हम सब एक सुखद व समृद्ध जीवन जीना पसंद करते हैं। ऐसा जीवन जीने के लिए आपको आर्थिक रूप से फिट होना होगा। जिस तरह शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आपको कसरत व सही आहार का सेवन करने की ज़रूरत है। उसी तरह, वित्तीय रूप से फिट रहने के लिए आपको वित्तीय समस्याओं से निपटना आना चाहिए। इन समस्याओं को हल करने के कई तरीके हैं। अतः नीचे इनकी एक सूची दी गई है।
अपनी योजना के साथ बने रहें
साल के शुरूआत में हम सब कुछ नई योजनाओं को पूर्ण करने का संकल्प लेते हैं परंतु कुछ ही दिनों बाद हम इनके बारे में भूल जाते हैं। कुछ वादे ऐसे होते हैं जिन्हें हम हर साल बनाते व तोड़ते हैं। अपनी सहुलियत के लिए हम अपनी ही योजनाओं को तोड़ते व मरोड़ते हैं जिसका खामियाजा हमें आगे चल कर भुगतना पड़ता है।
क्रेडिट लिमिट को काबू में रखें
क्रेडिट लिमिट को काबू में रखने के लिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण पाना होगा। साल अभी शुरु ही हुआ है और यदि आप अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल फिजूल चीज़ों को खरीदने में करेंगे तो जरूरत के वक्त आप मु्श्किल में पड़ सकते हैं।
पोर्टफोलियो को अपडेट करें
समय-समय पर अपने पोर्टफोलियो को अपड़ेट करते हैं। आप से जुड़ी नई जानकारी आयकर कानून, बाजार में घोषित नए निवेश में एवं रिटर्न फाइल करते वक्त डिडक्शन का दावा करने में मदद करेगी। बैंक खाते की नियमित समीक्षा तथा ऋण का ऑटो डेबिट या भुगतान डिस्क्रिपेन्सी की स्थिति में मददगार साहित होंगे।
ऋण का भुगतान
आपने भिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत सारा कर्जा उठाया होगा, लेकिन कितनी राशि बकाया है इस पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है। सही समय पर कर्जों का भुगतान करें। नए निवेश में पूंजी लगाने के बजाय मौजूद ऋण से मुक्त होने में समझदारी है।
रिटायरमेंट के लिए बचत
बुढ़ापे में आर्थिक रूप से आरामदेह ज़िंदगी जीने के लिए अभी से अपने रिटायरमेंट खाते में धनराशि जोड़ना आरंभ करें।
दस्तावेज़ों को सुरक्षित करें
बीमा पॉलिसी के दस्तावेज, सावधि जमा का प्रमाण पत्र, संपत्ति के कागजात एवं ड़ीड जैसे वित्तीय दस्तावेज़ों की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए इन दस्तावेज़ों को सुरक्षित रखना बहुत ज़रूरी है। इन दस्तावेज़ों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में सेव करने के लिए आप 'आधार' आधारित डिजिटल लॉकर का उपयोग कर सकते हैं या एक सॉफ्ट कॉपी के रूप में अपने कंप्यूटर में सेव कर सकते हैं। इस तरह, इनकी एक डूप्लिकेट कॉपी आपके पास हमेशा मौजूद होगी।
टैक्स
टैक्स फाइल करने के लिए ज़रूरी सभी दस्तावेजों व रसीदों को संभाल कर रखें। समय पर टैक्स फाइल करें।
अच्छा सलाहकार
जितना महत्व शारीरिक फिटनेस में अच्छे ट्रेनर का होता है निवेश में उतना ही महत्व एक अच्छे सलाहकार का होता है। धन कमाने का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है। किसी भी अरबपति की अमीरी का राज उसकी ढेरों साल की मेहतन व निवेश को लेकर किए गए कड़े फैसलों में छुपा होता है। अपने जीवन में वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए आपको सही सलाह एवं योजना की जरूरत है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 सितंबर तक फॉरेक्स फीस माफ, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

सूरत में WhatsApp डिजिटल अरेस्ट का खौफ: ठगों ने उड़ाए ₹2.96 करोड़, ऐसे बचें इस बड़े स्कैम से

इंदौर में फर्जी सिम का बड़ा खेल: अचानक गायब हो जाए फोन का नेटवर्क तो तुरंत करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा बैंक

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

UPI, EMI या BNPL: त्योहारों की शॉपिंग में कहां बचेगा पैसा? जानें सही तरीका

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
