Top 10 Most Expensive Hotels In India: भारत अपने इतिहास, कल्चर, ट्रेडिशन और प्राकृतिक सुंदरता के बारे में जाना जाता है। यह देश भव्यता और विशालता का प्रतीक माना जाता है। देश में शाही वस्तुकला और विरासत के साथ-साथ कई शानदार होटल भी हैं। जो हर यात्री और कस्टमर की जरुरतों को पूरा करते हैं। अपने जीवन में कम से कम एक बार आपको भी इन होटलों का अनुभव जरुर लेना चाहिए, लेकिन उसके पहले अपनी जेब जरुर चेक कर लीजिए क्योंकि आपको हम बताने जा रहे हैं भारत के 10 सबसे महंगे होटलों के बारे में।
रामबाग पैलेस, जयपुर
यह दुनिया के बेहतरीन शाही महलों में से एक है। जयपुर स्थित रामबाग पैलेस भारत का सबसे महंगा होटल है। यहां पर एक रात बिताने के लिए 7,50,000 रुपए चुकाने होते हैं। यह होटल जयपुर के पूर्व महाराजा का आधिकारिक निवास स्थान है।
ताज लेक पैलेस, उदयपुर
यह एक बहोत ही सुंदर हेरिटेग होटल है, जो की पिचोला झील के मध्य में स्थित है। अगर आप हनीमून और लॉन्ग वेकेशन के लिए जाना चाहते हैं तो इसके लिए यह एक बहोत अच्छी जगह है। इस होटल का मैनेजमेंट भारत के प्रतिष्ठित होटल समूह ताज होटल द्वारा किया जाता है। इस होटल में एक रात बिताने के लिए आपको 6,00,000 रुपए चुकाने होंगे।
लीला पैलेस केम्पिंस्की, दिल्ली
लीला पैलेस केम्पिंस्की, नई दिल्ली भारत में बेहतरीन आलीशान होटल में से एक है। होटल ने कई ग्लोबल मशहूर हस्तियों की मेजबानी की, जैसे व्लादिमीर पुतिन, टॉम क्रूज और अन्य कई लोग यहां पर आ चुके हैं। यहां के होटल राजनयिकों के लिए बुलेट प्रूफ खिडि़कियां भी प्रदान करते हैं। यहां पर एक रुम में एक रात गुजारने के लिए आपको 4,50,000 रुपए चुकाने होंगे। इस होटल को बनाने में 18 बिलियन रुपए खर्च हुए थे।
ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर
इस होटल में एक रात बिताने के लिए आपको 5,00,000 रुपए खर्च करने होंगे। इस होटल को कोहिनूर सूट के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इसका नाम कोहिनूर हीरा के नाम पर रखा गया है।
ओबेरॉय होटल, मुंबई
ओबेरॉय होटल, मुंबई में आपको एक रुम के लिए 3,00,000 रुपए चुकाने होंगे। इस होटल से आपको मुंबई के सभी शानदार व्यू देखने को मिलेंगे। आपको बता दें कि इसी होटल में 26/11 को हमला हुआ था।
ओबेरॉय होटल, गुड़गांव
ओबेरॉय होटल, गुड़गांव में भी एक रात बिताने के लिए आपको 3,00,000 रुपए चुकाने होंगे। इस होटल की डिजाइन को 2012 में दुनिया के बेस्ट डिजाइन वाले होटल का सम्मान भी मिल चुका है।
ओबेरॉय अमरविलास, आगरा
ओबेरॉय अमरविलास, आगरा, ताजमहल से मात्र 600 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस होटल की खिड़की से आप ताजमहल का शानदार नजारा देख सकते हैं। यहां पर आपको एक रुम के लिए 2,50,000 रुपए चुकाने होंगे।
ताज लैण्ड्स एंड, मुंबई
यह होटल बांद्रा रोड में किले के पास स्थित है। यहां पर एक रुम का किराया 2,50,000 रुपए है। इस होटल में करन जौहर ने अपना 40वां जन्म दिन मनाया था। यह होटल भी भारत के जाने माने होटल में से एक है।
ओबेरॉय राजविलास, जयपुर
यहां पर आपको एक रात बिताने के लिए 2,30,000 रुपए चुकाने पड़ेंगे। इस होटल में कोहिनूर विला के गेस्ट को एक प्राइवेट पूल का इंतजाम भी किया जाता है।
लीला पैलेस केम्पिंस्की, उदयपुर
लीला पैलेस उदयपुर के बारे में बताने की जरुरत नहीं हर कोई इसके बारे में जानता है। इस होटल से आपको उदयपुर का शानदार नजारा आप आसानी से देख सकते हैं। होटल में एक रात बिताने के लिए आपको 2,00,000 रुपए चुकाने होंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
