दुनिया में ऐसे कई बैंक हैं जिनकी स्थान सर्वोच्च है। इन बैंकों को उनके राजस्व और परसंपत्तियों के हिसाब बड़े बैंक का दर्जा दिया गया है। ये बैंक पूरे दुनिया की अर्थव्यवस्था से संबंध रखते हैं। यहां पर आपको दुनिया के ऐसे ही 5 बड़े बैंकों के बारे में बताएंगे जिनका स्थान टॉप 10 बैंकों की लिस्ट में शामिल है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से बैंक हैं।
इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना
संपत्तियों के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा बैंक हैं। इसकी कुल संपत्ति 3.62 खरब डॉलर है। तो वहीं बैंक का रेवन्यु 134.8 अरब डॉलर से आता है। यह एक कमर्शियल बैंक है। यह बैंक बिजनेस के लिए लोन, क्रेडिट कार्ड और मनी मैनेजमेंट की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा बैंक निवेश करने, एक्सचेंज और ट्रांसफर की सुविधा भी प्रदान करता है।
एचएसबीसी होल्डिंग्स
यह इंग्लैंड में स्थित एक बैंक है। इस बैंक के 80 देशों में ऑफिस हैं तो वहीं यू.के. में यह बैंक1,800 स्थानों पर हैं। यह कॉर्पोरेट बैंकिंग और निवेश सेवाओं के साथ निजी बैंकिंग और उपभोक्ता वित्त प्रदान करता है। एचएसबीसी की परिसंपत्तियों में 2.57 खरब डॉलर है। वैसे तो लिस्ट के अनुसार यह बैंक दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में 5वें स्थान पर आता है।
जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी
यह यूनाइटेड स्टेट की लिस्ट में पहला सबसे बड़ा बैंक है लेकिन दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में इसका 6वां स्थान है। यह न्यूयार्क में आधारित बैंक है लेकिन यह बहुराष्ट्रीय बैंक है। यह बैंक निवेश सेवाओं के साथ एसेट मैनेजमेंट और सुरक्षा से संबंधित है। इसकी कुल परसंपत्ति 2.45 खरब डॉलर है।
बैंक ऑफ अमेरिका
बैंक ऑफ अमेरिका एक यू.एस. बैंक है जो निजी बैंकिंग, लघु व्यवसाय, मध्य आकार के व्यवसायों और बड़े निगमों के लिए सेवाएं प्रदान करता है। यह इसके जमा और चेक खातों के अतिरिक्त निवेश सेवाएं प्रदान करता है बैंक के लगभग 5,000 रिटेल आउटलेट हैं, जिनकी कुल संपत्ति 2.15 खरब डॉलर है। वास्तविक लिस्ट के अनुसार दुनिया के सबसे सबसे बड़े बैंकों में इसका स्थान 9वां है।
बी एन पी परिबास
इस फ्रांसीसी बैंक की संपत्ति 2.4 खरब डॉलर है इसके संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 75 देशों में कार्यालय हैं। 2016 में यूरो क्षेत्र में बैंकों के बीच यह बैंक दूसरे स्थान पर था लेकिन 2017 में इसका स्थान 7वां नंबर पर आ पहुंचा है। कंपनी ने 5 अप्रैल, 2017 को घोषणा की कि उसने अपने शेयरों को डकोटा पाइपलाइन में बेचा था जिसकी बिक्री 120 मिलियन डॉलर की कीमत पर हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications