कई क्रेडिट कार्ड्स पर एनुअल फीस नहीं होती जबकि कुछ ऐसे कार्ड्स हैं जिन पर लगाए गए शुल्क दी गई समय सीमा में निश्चित राशि खर्च करने पर माफ कर दिए जाते हैं। हमने यहां कुछ ऐसे क्रेडिट कार्ड्स की सूची बताई है जिन पर वार्षिक शुल्क नहीं लिया जाता या ऐसे क्रेडिट कार्ड्स जिनमें वार्षिक शुल्क के साथ किसी प्रकार की शर्तों का पालन नहीं करना पड़ता। यह जानना बहुत महत्वपूर्ण है कि आपको कौन सा क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए, जो आपके लिए उचित ही। आपको केवल वार्षिक शुल्क के आधार पर निर्णय नहीं लेना चाहिए।
केनरा बैंक ग्लोबल गोल्ड कार्ड
केनरा बैंक के इस क्रेडिट कार्ड में आपको ज्वाइनिंग टाइम पर 250 रुपए जीएसटी के साथ देना होता है। इसके अलावा कोई भी अन्य चार्ज नहीं लगता है। इसमें रिवॉलविंग क्रेडिट पर 2.5 प्रतिशत ब्याज हर महीने देना होता।
प्लेटिनम कार्ड्स
एचएसबीसी प्लेटिनम कार्ड्स पर किसी प्रकार का वार्षिक शुल्क नहीं लगता। इसके अलावा आप पहले 90 दिनों में जो राशि खर्च करते हैं उसका 10% आपको वापस मिल जाता है। हालाँकि यह प्रमोशन केवल 30 जून तक के लिए है। विशेष बात यह है कि इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नही लिया जाता तथा आपको डाइनिंग (खाने का बिल) और टेलीकॉम बिलों के भुगतान पर तीन गुना रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
ICICI बैंक इंस्टेंट प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड
इस क्रेडिट कार्ड पर कोई वार्षिक शुल्क नहीं लिया जाता तथा फिक्स्ड डिपॉज़िट कराने पर यह तुरंत ही मिल जाता है। आपको यह क्रेडिट कार्ड तुरंत इसलिए दिया जाता है क्योंकि यह आपके फिक्स्ड डिपॉज़िट के बदले में होता है। इस कार्ड की अन्य विशेषताएं हैं कि 100 रूपये खर्च करने पर 3 रिवॉर्ड पॉइंट्स और हर महीने 2 मूवी टिकिट मिलते हैं।
एक्सिस इन्स्टा ईज़ी क्रेडिट कार्ड
एक्सिस इन्स्टा ईज़ी क्रेडिट कार्ड पर कोई वार्षिक शुल्क नहीं लगता। हालाँकि कार्ड लेने के लिए 500 रूपये का शुल्क देना पड़ता है। कार्ड जारी होने के बाद 45 दिनों के अंदर यदि आप 5000 रूपये खर्च करते हैं तो 500 रूपये वाला यह शुल्क वापस हो जाता है। यह कार्ड काउंटर पर उपलब्ध है तथा आपको निश्चित रूप से मिलने की गारंटी है।
इंडियन ऑइल सिटी प्लेटिनम कार्ड
इसका वार्षिक शुल्क 1000 रूपये है परन्तु यदि आप एक वर्ष के अंदर 30,000 रूपये से अधिक की राशि खर्च करते हैं तो यह शुल्क माफ़ कर दिया जाता है। अत: यह पूरी तरह से शून्य वार्षिक शुल्क कार्ड नहीं है। हालाँकि यदि आप एक वर्ष में 30,000 से अधिक की राशि खर्च करते हैं तो आपका वार्षिक शुल्क शून्य हो जाता है। अन्य लाभों में ग्रोसरी स्टोर और सुपरमार्केट्स से 150 रूपये की खरीदी करने पर 2 टर्बो पॉइंट्स मिलते हैं। यदि आप नियमित तौर पर ईंधन पर खर्च करते हैं तो यह कार्ड आपके लिए सबसे अच्छा है।
सिंपली क्लिक SBI कार्ड
इंडियन ऑइल सिटी बैंक प्लेटिनम कार्ड की तरह ही एक वार्षिक शुल्क होता है जो एक निश्चित राशि खर्च करने पर माफ़ कर दिया जाता है। सिंपली क्लिक एसबीआई क्रेडिट कार्ड के मामले में यह राशि 1 लाख है। तो यदि आप 1 लाख रूपये खर्च करते हैं तो शुल्क माफ़ हो जाता है। इसके अलावा फ्यूल सरचार्ज (ईंधन अधिभार) माफ़ नहीं किया जाता तथा शॉपिंग पर कुछ अन्य ऑफर और रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलते हैं।
स्टैण्डर्ड चार्टेड प्लेटिनम रिवॉर्डस
स्टैण्डर्ड चार्टेड प्लेटिनम रिवॉर्डस पर कोई वार्षिक शुल्क नही लगता। हालाँकि यह केवल पहले वर्ष पर ही लागू होता है। अतिरिक्त कार्ड्स के लिए कोई शुल्क नहीं लगता। प्रवेश लेने का शुल्क 399 रूपये है जो पहले वर्ष से लागू होता है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications