मिलिए बिहार के सबसे अमीर व्‍यक्तियों से

Richet Person Of Bihar: भारतीय अमीरों के लिस्‍ट आप या तो मुकेश अंबानी को जानते होंगे या फिर अनिल अंबानी को। पर आपको बता दें कि बिहार के कुछ ऐसे भी बिजनेसमैन हैं जो कि अनिल अंबानी से भी अमीर हैं। ये अमीर बिहारी हैं अनिल अग्रवाल, जिन्‍होंने पिछले साल के अमीर संप्रदा सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। वैसे तो बिहार आईएएस ऑफिसर के लिए जाना जाता है लेकिन यहां पर करोड़पति और अरबपति बिजनेसमैन मौजूद हैं। तो आइए आपको मिलवाते हैं बिहार के सबसे अमीर व्‍यक्तियों से।

अनिल अग्रवाल

अनिल अग्रवाल

बिहार के सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं वेदांत रिसोर्सेज के संस्‍थापक और अध्‍यक्ष अनिल अग्रवाल। 2017 में अनिल अग्रवाल फोर्ब्‍स की लिस्‍ट में 63वें नंबर पर थे और इनकी कुल संपत्ति थी 2.4 बिलियन डॉलर। तो वहीं 2018 की लिस्‍ट में ये संप्रदा सिंह और अनिल अंबानी से भी उपर हैं क्‍योंकि अब इनकी संपत्ति 3.3 बिलियन डॉलर हो गई है। खनन व्‍यापारी अनिल अग्रवाल ने 2003 में अपनी कंपनी वेदांता को शुरु किया था। इनकी यह कंपनी लंदन स्‍टॉक एक्‍सचेंज में दर्ज होने वाली पहली भारतीय कंपनी थी। इनका जन्‍म पटना में हुआ था और फिलहाल ये लंदन में रहते हैं।

संप्रदा सिंह

संप्रदा सिंह

बिहार के जहानाबाद में जन्‍में संप्रदा सिंह फोर्ब्‍स की लिस्‍ट में 2017 में 43वें नंबर पर थे और उनकी संपत्ति 3.3 बिलियन डॉलर थी। 2017 में यह अनिल अंबानी से ज्‍यादा अमीर व्‍यक्ति थे, क्‍योंकि फोर्ब्‍स की अमीरों की लिस्‍ट में अनिल अंबानी की संपत्ति तब मात्र 2.4 बिलियन डॉलर थी। फिलहाल, फोर्ब्‍स की 2018 की अमीरों की लिस्‍ट में इनका नाम थोड़ा नीचे चला गया है क्‍योंकि इनकी संपत्ति इस साल 1.21 बिलियन डॉलर हो गई है। तो वहीं अनिल अंबानी की संपत्ति उतनी की उतनी ही है। आपको बता दें कि संप्रदा सिंह बिहार के अलकेम लेब्रोटीज के संस्‍थापक हैं और 2017 में यह सबसे अमीर बिहारी थे, जिसे अनिल अग्रवाल ने इस साल पछाड़ दिया है। यह भारत की पांचवी सबसे बड़ी दवाई बनाने वाली कंपनी है।

सुब्रत रॉय

सुब्रत रॉय

सहारा परिवार के संस्‍थापक सुब्रत रॉय का जन्‍म बिहार के अररिया जिले में हुआ था। सहारा का नाम भारत की बड़ी कंपनियों के बीच लिया जाता है। भले ही इस समय सहारा कंपनी के दिन अच्‍छे नहीं चल रहे हैं लेकिन एक समय बहुत ही अच्‍छे पोजिशन पर थी। सुब्रत रॉय के कई होटल विदेशों में चलते हैं जिससे अच्‍छी-खासी कमाई होती है।

संजय कुमार झा

संजय कुमार झा

ग्‍लोब्‍ल फाउंड्री के सीईओ और मोटोरोल मोबिलिटी के पूर्व अध्‍यक्ष और कार्यकारी अधिकारी रह चुके संजय कुमार झा भी बिहार के अमीरों में शामिल हैं। इनका जन्‍म बिहार के भागलपुर जिले में हुथा था।

रविंद्र किशोर सिंहा

रविंद्र किशोर सिंहा

रविंद्र किशोर सिंह का जन्‍म बिहार के बक्‍सर जिले में हुआ था। यह एक भारतीय पत्रकार, राजनीतिज्ञ और सामाजिक उद्यमी और सुरक्षा पेशेवर माने जाते हैं। यह भी बिहार की अमीरों की लिस्‍ट में आते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+