पैसे कमाने के कई सारे तरीके हैं बस आपको उन तरीकों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। एक तरीका हम आपको बता रहे हैं भाषा से पैसे कमाना। वैसे तो अलग-अलग भाषा सिर्फ लोग अपने जानकारी के लिए सीखते हैं। पर कई लोग ऐसे हैं जो यह नहीं जानते हैं कि विभिन्न भाषाओं से आप अच्छी खासी कमाई भी कर सकते हैं। यहां पर आपको ऐसी ही कुछ विदेशी भाषाओं के बारे में बताएंगे जो कि आपकी लाइफ बदल सकती हैं।
जापानी
इस भाषा को बोलने वालों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा है। अंग्रेजी के कई ऐसे शब्द हैं तो इसी भाषा से उत्पन्न हुए हैं। अगर एशिया में रोबोटिक केंद्र में जगह बनानी है तो जापानी सीखना बहुत जरुरी है।
मंदरिन
मंदरिन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन की भाषा है। मंदरिन भाषा सीखना कई बड़े अवसर दिला सकता है। चीन में 1.4 अरब लोग भाषा बोलते हैं। इसके अलावा हांगकांग, मकाउ और ताईवान में भी यह भाषा बोली जाती है।
फ्रेंच
जिन लोंगों को फ्रांस की भाषा फ्रेंच आती है वह अपने पूरे कॅरियर में 77,000 डॉलर से ज्यादा की कमाई कर सकता है। दुनिया भर में 20 करोड़ से ज्यादा लोग इस भाषा को बोलते हैं। तो वहीं दुनिया के 40 ऐसे देश हैं जहां पर फ्रेंच बोली जाती है। फ्रेंच को संयुक्त राष्ट्र में आधिकारिक दर्जा हासिल है।
जर्मन
जर्मन बोलने वाले लोग अपने पूरे कॅरियर में 1,28,000 डॉलर से ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। जर्मनी के अलावा स्विटजरलैंड में भी ये भाषा काफी प्रचलित है। जर्मन भाषा बिजनेस के लिहाज से काफी अहम है। जर्मन लैग्वेज सीख कर आप कई क्षेत्रों में काम कर सकते हैं। यहां तक की भारत के कई कॉलेजों और विश्वद्यिालयों में भी यह भाषा सिखाई जाती है।
स्पैनिश
अगर किसी भाषा को सचमुच में ग्लोबल लैंग्वेज का टाइटल मिल सकता है तो वो है स्पेनिश। दुनिया भर में इस भाषा से जुड़े कई जॉब अवसर मिल सकते हैं। अमेरिका में बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहते हैं जो स्पेनिश बोलते हैं। माना जाता है कि स्पैनिश भाषा को सीखना अन्य भाषाओं की अपेक्षा थोड़ा आसान है। स्पेन के अलावा ये भाषा दक्षिण अमेरिका के कई देशों और मैक्सिको में भी बोली जाती है।
अरबी
30 करोड़ लोग अरबी भाषा बोलते हैं। दुबई और आबुधाबी जैसे अंतराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों की अरबी ही भाषा है। अरब जगत की संयुक्त जीडीपी करीब 60 अरब डॉलर है, ऐसे में ये भाषा कई रोजगार दिला सकती है। पश्चिमी एशिया और अफ्रीका के कई शहरों में ये भाषा इस्तेमाल की जाती है।
पुर्तगाली
दुनिया भर में 10 करोड़ से ज्यादा लोग पुर्तगाली बोलते हैं। यह पुर्तगाल के अलावा भी कई देशों जैसे ब्राजील, अंगोला, पूर्वी तिमोर, मकाउ, स्पेन, फ्रांस और लग्जमबर्ग के कई हिस्से में बोली जाती है।
तो वहीं हिंदी भाषा भी आपको कई भारत के साथ-साथ विदेशों में अच्छी खासी जॉब दिला सकती है। इसके लिए आपको हिंदी अच्छी तरह से आनी चाहिए साथ ही आपकी डिग्री भी इस विषय में होनी चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications