अगर आपको भी खाना बनाने और खाने में अच्छी रुचि है और आप कोई छोटा बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो आपके लिए फूड बिजनेस सबसे सही रहेगा। फूड बिजनेस की शुरुआत करने के लिए ज्यादा लागत की भी जरुरत नहीं होती है। 1 से 2 लाख में आप छोटी सी शुरुआत बड़े ही आराम से कर सकते हैं। फूड बिजनेस की शुरुआत आप घर से भी कर सकते है अगर आप इसे घर से बाहर मार्केट में शुरु करना चाहते हैं तो इसके लिए थोड़ा ज्यादा खर्च करने की जरुतर होगी। तो आइए आपको बताते हैं कि आप कौन-कौन सा फूड बिजनेस शुरु कर सकते हैं?
कॉफी शॉप
कॉफी शॉप का बिजनेस दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। कॉफी शॉप को लोग अपने आराम करने की जगह के रुप में देखते हैं लोग कॉपी पीने आते हैं और साथ में स्नैक्स जैसी कई चीजें भी खाने में ऑर्डर करते हैं। तो अगर आप कॉफी शॉप के साथ अपने बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छा फूड बिजनेस आइडिया होगा।
टिफिन सर्विस
अगर आप एक महिला हैं और आप घर से ही कुछ करना चाहती हैं तो आपके लिए यह फूड बिजनेस सबसे बढि़या आइडिया है। आजकल ज्यादातर लोग घर से बाहर रह कर जॉब करते हैं। समय के आभाव में लोग खुद से खाना बनाने की वजाय टिफिन लेना या लंच मंगवाना ज्यादा सही समझते हैं। तो टिफिन सेंटर के बिजनेस में आपको सिर्फ और सिर्फ फायदा ही होगा, इसमें आपको किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा।
फूड ट्रक
फूड ट्रक के बिजनेस का चलन विदेशों में ज्यादा है, लेकिन अब भारत में भी लोग इसे छोटे स्तर पर शुरु कर रहे हैं। सबसे पहले आपको बता दें इस बिजनेस में करना क्या होता है। सबसे पहले तो आपके पास एक लंबी गाड़ी डंफर या ट्रक के तर्ज पर होनी चाहिए जहां पर थोड़ी खाली जगह भी हो ताकि आप उसमें अंदर गैस चूल्हा रख सकें। उसके बाद आपको एक जगह निधार्रित करना होगा कि आपकी गाड़ी या ट्रक कहां पर खड़ा करना है। उसके बाद आपको जो भी फास्ट फूड या डिश बनानी है वह आप इस गाड़ी में बैठकर कर सकते हैं। इस बिजनेस में भी आपको नुकसान नहीं सिर्फ फायदा ही होगा। इसमें शुरुआत में आपको गाड़ी में पैसे लगाने की जरूरत होगी।
आइसक्रीम पार्लर
आइसक्रीम पार्लर में आजकल अच्छा मुनाफा मिलता है। आइसक्रीम पार्लर के लिए आपको बहुत ज्यादा जगह ही की भी जरुरत नहीं होती है। आइसक्रीम पार्लर खोलने के बाद इसमें आप आईसक्रीम के अलावा भी थोड़ा बहुत स्नैक्स खाने के लिए रख सकते हैं। इस फूड बिजनेस में आप अपने बजट के हिसाब से पैसा लगा सकते हैं।
जूस सेंटर
अगर आपका जूस सेंटर किसी ऑफिस या भीड़-भाड़ वाले एरिया में है तो आपकी कमाई हर महीने लाखों में हो सकती है। जूस सेंटर का बिजनेस आइडिया आपकी अच्छी खासी कमाई करा सकता है। जूस सेंटर के लिए एक जगह आपको ढ़ूढ़ने की जरुरत होगी बस। इस बिजनेस में भी कमाई ज्यादा और नुकसान कम है। अगर आप यह काम खुद नहीं करना चाहते हैं तो किसी व्यक्ति को रख सकते हैं।
फास्ट फूड सेंटर
फास्ट फूड सेंटर की कमाई भी अच्छी खासी होती है। पिज्जा, बर्गर, चायनीज और मोमोज ये ऐसे फास्ट फूड हैं जो कि एवरग्रीन हैं। यानी कि लोग इन फूड वेरायटी को हमेशा पसंद करते हैं। फास्ट फूड का बिजनेस भी छोटी जगह से शुरु किया जा सकता है।
सी फूड सेंटर
अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं और आप नॉनवेज की सेलिंग कर सकते हैं या करवा सकते हैं तो यह बिजनेस भी मुनाफा दिला सकता है। नॉनवेज सेंटर में सी फूड जैसे कि मछली, केकड़ा और सीपी जैसी कई वेरायटी वाले सी फूड सेल कर सकते हैं। लेकिन सी फूड का बिजनेस करने से पहले आपको उस शहर के लोगों की पसंद को जानना होगा। मतलब यह बिजनेस मेट्रो शहर में ज्यादा कारगार होगा बजाय छोटे शहरों।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications