यहां पर आपको बताएंगे कि आप अपनी सैलरी का हर महीने किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक वेतनभोगी व्यक्ति को हर महीने मंथली सैलरी मिलती है पर उस सैलरी के साथ वह क्या करता है? जब आप अपनी मासिक सैलरी पाते हैं तो उसमें से एक फिक्स राशि की बचत करना और बाद में बाकी को खर्च करना अच्छा आइडिया है। पहले आप खर्च करें और बाद में महसूस करें कि महीने के अंत में आपके पास कोई बचत नहीं है। अगर आप भारत में रहते हैं तो अपनी महीने की सैलरी को कैसे निवेश करें, आइये हम बताते हैं।
गोल्ड ज्वेलर स्कीम्स
अगर आप सोने में निवेश करने के इच्छुक हैं और इसका सही नॉलेज रखते हैं तो आप गोल्ड ज्वेलर की मासिक स्कीम्स में निवेश कर सकते हैं। टाइटन, जीआरटी, भीमा आदि की गोल्ड ज्वेलर स्कीम्स हैं, जिनमें आप 1-2 सालों में सोना खरीद सकते हैं। इससे आप पैसा खर्च करने के बजाय बचा पाएंगे।
एसआईपी (SIP)
एक म्युच्युअल फंड अकाउंट खोलें और म्युच्युअल फंड के सिस्टेमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान में निवेश करें। अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करते हैं तो इक्विटी फंड्स में बैंक एफ़डी से ज़्यादा रिटर्न्स आप पा सकते हैं। इनमें बैंक जमा के बजाय ज़्यादा टैक्स बेनिफिट मिलता है। आप कम से कम 500 रुपए का निवेश कर सकते हैं और अधिक की कोई सीमा नहीं है।
पीपीएफ (PPF)
आपके पास पहला और बेहतर विकल्प पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ़) है। इसके 4 कारण हैं। पहला तो ये कि यह टैक्स फ्री है। दूसरा यह है कि इसमें निवेश पर आपको आयकर की धारा 80 सी के अंतर्गत छूट मिलती है। तीसरा है कि आप रिटायरमेंट के लिए राशि जमा कर लेते हैं। चौथा फायदा है कि वर्तमान में इसमें 8.1% का ब्याज मिलता है जो कि बैंक जमा से ज़्यादा है।
शेयर्स
यदि आपको शेयर्स का नॉलेज है तो आप हर महीने कुछ राशि इनमें निवेश कर सकते हैं। यदि आप इसमें एक्सपर्ट नहीं हैं तो सेन्सेक्स में टॉप रेटिड कंपनियों में ही निवेश करें। इससे आपको नियमित लाभांश मिलता रहेगा और अच्छा मुनाफा आप कमाएंगे।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉज़िट
पोस्ट ऑफिस में सामयिक जमा पर आपको 7.9% का ब्याज मिलता है जो कि बैंक से ज़्यादा है। यह सुरक्षित है, पर इसमें ब्याज पर टैक्स बेनिफ़िट नहीं मिलता है। आपको 200 रुपए महिना जैसी छोटी रकम भी निवेश कर सकते हैं।
बैंक जमा
यह सबसे अंतिम विकल्प है, क्यों कि अभी इनमें ब्याज दर गिर गई है और सरकारी बैंकों में केवल 7.5% ब्याज ही मिलता है। इसके साथ ही ब्याज पर टैक्स भी देना होता है।
कंपनी फिक्स डिपोजिट्स
AAA रेटिड कंपनी फिक्स डिपोजिट्स आपको 8.5 से 9% तक का शानदार ब्याज दे सकते हैं। जब कि बैंक फिक्स जमा में आपको केवल 7.5% का ही ब्याज मिलता है।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications