सनडे हो या फिर कोई छुट्टी का दिन अगर आप घर पर खाली बैठे हैं तो कुछ मिनट का वक्त निकालकर अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं। जैसे आधार को लिंक करने का काम। अब आधार को ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा लिंक किया जा सकता है। सरकार ने आधार को लेकर नियम कड़े कर दिए हैं और आधार को जोड़ने की डेडलाइन भी तय कर दी गई है। इसलिए ये जरूरी है कि आप आधार को लिंक कर लें। यहां हम आपक बताएंगे कि बैंक, मोबाइल, पैनकार्ड आदि के लिए आधार को कैसे लिंक करते हैं।
आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करें
मोबाइल स्मार्ट फोन आज के वक्त में सभी की जरूरत है। ये एक ऐसी सुविधा है जिसके बिना हम आज के दौर की कल्पना नहीं कर सकते हैं। मोबाइल सिम कार्ड को भी आधार से जोड़ने के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए सरकार ने 6 फरवरी की डेडलाइन तय की है। अगर आप 6 फरवरी तक अपने नंबर को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो आपका फोन अस्थाई रुप से बंद हो सकता है। आगे पढ़ें विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के नंबर आधार से कैसे लिंक कर सकते हैं।
बीएसएनएल
बीएसएनएल ने सभी ग्राहकों को अपने आधार नंबर के साथ अपने मोबाइल नंबर को जल्द से जल्द जोड़ने के लिए कहा है। मोबाइल नंबर और आधार को लिंक करने के लिए ग्राहक बीएसएनएल के ग्राहक सेवा केंद्र, रिटेल आउटलेट्स या फ्रेंचाइजी का दौरा कर सकते हैं। आधार लिंक करने कि लिए किसी भी बीएसएनएल आउटलेट पर जाएं। यह आपके आधार नंबर और आपके वर्तमान बीएसएनएल मोबाइल कनेक्शन के साथ या तो बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र या बीएसएनएल रिटेलर शॉप हो सकता है। 4 अंकों का पिन और आपका आधार संख्या वहां के कर्मचारी को दें। वह आपसे अपने अंगूठे को अपने बॉयोमीट्रिक फिंगर प्रिंट स्कैनर पर डालने के लिए कहेंगे। इसके बाद, आपके आधार का विवरण बीएसएनएल ई-केवायसी ऐप की स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
आइडिया
आपके आइडिया मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने के लिए, आपको केवल आपके आधार कार्ड या आधार संख्या और आपके मोबाइल की आवश्यकता है। आपको बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करना होगा सत्यापन के दौरान, आपको अपने मोबाइल पर सत्यापन कोड, वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त होगा जो कि प्रक्रिया को पूरा करने की आवश्यकता होगा। अपने निकटतम आइडिया आउटलेट पर जाएं और अपने आइडिया मोबाइल नंबर और आधार संख्या प्रदान करें। 24 घंटों के बाद आपको एक पुष्टिकरण एसएमएस प्राप्त होगा, इस एसएमएस को Y का उत्तर दें EKYC प्रक्रिया को पूरा करें।
IRCTC अकाउंट से आधार लिंक करें
आधार को IRCTC अकाउंट से वेरिफाइ करने के लिए सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी वेबसाइट https://www.irctc.co.in/eticketing/loginHome.jsf पर जाना होगा। वहां पर जाकर सबसे पहले आपको अपनी आईडी लॉगिन करने के लिए पासवर्ड डाल कर माई प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा। प्रोफाइल सेक्शन में जाने के बाद आधार केवाईसी पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। जिसके बाद आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल पर आपको OTP आएगा। उस ओटीपी को वेबसाइट में ओटीपी वाली जगह पर डालें। अब आपका आईआरसीटीसी अकाउंट वेरिफाइ हो चुका है।
पैनकार्ड से करें लिंक
आधार कार्ड की मदद से इनकम टैक्स की फाइनिंग सरल हो जाती है। इसके लिए आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक होना जरूरी है। पैन कार्ड को लिंक करने के लिए http://incometaxindiaefiling.gov.in/ पर जाएं। यहां अपने आईटी एकाउंट पर लॉगइन करें। लॉगइन के लिए अपना पैन कार्ड और पासवर्ड डालें। इसके बाद आधार कार्ड नंबर डालें। ध्यान रखें कि लिंक करने से पहले आपका नाम और जन्म तिथि पैन कार्ड और आधार कार्ड पर एक जैसा होना चाहिए। अगर दोनों पर अलग होगा तो आधार कार्ड पैन कार्ड से जुड़ नहीं सकता। आगे हम आपको बता रहे हैं कि और किन-किन चीजों के लिए आधार को लिंक करना जरूरी है।
LPG सब्सिडी
अगर आपका बैंक अकाउंट नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक है तो आपको LPG सब्सिडी का लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में LPG सिलेंडर की कीमत सब्सिडी के सिलेंडर से 200 रुपए ज्यादा है। अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है तो आपको LPG सब्सिडी आपके खाते में मिल जाएगी।
प्रॉविडेंट फंड (EPF)
इसी तरह अगर आपका खाता आधार कार्ड से लिंक है तो उसे आप अपने ईपीएफ नंबर से भी लिंक करिए। इसके लिए आपको UAN नंबर को आधार कार्ड से जोड़ना होगा। इस प्रक्रिया के बाद आपको आपका पीएफ सेटेलमेंट 20 दिन से भी कम समय में मिल जाएगा।
आयकर रिफंड
टैक्स भरने की प्रक्रिया के दौरान यदि आपने अपना आधार कार्ड टैक्स रिटर्न के साथ लिंक किया है तो आपको इन्कम टैक्स रिफंड जल्दी मिल सकता है। साथ ही आपको आधार कार्ड जोड़ने के बाद ITRV फॉर्म भरकर इन्कम टैक्स ऑफिस नहीं भेजना पड़ेगा।
बैंक खाता
अधार कार्ड को अब पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आधार कार्ड से किसी भी बैंक में आसानी से खाता खुलवाया जा सकता है। इस प्रक्रिया ने लोगों की तमाम दुविधा को दूर कर दिया है जिसमें वह पहले पहचान प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र दोनों अलग-अलग जमा करते थे।
डीमैट अकाउंट
आधार कार्ड अब स्टॉक बिजनेस में भी काम आएगा। आधार कार्ड से स्टॉक बिजनेस की प्रक्रिया आसान होगी साथ ही ऐसे लोग जिन्हें डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग बिजनेस शुरु करना हो उन्हे भी आधार कार्ड से अधिक सुविधा मिलेगी। आधार कार्ड के जरिए अब डीमैट और ट्रेडिंग खाता आसानी से खुल सकता है।
प्रधानमंत्री जन-धन योजना
आधार कार्ड से आपको प्रधानमंत्री जन-धन योजना का लाभ आसानी से मिल सकता है। इस योजना से आपको कई तरह के फायदे भी मिल सकते हैं। यदि आप पीएम जन-धन योजना के अंतर्गत खाता खुलवाना चाहते हैं तो आपको अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करना ही होगा तभी आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications