अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं लेकिन किस म्यूचुअल फंड का चुनाव किया जाए यह आपको समझ में नहीं आ रहा है तो हम आपकी इसमें मदद करेंगे। आपको बता दें कि म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश करने में रिस्क कम रहता है और चूंकि इसका प्रबंधन प्रोफेशल फंड मैनेजर्स करते हैं तो इसलिए रिटर्न भी इसमें बेहतर मिलता है।
कुछ पैमानों को जानना है जरुरी
सबसे बड़ा सवाल यह है कि अच्छे रिटर्न पाने के लिए म्यूचुअल फंडों का चयन कैरें? कम जोखिम में अच्छा रिटर्न देने वाला फंड कौन सा होगा? दरअसल, म्यूचुअल फंडों के चयन के कुछ पैमाने होते हैं जिसे जानने और समझने की जरुरत है। यह सब आपको हम आगे की स्लाइड में बताएंगे।
तुलना करके परफॉमेंस चेक करें
सबसे पहले जब आप निवेश के लिए कोई फंड चुन रहे हों तो यह देख लें कि उसी कैटेगरी के दूसरे फंडों की तुलना में उसका प्रदर्शन कैसा रहा। इसके लिए 1,3 और पांच साल का पैमाना चुनें। अगर आपने लार्ज कैप फंड चुना है तो उसकी तुलना सिर्फ लार्ज कैप फंडों से ही करें। अगर आपने 10 फंडों की तुलना की है तो उनमें से सिर्फ टॉप 2 का ही चयन निवेश के लिए करें।
मिलने वाले रिटर्न की भी तुलना करें
दूसरा पैमाना है रिटर्न। हर कोई अपने निवेश में ज्यादा से ज्यादा फायदा पाना चाहता है। अगर कोई म्यूचुअल फंड लगातार अपने बराबरी के फंडों की तुलना में बेहतर रिटर्न देता आ रहा है तो उस पर भरोसा किया जा सकता है।
बेंचमार्क की तुलना में प्रदर्शन
हर म्यूचुअल फंड का एक बेंचमार्क होता है। उदाहरण के तौर पर स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड का बेंचमार्क NSE स्मॉल कैप इंडेक्स हो सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अपने बेंचमार्क की तुलना में उस खास म्यूचुअल फंड का प्रदर्शन कैसा रहा है तो उसका चयन किया जा सकता है।
पहली बार निवेश करने वालों के लिए टिप्स
अगर आप पहली बार म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं तो एक बात विचार करने योग्य है कि आप कितन समय के लिए निवेश कर रहे हैं। यदि आपके पास निवेश के लिए अधिक राशि है एवं इसे आप 6 से 7 वर्ष के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपको इनकम फंड्स के बजाय इक्विटी फंड्स में निवेश करना चाहिए।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
