आधार कार्ड महज एक पहचान पत्र न होकर बैंकिंग और निवेश के लिए भी जरुरी होता जा रहा है। अब आधार कार्ड कार्ड को तमाम जरूरी चीजों से लिंक किया जा रहा है। इसमें सबसे प्रमुख हैं बैंक खाता और मोबाइल सिम कार्ड और पैन कार्ड। अगर आप ये बैंक खाते और मोबाइल नंबर को तय समयसीमा के भीतर नहीं लिंक कराते हैं तो आपका खाता सीज हो सकता है और आपका मोबाइल नंबर बंद हो सकता है।
31 दिसंबर को याद रखें
अगर आपको अपना बैंक खाता सीज होने से बचाना है तो 31 दिसंबर की तारीख याद रखें। 31 दिसंबर आधार कार्ड को खाते से लिंक कराने की आखिरी तारीख है। इसके बाद आपका खाता सीज कर दिया जाएगा। तो आपको भविष्य में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए जल्द से जल्द अपना खाता आधार से लिंक करवा लें। इसके लिए आखिरी तारीख का इंतजार मत करिए।
6 फरवरी 2018
ये तारीख भी बेहद अहम है। 6 फरवरी 2018 तक आपको अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका नंबर बंद हो सकता है। अगर आप अपना मोबाइल नंबर बंद नहीं होने देना चाहते हैं तो आप जल्द से जल्द उसे आधार से लिंक करवा लें। आगे पढ़िए बैंक खाते को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें।
मिलेंगे तमाम लाभ
यहां हम आपको ये बता देना चाह रहे हैं कि एक बार आपने आधार नंबर को बैंक खाते के साथ जोड़ दें तो आप को तमाम सुविधाएं मिल सकती हैं, जैसे एलपीजी की सब्सिडी, आसान मोबाइल पोर्टिबिलटी साथ ही पेंशन का लाभ जो आधार नंबर से जुड़ने के बाद सीधे आपने बैंक खाते में जमा होगी।
ऐसे करें लिंक
अब हम आपको जानकारी देंगे कि आप ऑनलाइन कैसे अपने आधार नंबर को बैंक खाते से जोड़ सकते हैं।
1- ऑन लाइन आधार नंबर बैंक खाते से जोड़ने के लिए व्यक्ति का इंटरनेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है।
2- अपना बैंक नेट बैंकिंग लॉगिन करें
3- लॉगिन करने पर आपको एक आधार नंबर लिंक करने का एक विकल्प मिलेगा।
4- जैसे एक उदाहरण HDFC बैंक का लें तो इसमें लॉगिन के बाद आपको update Aadhaar number " update contact details" का विकल्प मिलता है।
5- वहीं अन्य बैंकों में "Aadhar Bank Account Seeding" या Aadhaar Seeding" का विकल्प मिलता है।
6- आधार कार्ड की पूरा और सही विवरण टाइप करें
7- सबमिट बटन पर क्लिक करें
9- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर या फिर ई-मेल आईडी पर खाते से आधार लिंक होने का नोटिफिकेशन आ जाएगा।
बैंक में जाकर भी लिंक कर सकते हैं आधार
अगर आपके पास नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपने साथ आधार कार्ड उसकी फोटो कॉपी, पैन कार्ड के साथ बैंक पासबुक लेकर संबंधित बैंक की शाखा में चले जाइए। बैंक में जो भी विवरण देने होंगे उसके बारे में पहले से पता कर लें ताकि बाद में आपको कोई परेशानी ना हो।
सिर्फ आधार से ही खुल जाएगा बैंक अकाउंट
भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन्स के मुताबिक अब बैंक एकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड एक मात्र दस्तावेज होगा। अगर आपके पास केवल आधार कार्ड है तो ये बैंक एकाउंट खोलने के लिए काफी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
