करोड़पति बनने का सपना हर कोई देखता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास पैसों का अंबार लगा हो लेकिन ऐसा होता नहीं है, फिर भी अर्थ जगत आपको ये सहूलियत देता है कि आप छोटे-छोटे निवेश करके खुद को संपन्न बना सकते हैं। चक्रवृद्धि ब्याज के बारे में सभी जानते होंगे। इसके लिए आपको कंपाउंड इंट्रेस्ट का लाभ उठाना होगा
इसके लिए आपको आगे बताए गए कुछ प्रमुख बिंदुओ पर ध्यान देना होगा और फिर आप इसके जरिए बड़ी बचत का लाभ उठा सकते हैं।
SIP में करें निवेश
सबसे पहले आपको लंबी अवधि के निवेश के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए निवेश करना होगा। अगर आपकी उम्र 20 वर्ष के आस-पास है तो आप हर महीने 900 रुपए का आसान निवेश कर सकते हैं, मतलब 30 रुपए प्रति दिन का निवेश।
लंबी अवधि का निवेश
इस प्लान के जरिए आपको 40 वर्ष तक के निवेश पर एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम मिल सकती है। ध्यान रहे निवेश से पहले आप म्यूचुअल फंड के बारे में अच्छी तरह पता कर लें और उसकी ब्याज दर आदि की जानकारी एकत्रित कर लें।
ऐसे समझें
एक उदाहरण के जरिए इस निवेश को आप आसानी से समझ सकते हैं। मान लीजिए आपकी उम्र 20 वर्ष है और आप रोजाना 30 रुपए बचाते हैं और महीने के अंत में म्यूचुअल फंड में 900 रुपए का निवेश कर देते हैं। म्यूचुअल फंड पर आपको 12.5 फीसदी वार्षिक की दर से ब्याज मिलेगा जिससे आप इस निवेश की अवधि खत्म होने के बाद करीब एक करोड़ से अधिकी की रकम जमा कर सकते हैं।
जितनी जल्दी, उतना बेहतर
पहले तो आप ये कोशिश करें कि जितनी जल्दी ऐसी योजना में निवेश करेंगे उतना ही बेहतर आपको फायदा मिलेगा फिर भी, अगर आपको इस स्कीम के बारे में देरी से जानकारी मिली है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप तीस वर्ष की उम्र से भी इस योजना में निवेश कर सकते हैं।
बढ़ जाएगी निवेश की रकम
इस स्कीम में ये ध्यान रखें कि उम्र बढ़ने के साथ साथ निवेश की समयावधि घट जाती है साथ ही निवेश की रकम बढ़ जाती है। 30 साल तक की उम्र के व्यक्ति को अगले 30 वर्ष के लिए 95 रुपए प्रति दिन अर्थात 2,850 रुपए जमा करने होंगे। ध्यान रहे ये रिटर्न आपको समान निवेश और 12.5 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से ही मिलेगा।
More From GoodReturns

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
