List Of Top 10 Gold Producing Country: पूरे दुनिया का मिलाकर पिछले साल सोने का उत्पादन 3,150 मीट्रिक टन यानी 3150000kg हुआ था। वैसे तो सोने के उत्पादन की दृष्टि से टॉप पर कई देश हैं लेकिन पहले स्थान पर कौन सा देश है यह हम आपको यहां पर बताएंगे। कई सालों से 2006 तक दक्षिण अफ्रीका सोने का प्रमुख निर्माता था, लेकिन हाल ही में कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका को इस मामले में पछाड़ दिया है। अब इसका स्थान कनाडा, अमेरिका, पेरू जैस ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने ले लिया है। तो आइए जानते हैं उन दिग्गज देशों के बारे में जहां पर सबसे ज्यादा सोने का उत्पादन होता है।
10. इंडोनेशिया
इंडोनेशिया में 2017 और 2016 में सोने की उत्पादन की क्षमता 80 मीट्रिक टन यानी की 80000.00kg रहा। यहां की ग्रासबर्ग खान देश की सबसे बड़ी सोने की खान है। यहां पर 25.8 मिलियन औंस सोना और 26.9 बिलियन पाउंड का तांबा है। सोना उत्पादन के मामले में इंडोनेशिया दुनिया में 10वें स्थान पर है।
9.उज्बेकिस्तान
उज्बेकिस्तान स्वर्ण के सबसे बड़े उत्पादकों की सूची में नौवें स्थान पर है। देश ने 2017 में 100 मीट्रिक टन स्वर्ण का उत्पादन किया, वहीं 2016 में यह 102 मीट्रिक टन था। देश की मुरुताऊ खान दुनिया की सबसे बड़ी सोने के खानों में से एक है।
8.मैक्सिको
मैक्सिको एक और बड़ा सोने का निर्माता है जहां पछिले वर्ष उत्पादन में काफी कमी देखी गई। इसकी वजह है यहां पर लगातार सोने की बढ़ती और घटती कीमतें। यहां पर 2017 में 110 मीट्रिक टन सोने का खनन किया गया।
7.साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका में 1980 के बाद से 85 प्रतिशत सोने का उत्पादन क्षमता गिरी है, लेकिन यह देश दशकों तक सोना उत्पादन में नंबर 1 पर रहा है। यही कारण है कि अब भी देश टॉप 7 सोना उत्पादन देशों की लिस्ट में शामिल है। 2017 में यहां पर 145 मीट्रिक टन सोने का उत्पादन हुआ।
6.पेरू
पेरू में पिछले साल सोने के उत्पादन में मामूली वृद्धि देखी गई, साथ ही 2016 में 153 मीट्रिक टन से बढ़कर 2017 में 155 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ। देश में 2014 में उत्पादन और निर्यात का सबसे निम्न स्तर देखा गया, और तब से थोड़ी वसूली हुई है।
5.कनाडा
कनाडा में सोने का उत्पादन 2017 में काफी बढ़ गया, जिससे देश को पांचवां सबसे बड़ा उत्पादक बनने की अनुमति मिल गई। पिछले साल, देश ने 2016 में 165 मीट्रिक टन की तुलना में 180 मीट्रिक टन सोने का उत्पादन किया।
4.अमेरिका
245 मीट्रिक टन के साथ अमेरिका में सोने का उत्पादन बढ़ा है, और इसका श्रेया दिया जा रहा है कि अमेरिका की कोर्टेज खान और कोर्लोडो माइन्स को।
3.रुस
2017 में 255 मीट्रिक टन के साथ सोना उत्पादन में रुस तीसरा सबसे बड़ा देश था। यह माना जा रहा है कि 2018 में इसकी उत्पादन क्षमता और भी बढ़ सकती है। तो वहीं 2030 तक सोने की उत्पादन की क्षमता को 400 मीट्रिक टन करने की योजना है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, रूस के स्वर्ण भंडार 5,500 मीट्रिक टन पर खड़े हैं, सिर्फ दक्षिण अफ्रीका में 6,000 मीट्रिक टन और ऑस्ट्रेलिया 9,800 मीट्रिक टन है।
2.ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में 2016 के मुकाबले 2017 में सोने का उत्पादन बढ़ा है। 2016 में जहां 290 मीट्रिक टन सोने का खनन हुआ था, तो वहीं 2017 में यह 300 मीट्रिक टन हो गया। इस तरह से सोने के उत्पादन को लेकर दुनिया भर के सभी देशों को मिलाकर ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है।
1.चीन
एक बार फिर चीन दुनिया में सोने का सबसे बड़ा उत्पादक देश बना गया है। 2017 में चीन में 440 मीट्रिक टन यानी की 440000.0kg खनन हुआ था। आपको बता दें कि चीन कई सालों से शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। इसके वाबजूद माना जाता है कि चीन में 2017 में 13 लाख की गिरावट दर्ज की गई थी। तो वहीं चीन और भारत में 2013 के बाद से गोल्ड की ज्वेलरी की खरीदारी में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications