विदेशों में पढ़ाई करना हर किसी का सपना होता है लेकिन पैसे की डर से स्टूडेंट्स बहुत कम सोचते हैं। दुनिया के कई ऐसे देश हैं जो भारत सहित अन्य देशों से आने वाले छात्रों को फ्री में एजुकेशन देते हैं। तो कुछ देश हैं जहां पर हायर एजुकेशन की फीस न के बराबर है। तो आपको जरुरत है ऐसे देशों के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के बारे में जानने की। यहां पर आपको हम ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप फ्री में शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।
जर्मनी
बेहतरीन हायर एजुकेशन, फ्री एजुकेशन और रियायती शिक्षा के मामले में सबसे ऊपर जर्मनी आता है। यहां पर किसी भी सरकारी विश्वविद्यालय में कोई ट्यूशन फीस नहीं ली जाती है। पढ़ने वाला चाहे जर्मनी का हो या किसी और देश का। हालांकि आपको एडमिनस्ट्रेशन फीस देनी होगी जो करीब 11 हजार से 19 हजार रुपए सालाना होती है।
नार्वे
इस देश में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डॉक्टरेट प्रोग्राम पूरी तरह से फ्री है। आप नार्वे के नागरिक हों या किसी और देश के नागरिक इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि आपको एक शर्त पूरी करनी होगी। शर्त यह है कि आपको नार्वे की भाषा आनी चाहिए। अगर आप यहां पढ़ने की योजना बना रहे हैं तो इस भाषा को सीख लें।
स्वीडन
स्वीडन में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए यूरोपीय इकोनॉमिक एरिया के छात्रों से किसी तरह की फीस नहीं ली जाती है। भारत जैसे देश इसमें नहीं आते हालांकि तब भी यहां पीएचडी सभी के लिए पूरी तरह से फ्री है। साथ ही यहां पर पीएचडी करने वालों को सरकार की तरफ से हर महीने कुछ पैसे भी मिलते हैं।
फिनलैंड
फिनलैंड पहले तो किसी भी देश के नागरिक से ट्यूशन फीस नहीं लेता था, मगर अभी भी वह नियम में बदलाव कर रहा है। अब यूरोपीय यूनियन और यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया से बाहर के ऐसे छात्रों से ट्यूशन फीस ली जाएगी जो अंग्रेजी भाषा से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स करेंगे। यदि आप यहां की स्थानीय भाषा सीख लेते हैं तो आप फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं।
चेक रिपब्लिक
यहां पर हर देश के नागरिकों के लिए हायर एजुकेशन फ्री है। इसके लिए शर्त इतनी है कि आपको लोकल भाषा आनी चाहिए। वैसे अगर आप यहां अंग्रेजी भाषा में पढ़ाई करते हैं तो भी सालाना फीस 70 हजार रुपए के आसपास होगी।
ऑस्ट्रिया
इस देश में यूरोपीय यूनियन और यूरोपियन इकोनॉमिक के छात्रों की शिक्षा फ्री है और बांकी लोगों से फीस ली जाती है, मगर अच्छी बात यह है कि यहां की फीस भी बहुत कम है। भारतीय रुपए में देखें तो यह करीब 55 हजार रुपए सालाना पड़ती है।
फ्रांस एंड स्पेन
यहां पर कुछ सरकारी यूनिवर्सिटी को छोड़कर हर जगह हायर एजुकेशन फ्री है। इसी तरह से स्पेन भी यूरोपीय यूनियन के छात्रों को फ्री एजुकेशन देता है और बांकी छात्रों के लिए भी फीस बहुत कम है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
