महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं रहना चाहती हैं। इसीलिए सरकार भी महिलाओं की हर तरह से सहायता करने की सोच रही है। फिर चाहे वो शिक्षा के लिए हो, नौकरी के लिए हो या फिर किसी बिजनेस के लिए, महिलाओं को पर्याप्त अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। कई सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को घर से ही बिजनेस करने का मौका दिया जा रहा है। यहां पर आपको ऐसे ही 4 बिजनेस के बारे में बताएंगे जो मोदी सरकार महिलाओं के लखपति बनने का द्वार खोल सकती है।
योजनाओं का लाभ लेने के लिए करें यह काम
अगर आप बिजनेस करना चाहती हैं लेकिन आपके पास पर्याप्त पैसा नहीं है तो आप प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र या खादी विलेज इंडस्ट्री कमीशन के कार्यालय में जाकर अपनी प्रोजेक्ट रिर्पोट के साथ आवेदन कर सकते हैं। जिला उद्योग केंद्र आपकी प्रोजेक्ट रिर्पोट की जांच करके अपनी मंजूरी के साथ बैंक को भेज देगा। बैंक आपको लोन देगा जिसमें 15 से 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी आपको मिल जाएगी।
घर बैठ कर करें यह काम
मोदी सरकार की इस योजना का नाम ई-महिला हाट नाम दिया गया है। महिलाएं इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए घर पर बनाए गए प्रोडक्ट्स भी बेच सकती हैं। महिलाओं के लिए यह प्लेटफॉर्म मिनिस्ट्री ऑफ वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट द्वारा तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर महिलाएं फ्री में अपना रजिस्ट्रेशन करा कर अपने प्रोडक्ट डिस्प्ले कर सकती हैं। यदि किसी रिटेलर को आपका प्रोडक्ट पसंद आता है तो वह सीधे आपसे संपर्क कर सकता है।
यहां पर करें आवेदन
यहां पर आपको दूसरे ऑनलाइन ट्रेडिंग पोर्टल की तरह कमीशन भी देने की आवश्यकता नहीं होगी। अगर आप इस पोर्टल के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो महिला ई हाट की वेबसाइट http://mahilaehaat-rmk.gov.in/en/ पर जाकर कर सकते हैं।
बुटिक का बिजनेस
अगर आप घर पर ही बुटिक खोलना चाहते हैं तो आप इससे भी अच्छी-खासी इनकम कर सकते हैं। इसके लिए आप प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत लोन और सब्सिडी भी ले सकते हैं। आप 2 से 3 लाख रुपए में यह बिजनेस कर सकती हैं। इसके लिए आपको 90 प्रतिशत तक लोन भी मिल जाएगा। इसका मतलब आपको 20 से 30 हजार रुपए तक का निवेश करना होगा। इसके बाद आपकी मार्केटिंग स्किल तय करेगी कि आप कितना कमा सकती हैं।
अगर आपको हैंड बैग या पर्स बनाने का शौक है
मार्केट में हैंड बैग और पर्स की अच्छी खासी बिक्री होती है। इनमें हमेशा कुछ न कुछ नया ट्रेंड देखने को मिलता है। तो अगर आपको हैंड बैग या पर्स बनाने का शौक है तो यह बिजनेस भी शुरु किया जा सकता है। यह काम भी आप घर बैठे कर सकते हैं। अगर आप 10 हजार हैंड बैग और 10 हजार पर्स बनाकर अपना बिजनेस चला सकती हैं तो आपको लगभग 5 लाख रुपए तक निवेश करना होगा। यदि इसमें से आप 90% लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको लगभग 50 हजार रुपए का इंतजाम करना होगा। अगर आप थोक रेट में 59 रुपए में बैग सप्लाई करती हैं तो आप लगभग 10 लाख रुपए तक की सेल्स कर सकती हैं।
स्कूल बैग बनाने का बिजनेस
नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (NSIC) द्वारा तैयार की गई प्रोजेक्ट रिर्पोट के अनुसार अगर आप साल भर में 15 हजार बैग बना सकती है तो आपको लगभग 11.55 लाख रुपए के निवेश की जरुरत पड़ेगी। इसमें आपको केवल 10 प्रतिशत पैसे का ही इंतजाम करना होगा। यानी कि आपको लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए का इंतजाम करना होगा। इस बारे और जानकारी आगे की स्लाइड में पढ़ें।
ये हैं सुविधाएं
इस बिजनेस को करने के लिए आपको अलग से बिजली का कनेक्शन भी नहीं लेना पड़ेगा। अगर आपका घर 100 वर्ग मीटर में है तो आप छत पर शेड डाल कर भी यह काम कर सकती हैं। प्रोजेक्ट रिर्पोट के अनुसार अगर बैग का औसत मूल्य 100 रुपए भी रखा जाएगा तो 15 हजार बैग की कीमत लगभग 15 लाख रुपए हुई जबकि आपका निवेश 11 लाख 55 हजार रुपए है। इसका मतलब आप पहले साल में लगभग 3 लाख 45 हजार रुपए कमा सकती हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications