म्यूचुअल फंड टैक्स सेविंग के लिए आज के वक्त में एक अच्छा टूल साबित हो रहे हैं। एक तो म्यूचुअल फंड से टैक्स सेविंग मिलती है साथ ही अच्छा रिटर्न भी मिलता है। ये रिटर्न बैंक की सेविंग ब्याज दरों से दोगुना तक ज्यादा होता है। टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड के लिए आपको कम से कम 3 साल के लिए निवेश करना होता है। इसमें आप एसआईपी (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए भी निवेश कर सकते हैं।
इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम
म्यूचुअल फंड टैक्स सेविंग स्कीम ELSS यानि कि इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम के अंतरगत आता है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति 1.5 लाख रुपए तक सालाना टैक्स बचा सकता है। ये आयकर के अधिनिमय 80C के अंतरगत टैक्स में छूट का लाभ भी देते हैं।
म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन
हालांकि म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है और ये आपको रिटर्न की गारंटी नहीं देता है फिर भी सामन्य तौर पर म्युचुअल फंड 12 से 18 प्रतिशत तक का रिटर्न देते हैं। अगर तमाम म्यूचुअल फंड के तीन साल के रिटर्न की तुलना की जाए तो पहले साल में रिटर्न अधिक मिलता है जबकि दूसरे साल ये रिटर्न घट जाता है, फिर तीसरे साल में ये रिटर्न 12 से 18 फीसदी तक रहता है।
टैक्स सेविंग के लिए 3 से 5 साल तक का निवेश करें
यहां आपको एक बात का पूरी तरह से ध्यान रखना होगा कि अगर आप टैक्स सेविंग के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं तो कम से कम तीन से 5 साल के लिए करें। टैक्स सेविंग के लिए 3 साल का लॉक इन पीरियड होता है। ये ELSS यानि कि इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम के टैक्स सेविंग नियमों के अंतरगत आता है।
SIP के जरिए निवेश करें
एसआईपी यानि की सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा करके ईएलएसएस फंड में निवेश कर सकते हैं। इस तरह आप बाज़ार के उतार-चढ़ाव से बचेंगे और बेहतर रिटर्न भी पा सकते हैं। ध्यान रखें कि हर महीने की एसआईपी की लॉक-इन अवधि 3 साल की होगी। उदाहरण, अगर आपने पहली एसआईपी नवंबर-17 को जमा की हो तो तीन साल की लॉक-इन अवधि अक्टूबर-2020 को समाप्त होगी। अगर आप दूसरी एसआईपी दिसंबर -2017 को जमा करते हैं तो इसकी लॉक-इन अवधि नवंबर-2020 को पूर्ण होगी।
टैक्स फ्री निवेश प्लान
क्योंकि यह एक इक्विटी म्यूचुअल फंड है जिसमें आपका निवेश 3 साल के लिए लॉक-इन है, इस फंड से प्राप्त होने वाला रिटर्न कर मुक्त होता। टॉप ईएलएसएस टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड में एक्सिस लॉग टर्म इक्विटी फंड, रिलायंस टैक्स सेवर फंड, डीएसपी बीआर टैक्स सेवर फंड आदि शामिल हैं। यह बेहतरीन निवेश योजनाओं में से एक है जो अच्छा रिटर्न प्रदान करती है और आपको 2018-2019 में कर बचाने के लिए भी मदद करता है।
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications