चल कर बेटी के काम आएगा। इसका खाता आप पोस्ट ऑफिस या किसी भी सरकारी बैंक में खुलवा सकते हैं जैसे एसबीआई, जिसकी शाखाएं ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में फैले हुए हैं।
देश का सबसे बड़ा बैंक SBI
आज हम SBI की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि SBI देश का सबसे बड़ा बैंक है। देश के करोड़ो नागरिक SBI के ग्राहक हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आसान स्टेप में आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सुकन्या समृद्धि का खाता कैसे खुलवा सकते हैं। साथ ही आपको बताएंगे कि सुकन्या समृद्धि का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खुलवाने के लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। जिन लोगों का एसबीआई बैंक में खाता नहीं है, वे पहले बैंक में दस्तावेज को जमा कर खाता खुलवा सकते हैं।
दो तरीकों से खोल सकते हैं SSY का खाता
आप दो तरह से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सुकन्या समृद्धि का खाता खुलवाने के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पहला- कि आप अपने नजदीकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जाएं और वहां शाखा प्रबंधक से इस विषय में जानकारी मांगे। शाखा प्रबंधक आपको इस योजना के विषय में हर बात बताएंगे। दूसरा तरीका है कि आप इंटरनेट के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाएं और सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करें।
खाता खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज
- लड़की के जन्म का प्रमाण पत्र
- माता-पिता का फोटो पहचान पत्र
- अड्रेस प्रूफ बच्चे और माता पिता की तस्वीर
कैसे खोलें खाता
खाता खोलने लिए सबसे पहले फॉर्म भरें और उसके साथ सारे दस्तावेजों को जमा करें, फिर फोटो के साथ कम से कम 1000 रुपए जमा करें। अकाउंट या खाता खुलने के बाद आप पैसे चेक या डिमांड ड्राफ्ट के द्वारा जमा कर सकते हैं।
एक व्यक्ति कितने खाते खोल सकता है?
एक व्यक्ति द्वारा अधिकतम दो से तीन खाते खोले जा सकते हैं। इस योजना में दो ही खाते का प्रावधान है लेकिन अगर जुड़ुवा लड़की है तो इस संबंध में आपको प्रमाण पत्र पेश करना होगा जिसके बाद आप तीसरा खाता खुलवा सकते हैं। किसी भी दशा में 3 से अधिक खाता नहीं खोला जा सकता है। खाते में न्यूनतम राशि 1000 रुपए या अधिकतम राशि 1,50,000 वार्षिक जमा की जा सकती है।
आकर्षक ब्याज दरें
इस खाते की कुल अवधि 21 साल है और इस खाते पर ब्याज 8.60% का है। हाल ही में केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं से 0.1 फीसदी ब्याज की कटौती की थी जिसके बाद इन खातों पर भी मिलने वाला ब्याज कम हो गया है। इस योजना के तहत मिलने वाला ब्याज परिवर्तनीय होता है। योजना में आपको आयकर अधिनियम, 1961 की धारा (सी) के अंतर्गत टैक्स की छूट दी जाती है।
भुगतान में देरी पर जुर्माना
अनियमित भुगतान अगर खाते में अनियमित भुगतान किया जाता है तो प्रति वर्ष कम से कम 50 रुपये का जुर्माना निर्धारित राशि के साथ लिया जाएगा। विड्रॉल (पैसा निकालना) 50 प्रतिशत राशि पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में 18 वर्ष की आयु होने के बाद उच्च शिक्षा और शादी की के लिए इस्तेमाल होगी।
कब बंद कर सकते हैं SSY खाता
समय से पहले बंद समय से पहले यह खाता बंद नहीं किया जा सकता है, जब तक जमाकर्ता की मृत्यु या कोई घातक बीमारी ना हो, जिन्हें केन्द्रीय सरकार के आदेश द्वारा प्राधिकृत किया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
