अगले सरकारी सॉवरेन गोल्ड बांड (एसजीबी) योजना का निर्गम मूल्य 2,961 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है, जो सोमवार को खुलेगा। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 27-29 नवंबर की सदस्यता अवधि के दौरान इसका ईश्यू मूल्य 2,961 रुपए ग्राम तय किया गया है, बांड की अदायगी चार दिसंबर को की जाएगी।
50 रुपए प्रतिग्राम की छूट
बयान में कहा गया है, "भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से यह फैसला किया है कि उन निवेशकों को जो ऑनलाइन आवेदन करेंगे और डिजिटल मोड से भुगतान करेंगे, उन्हें 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट दी जाएगी।"
प्रक्रिया
बयान में बताया गया है कि सदस्यता अवधि हर हफ्ते सोमवार से बुधवार तक होती है, जबकि बांड प्रत्येक सदस्यता अवधि के बाद सोमवार को जारी किए जाएंगे।
सालाना 2.5 फीसदी ब्याज
एसजीबी 2017-18- सीरीज 3 निवेशकों के लिए नौ अक्टूबर से लेकर 27 दिसंबर (2017) तक खुला रहेगा। इस योजना के तहत सालाना 2.50 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा, जो प्रारंभिक निवेश पर हर छह महीने पर दिया जाएगा।
8 साल के लिए जारी होता है बॉन्ड
यह बांड आठ सालों के लिए जारी किया जाता है और इसमें से बाहर निकलने का विकल्प पांचवें साल में है। इस बांड की बिक्री बैंकों, डाकघरों, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) द्वारा की जाती है। एसजीबी को ग्राम को गुणकों में न्यूनतम एक ग्राम के साथ खरीदा जा सकता है और इसे ट्रेडिंग में आसानी के लिए डीमैट रूप में रखा जाता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
