देश में नगदी का संकट अभी भी कुछ इलाकों में जारी है। तमाम लोग कैश की कमी से जूझ रह हैं। कस्बों, छोटे शहरों के अलाना मेट्रो शहरों में भी कैश की कमी साफ देखी जा रही है। अब अगर आपको एटीएम से कैश मिलने में परेशानी हो रही तो आपको बहुत ज्यादा चिंता करने की बात नहीं है। आप कुछ तरीकों से खरीददारी के लिए पमेंट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ तरीकों के बारे में।
डिजिटल पेंमेंट
नोटबंदी के दौरान देश में बड़ी संख्या में डिजिटल पेंमेंट का रास्ता अपनाया था। इस कारण गांव हो या शहर, छोटी दुकानें हों या फिर सुपर मार्केट वहां आप डिजिटल तरीकों से पेमेंट कर सकते हैं। आइए जानते हैं डिजिटल तरीके से हम किन-किन माध्यमों के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।
पेटीएम
पेटीएम के जरिए किसी सामान की खरीददारी करने के लिए पेमेंट करना बहुत ही आसान है। नोटबंदी के दौरान ज्यादातर लोगों ने पेमेंट करने के लिए पेटीएम का प्रयोग किया था। आज भी आप वही तरीका अपना सकते हैं। पेटीएम में अब पेमेंट करने का तरीक काफी आसान हो गया है। आपको पेटीएम से पेमेंट करने के लिए 'PAY' विकल्प पर क्लिक करना होगा, फिर आपको जिसे पेमेंट करना है उसका क्यूआर कोड स्कैन करें या फिर नंबर टाइप करके पेमेंट कर दीजिए।
फोन पे
पेटीएम की तरह ही आप फोन पे एप का प्रयोग करके पेमेंट कर सकते हैं। इस एप से पेमेंट करने पर आपको कैशबैक के ऑफर भी मिल सकते हैं।
मोबीक्विक
फोन पे, पेटीएम की तरह ही मोबीक्विक भी एक मोबाइल वॉलेट है। इसके जरिए भी आप पेमेंट कर सकते हैं। मोबीक्विक कई बार पेट्रोल पंप तेल भरवाने के लिए डिस्काउंट या कैश बैक का ऑफर भी दे चुका है।
भीम एप
भीम एप से आप पेमेंट करने के अलावा, किसी को भी रियल टाइम में पैसे भेज सकते हैं। यूपीआई आधारित इस सुविधा को भारत सरकार के द्वारा शुरु किया गया है। ये देश की सभी प्रमुख भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें आपको अपने बैंक खाते को भीम एप से जोड़ना होगा फिर आप यूपीआई नंबर या फिर क्यू आर कोड स्कैन के जरिए या फिर अकाउंट नंबर के जरिए भी पैसे भेज सकते हैं।
कार्ड का प्रयोग करें
अगर आप शॉपिंग मॉल या फिर बड़ी दुकानों में खरीददारी कर रहे हैं तो वहां आपको अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए ही खरीदारी करनी चाहिए। इससे आपके पास पड़ा कैश बचेगा और ये ऐसी जगह काम आ जाएगा जहां कार्ड, डिजीटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications