अपने वेलेंटाइन को देना चाहते हैं गिफ्ट, तो ये रहे 10 बेस्ट ऑप्शन

वेलेंटाइन डे पर हर लड़का अपनी वेलेंटाइन को कुछ खास गिफ्ट देना चाहता है, पर उसे एक और बात की चिंता सताती रहती है, वो है पैसों की। तो अब लड़के ये चिंता छोड़ दें, यहां हम कुछ ऐसे स्पेशल वेलेंटाइन टिप्स लेकर आए हैं जिसमें आपका पैसे भी कम खर्च होगा और आप अपनी वेलेंटाइन को शानदार गिफ्ट भी दे सकेंगे।

गिफ्ट आइटम

गिफ्ट आइटम

गिफ्ट आइटम कुछ भी हो सकता है। टैडी हो, हार्ट शेप में पिलो हो या फिर ढेर सारी चॉकलेट या फिर इन सभी का कॉम्बो। इस तरह के गिफ्ट आपकी वेलेंटाइन को चौंका देंगे। आप गिफ्ट देने के लिए अपना बजट बना लें। इसमें कॉफी मग जिसकी कीमत 300 से 350 रुपए तक होगी, टैडी जिसकी कीमत 400 से 800 रुपए तक हो सकती है, चॉकलेट्स और तमाम गिफ्ट के आइटम। तो कुल मिलाकर आप 2 से ढाई हजार की रेंज में ढेर सारे गिफ्ट अपनी वेलेंटाइन को इस वेलेंटाइन गिफ्ट में दे सकते हैं।

किताबें-नॉवेल

किताबें-नॉवेल

वेलेंटाइन डे पर नॉवेल गिफ्ट में देना थोड़ा अटपटा है पर अगर आपकी वेलेंटाइन स्टोरी नॉवेल पढ़ने की शौकीन है तो उसे ये वाकइ में अच्छा लगेगा। अब देखिए पूरे साल आप ईट आउट, नाइट ऑउट तो करते ही हैं, पर वेलेंटाइन को खास बनाने के लिए आपको कुछ अलग करना होगा। इसलिए अगर आप नॉवेल गिफ्ट में देते हैं तो ये यूनीक गिफ्ट होगा। रही बात पैसों की तो तमाम नॉवेल बुक्स चॉकलेट गिफ्ट से भी सस्ती मिल जाएंगी।

परफ्यूम-लग्जरी मेकअप किट

परफ्यूम-लग्जरी मेकअप किट

लग्जरी परफ्यूम की रेंज 2 हजार से लेकर 15 हजार तक है। हालांकि इसकी रेंज लाखों में है पर उतना खर्च करने की जरूरत शायद अभी नहीं है। इसलिए आप ऑनलाइन परफ्यूम खरीद सकते हैं। फेमस ब्रांड शिनैल की परफ्यूम आपको 3 से 8 हजार की रेंज में मिल सकता है। तो इस वेलेंटाइन आप अपनी वेलेंटाइन को खुशबू से भरा तोहफा भी दे सकते हैं।

म्यूजिकल गिफ्ट

म्यूजिकल गिफ्ट

अगर आपकी वेलेंटाइन को म्यूजिक का शौक है तो आपको गिफ्ट के लिए ज्यादा दौड़ भाग नहीं करनी पड़ेगी। आप ऑनलाइन जेबीएल, बोल्ट बॉस के ब्लूटूथ स्पीकर खरीद सकते हैं। ये दिखने में काफी अच्छे होते हैं और कैरी करने में भी आसान होते हैं। इसे आसानी से बैग में रखा जा सकता है। खास बात ये है कि, ब्लूटूथ स्पीकर्स ढाई से 5 हजार की रेंज में आपको मिल जाएंगे।

कपड़े

कपड़े

लड़कियों को शॉपिंग पसंद होती है। मॉल में वो घंटो बिताने के बाद भी शायद ही कुछ खरीदती हों। तो इस वेलेंटाइन आप उनके लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। इसके लिए जारा से आप 5000 रुपए की रेंज में बेहतरीन अप्रेल्स खरीद सकते हैं। ऋतिक रोशन के HRX से भी आप खरीददारी कर सकते हैं जिसके कपड़े आपको मिंत्रा पर किफायती दरों में मिल जाएंगे। वहीं सलमान खान की बीइंग ह्यूमन से भी सस्ते दाम पर स्टाइलिश कपड़े खरीद सकते हैं। यहां आपको अपना बजट 3 से 5 हजार रुपए तक रखना होगा।

कैमरा

कैमरा

हर लड़की चाहती है कि उसकी तस्वीर सुंदर आए। तो आप भी अपनी वेलेंटाइन को खुश करने के लिए इस वेलेंटाइन एक बेहतरीन कैमरा खरीदकर गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके लिए आपको दुकानों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। बस आपको अमेजन-फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइट्स पर जाकर कैमरा खोजना होगा। यहां आपको फूजीफिल्म्स, सोनी, कैनन आदि के कैमरे 5 से 8 हजार रुपए की रेंज में मिल जाएंगा। अगर आपको कुछ नए तरीके का कैमरा देना है तो आप एक्शन कैमरा गिफ्ट में दे सकते हैं। एक्शन कैमरा भी आपको पूरी किट के साथ 5 से 8 हजार रुपए की रेंज में मिल जाएगा।

मोबाइल

मोबाइल

तकनीक के दम पर आगे बढ़ रही दुनिया में आपको हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलना होता है। एक साल पहले की तकनीक आज के दौर से काफी पीछे छूट चुकी है। इसलिए आप नए दौर के मोबाइल फोन अपनी वेलेंटाइन को गिफ्ट में दे सकते हैं। ऑनलाइन आपको 8 से 10 हजार रुपए की रेंज में बेहतरीन फीचर के साथ मोबाइल फोन मिल सकते हैं। तो इस वेलेंटाइन आप भी एक शानदार मोबाइल की बुकिंग कर लीजिए और 14 फरवरी को अपनी वेलेंटाइन को एक सरप्राइज दीजिए।

ज्वैलरी आइटम

ज्वैलरी आइटम

कई बार लड़के ज्वैलरी के नाम से ही डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि साल भर का सारा बजट इसी ज्वैलरी की खरीददारी में खत्म हो जाएगा। मगर ऐसा नहीं है। आप चाहें तो गोल्ड की ज्वैलरी 5 से 10 हजार रुपए में खरीद सकते हैं। इसमें रिंग, इयरिंग जैसी ज्वैलरी आप खरीद सकते हैं। पर अगर आपको लगता है कि ये भी ज्यादा है तो आप ऑनलाइन फैशनेबल ज्वैलरी खरीद सकते हैं यहां आप सिर्फ 500 से ढाई हजार रुपए खर्च करके अपनी वेलेंटाइन को खुश कर सकते हैं।

टूर ट्रेवेल

टूर ट्रेवेल

अगर आप गिफ्ट नहीं देना चाहतें है तो आपके पास टूर का भी ऑप्शन है। यहां आप साउथ इंडिया में बड़े आराम से 8 से 10 हजार रुपए में 3 से 4 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। फरवरी की गुनगुनी ठंड का मजा आप दक्षिण भारत में ऊटी, केरला, कुर्ग जैसे स्थानों पर जाकर ले सकते हैं। तो बना लीजिए वेलेंटाइन डे पर एक टूर प्लान और चौंका दीजिए अपनी वेलेंटाइन को।

सस्ते विदेशी ट्रिप

सस्ते विदेशी ट्रिप

अगर आप अपने देश में बहुत घूम चुके हैं तो अब वक्त है कि विदेशों की सैर शुरु कर दी जाए। अगर आप सस्ते विदेशी टूर का मजा उठाना चाहते हैं तो आपके लिए भूटान, नेपाल जैसे देश बेहतर विकल्प हैं। ऐसा मत सोचिए कि ये देश भारत से छोटे हैं तो आपको घूमने लायक कुछ नहीं मिलेगा। यहां की सुंदरता को दुनिया में सराहा जाता है ऐसे में आप भी इस वेलेंटाइन अपनी वेलेंटाइन के साथ नेपाल या भूटान का ट्रिप फाइनल कर सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+