आधार को लेकर कई तरह की अफवाह फैलती रहती हैं। कई बार तो यहां तक खबरें आ जाती हैं कि फेसबुक लॉगिन के लिए आधार कार्ड जरूरी हो जाएगा। पर इन सबसे बचने के लिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आप सतर्क रहें इसके लिए हम आपको बताएंगे कि आधार अब किन चीजों के लिए अनिवार्य नहीं रह गया है।
बुजुर्ग-बीमार और घायल के लिए अनिवार्य नहीं
सरकार ने बुजुर्ग-बीमार और घायलों को आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करने में पूरी छूट दी है। इन लोगों के लिए खाते को आधार से जोड़ना अनिवार्य नहीं है, पहले सभी के लिए आधार को बैंक खाते से जोड़ने की अनिवार्यता था लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद अब ऐसे लोगों को पूरी छूट मिलेगी।
पेंशन के लिए आधार अनिवार्य नहीं
रिटायर हो चुके लोगों के लिए भी एक बड़ी राहत है। अब उन्हें पेंशन के लिए आधार कार्ड को लिंक करने की अनिवार्यता से छूट मिली है। यानि कि अब उन्हें पेंशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पहले ऐसी खबरें थीं कि आधार लिंक नहीं होने की वजह से पेंशन रुक सकती है, पर अब ऐसा नहीं है। पेंशनधारक बिना आधार लिंक किए अपने बैंक खाते में पेंशन की रकम प्राप्त कर सकते हैं।
NEET परीक्षा के लिए आधार अनिवार्य नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को सीधे तौर पर निर्देश दिए हैं कि नीट परीक्षा के लिए आधार की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। पहले सीबीएसई ने नीट परीक्षा के एनरॉलमेंट यानि कि पंजीकरण के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया था लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी और नीट परीक्षा में पंजीकरण के लिए आधार की अनिवार्यता को खत्म कर दिया।
बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए आधार अनिवार्य नहीं
अगर आप नई बीमा पॉलिसी लेने जा रहे हैं तो आपको आधार देने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप पैनकार्ड, पासपोर्ट जैसे डाक्यूमेंट्स दे सकते हैं। इसके अलावा आपको 6 महीने के अंदर फॉर्म-60 भरकर जमा करना होगा।
सिमकार्ड खरीदने के लिए आधार अनिवार्य नहीं
सिम खरीदने के लिए भी आधार की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। सरकार ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। ग्राहक अब आधार कार्ड की बजाय वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्र का इस्तेमाल सिम कार्ड खरीदने के लिए कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications