मुसीबतें बता कर नहीं आती है, इसलिए आपको पहले से तैयारी कर लेनी चाहिए। किसी परिवार के लिए आर्थिक योजना तैयार करना बेहद जरूरी होता है।
क्या आपने अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाया है, अगर आपका जवाब नहीं है तो ये बेहद चिंता की बात है। आज के दौर में परिवार की आर्थिक सुरक्षा बहुत जरूरी है। मुसीबतें बता कर नहीं आती है, इसलिए आपको पहले से तैयारी कर लेनी चाहिए। किसी परिवार के लिए आर्थिक योजना तैयार करना बेहद जरूरी होता है। वास्तव में ये आजकल हर परिवार की जरूरत बन चुका है। कई मामलो में देखा गया है कि कोई व्यक्ति फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं करता है तो उसकी तमाम बचत एक झटके में किसी के इलाज में खर्च हो जाती है। बचत करना सबसे कठिन काम है और जब मेहनत की कमाई से बचाए गए पैसे अचानक आई विपत्ति में खर्च हो जाएं तो व्यक्ति को बहुत कष्ट होता है। इसीलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे कि आप बिना अपनी बचत का पैसा खर्च किए ऐसी मुश्किलों से आसानी से निपट सकते हैं।
स्वास्थ्य बीमा (हेल्थ इंश्योरेंश)
किसी भी परिवार के लिए एक स्वास्थ्य बीमा बहुत ही जरूरी है। गंभीर बीमारियों में होने वाले बड़े खर्चों को स्वास्थ्य बीमा के जरिए कम किया जा सकता है। इसे एक उदाहरण से समझें कि कोई व्यक्ति कैंसर से पीड़ित है ऐसे में उसके इलाज में आने वाला खर्च बहुत ही अधिक होता है। अगर व्यक्ति का स्वास्थय बीमा है तो इस खर्चे से बचा जा सकता है।
उत्तराधिकारी (नॉमिनी) जरूर बनाएं
आप जो भी संपत्ति है उसके लिए अपना नॉमिनी जरूर चुने। आप इस बात को पक्का कर लें कि आपने अपनी संपत्ति को लेकर उत्तराधिकारी का चुनाव कर लिया है। हालांकि अधिकतर मामलों में लोग अपना नॉमिनी बनाते हैं जो कि सही है।
वसीयत
अगर आप परिवार के मुखिया हैं तो आपको वसीयत जरूर लिखनी चाहिए। इस वसीयत में अपनी चल और अचल संपत्ति का पूरा विवरण देना चाहिए साथ ही वसीयत में किसे उत्तराधिकारी बनाना है और किसे संपत्ति का हिस्सा देना है यह भी स्पष्ट होना चाहिए। आज के दौर में वसीयत बनाना कोई कठिन कार्य नहीं है और ये काम आसानी से कम पैसों में हो जाता है। वसीयत बनाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति पर हक को लेकर बेवजह की कलह नहीं होती है।
सभी संपर्कों के बारे में विवरण जमा करना
आपको अपने सभी संपर्कों के विवरण को सेहज कर रखना चाहिए। चाहे वह इंश्योरेंस एजेंट हो, बैंकर हो, म्यूचुअल फंड स्कीम का एजेंट हो या फिर आपकी वसीयत को रखने वाले वकील हों इनके अलावा सभी वित्तीय कागजात अपनी जानकी में रखें। इसके अलावा ये सभी दस्तावेज और संपर्क अपने नॉमिनी को भी दे सकते हैं। इससे किसी अनहोनी की स्थिति में विवाद और परेशानी से बच सकते हैं।
बीमा जरूर कराएं
बीमा कराने से पहले आपको बाजार में आई तमाम बीमा पॉलिसी को अच्छे से समझ लेना चाहिए। फिर उसी हिसाब से बीमा पॉलिसी लेनी चाहिए। सावधि बीमा योजना में आपको पर्याप्त बीमा कवरेज मिलता है जबकि इसमें आपके द्वारा दिया गया प्रीमियम वापस नहीं मिलता। वहीं मिश्रित बीमा योजना में आपके जीवित रहने पर आपको प्रीमियम की राशि का भुगतान किया जाता है साथ ही उसमें निहित ब्याज भी दिया जाता है।
मनी बैक पॉलिसी खरीदें
आप अपने परिवार को आर्थिक मजबूती देने के लिए मनी बैक पॉलिसी को खरीद सकते हैं। इसे आप एलआईसी के जरिए खरीद सकते हैं। इसमें आपको एक्सीडेंटल कवर, डेथ कवर के साथ ही हर पांच साल में एक मुश्त राशि देने का विकल्प भी रहता है। मनी बैक पॉलिसी में आप जितना ज्यादा प्रीमियम जमा करेंगे आपको हर पांच साल बाद उतना ही ज्यादा मनी बैक मिलेगा।
More From GoodReturns

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

भारी बारिश से नेटवर्क ठप? DoT ने शुरू की इंट्रा सर्कल रोमिंग, अब किसी भी सिम पर मिलेगा सिग्नल

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!

GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?



Click it and Unblock the Notifications