अब तक शायद लोग यह समझ चुके होंगे कि रियल एस्टेट में कितना फायदा होता है। रियल एस्टेट में पैसे बनाने के कई तरीके हैं लेकिन शायद आप उनके बारे में नहीं जानते होंगे। तो चलिए कोई बात नहीं रियल एस्टेट का बिजनेस करने के लिए हम आपको ऐसे ही कुछ बिजनेस आइडिया बताएंगे जिससे आप जल्द से जल्द रियल एस्टेट के बिजनेस से जुड़कर लाखें की कमाई कर सकेंगे।
मकान मालिक बनें
आपके खुद के नाम पर अगर कोई प्रॉपर्टी है तो आप लैण्डलॉर्ड यानी कि मकान मालिक बन सकते हैं और इससे आप दो तरीके से पैसे कमा सकते हैं। पहला तो यह कि आप हर महीने किरायेदार से किराया लेकर कमाई कर सकते हैं। तो दूसरा तरीका है प्रॉपर्टी सेलिंग के द्वारा पैसे कमाना।
फ्लिप प्रॉपर्टी
फ्लिप प्रॉपर्टी का मतलब है कि खस्ता हालत में किसी घर या बिल्डिंग को खरीदकर उसे मार्डन तरीके से बनाकर फिर बेचना या रेंट पर देना। रियल एस्टेट का यह बिजनेस आइिडया अब भारत में भी धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। फ्लिप प्रॉपर्टी से आप अपनी कमाई डायरेक्ट डबल कर सकते हैं।
रियल एस्टेट एजेंट बनें
रियल एस्टेट बिजनेस आइडिया में तीसरा तरीका है रियल एस्टेट एजेंट बनना। रियल एजेंट बनकर आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर सकते हैं। आप ब्रोकर के सहायता से और रियल एस्टेट एजेंसियों की सहायता से बड़े-बड़े बिल्डिंग्स और अपार्टमेंट की डील करके उसे अच्छे दाम में बेच सकते हैं। लेकिन रियल एस्टेट एजेंट बनने के लिए आपको कुछ डिग्री और और सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता होगी। भारत में रियल एस्टेट एजेंट बनने के 6 आसान तरीके
रियल एस्टेट फोटोग्राफर
आप रियल एस्टेट में अगर रुचि रखते हैं तो रियल एस्टेट की फोटोग्राफी करके एक अच्छा और जाना-माना फोटोग्राफर भी बन सकते हैं। भारत में भी यह धीरे-धीरे शुरु हो रहा है। एक रियल एस्टेट फोटोग्राफर के तौर पर आप प्रॉपर्टी सेलर या मकान मालिक के ऑर्डर पर उनकी प्रॉपर्टी की फोटो उन्हें दे सकते हैं जो कि प्रॉपर्टी की ऑनलाइन साइट पर सेल्स मटेरियल के तौर पर काम आती हैं। बड़े-बड़े घरों के लिए कई सारी फोटोग्राफ की जरुरत होती है तो ऐसे में आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
जमीन का व्यापार
भू-व्यापार व्यवसाय या लॉन की देखभाल कृषि आधारित सेवा उद्योग में सबसे अधिक आकर्षक व्यवसायों में से एक है। यह सुकून भरा बिजनेस आप घर से भी कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए अच्छा कम्यूनिकेशन स्किल और बिजनेस के बारे में थोड़ी जानकारी होनी आवश्यक है।
प्रॉपर्टी मैनेज करने का काम
यह एक बहुत ही आसान और सरल तरीका है रियल एस्टेट बिजनेस से पैसा कमाने का। जी हां प्रॉपर्टी मैनेजमेंट का काम ज्यादातर बढ़े-बढ़े शहरों में दिया जाता है। जिसके अंतर्गत प्रॉपर्टी मैनेजर को मेंटेनेंस, रेंट कलेक्शन और ओनर के तबादले आदि को देखता है।
कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट का काम
कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट का काम रियल एस्टेट बिजनेस में एक और फायदे का काम है। अगर आपके पास कंस्ट्रक्शन की जानकारी और सिविल बैकग्राउण्ड है तो आप यह काम कर सकते हैं और पैसे भी कमा सकते हैं। इस बिजनेस में बिल्डिंग ब्रांड बहुत ही जरुरी है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications